कम से कम चीज़ों का इस्तेमाल करना आज के वक्त में लाइफस्टाइल का नया तरीका बन गया है जो अब मेकअप में भी दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ सालों में कम से कम मेकअप महिलाओं के बीच काफी मशहूर हुआ है। यहां तक कि टीवी की दुनिया की कई एक्ट्रेस भी मिनिमल मेकअप लुक्स में कई बार नज़र आई हैं।
अगर आप भी मिनिमल मेकअप लुक पसंद करती हैं तो आपके लिए टीवी की स्टार हिना खान और निया शर्मा का इंस्टाग्राम किसी बेस्ट प्लेस से कम नहीं है। आजकल हिना खान का नया फेवरेट, मिनिमल मेकअप लुक है। यहां तक कि बिग बॉस 14 में भी हिना खान अपने मिनिमिल लुक्स से फैन्स के दिल पर छाई हुई हैं।
हिना खान का ब्लू और येलो निऑन आई लुक- Hina Khan Blue and Yellow Neon Eye Looks in Hindi
Makeup Trend: हिना खान (Hina Khan) पिछले एक हफ्ते से बिग बॉस 14 में हैं और वह लगातार अपने लुक्स से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, इस बार बिग बॉस के घर में हिना खान अपने मेकअप के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखाई दे रही हैं। यहां तक कि वह दो बार निऑन मेकअप लुक (Neon Eye Makeup) ट्राई करते हुए भी नज़र आईं।
डूअल-विंग्ड येलो निऑन आई लुक
कहा जाता है कि हमारी आंखें बहुत कुछ कहती हैं। हालांकि, जब आप अपनी आंखों को निऑन शेड के साथ लाइंड करेंगी तो आपकी आंखें और भी बहुत कुछ कहेंगी। दरअसल, हिना खान ने अपने लुक को सिंपल निऑन येलो आई लाइनर से ही बहुत ही शानदार बनाया था। हिना खान ने ब्रोंज़ बेस, ब्रश्ड ब्रोज़, और हाइलाइटेड प्वॉइंट्स के साथ अपनी आंखों को मिनिमल रखा था।
इस वजह से उन्होंने अपनी आंखों पर विंग्ड लाइनर लगाया था। और इसके बाद उन्होंने निऑन येलो शेड से क्लासिक विंग्ड बनाया। इस निऑन टच ने हिना के पूरे मेकअप गेम को बदल दिया। हिना ने अपने इस लुक को ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड ब्लाउज़ और स्क्रट के साथ पेयर किया। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट डेनिम जैकेट और चंकी ब्लैक हील्स के साथ कंप्लीट किया था।
सैसी निऑन ब्लू लाइनर
हिना खान का यह ब्लू लाइनर लुक साबित करता है कि आपको अपना असर डालने के अधिक मेकअप करने की कोई ज़रूरत नहीं है। केवल एक बोल्ड एलिमेंट ही इसके लिए काफी है। अपने सामान्य फ्लॉलेस बेस, ब्लश्ड चीकबोन्स, हाइलाइटेड हाई प्वॉइंट्स, डार्क आई ब्रो और न्यूड लिप्स के सात हिना ने निऑन ब्लू लाइनर से अपने मेकअप गेम को और भी शानदार बनाया था।
हिना के पिछले लुक से अलग, इस लुक में उन्होंने केवल सिंगल विंग्ड लाइनर लगाया था। अगर आप पास से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उनका आई लाइनर आई लिड्स के बीच से शुरू हो रहा था। ये एक स्मार्ट तरीका है, अपनी आंखों को बढ़ा और खूबसूरत दिखाने का।
Beauty
LIT Matte Eyeliner Pencil - Slay
INR 445 AT MyGlammनिया शर्मा के निऑन आई लुक्स- Nia Sharma Neon Eye Looks in Hindi
निया शर्मा (Nia Sharma) भी निऑन लुक्स (Neon Eye Look) को ट्राई करने में पीछे नहीं रही हैं। यहां तक कि वह शायद टीवी की दुनिया में मेकअप स्टाइल्स के साथ सबसे अधिक एक्सपेरिमेंट करने वाली एक्ट्रेस हैं। निया शर्मा अक्सर ही अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। यहां तक कि उनके निऑन लुक्स के कारण भी वह कई बार चर्चाओं में रह चुकी हैं।
निया शर्मा का ग्रीन निऑन आई लुक
निया शर्मा ने कुछ वक्त पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में निया ग्रीन और ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही थीं और इसके साथ उन्होंने ग्रीन निऑन आई मेकअप किया था। निया शर्मा ने अपनी अपर और लॉअर दोनों आई लिड्स पर ग्रीन निऑन लाइनर लगाया था। निया का यह लुक उनके फैन्स को काफी पसंद भी आया था।
निया शर्मा का व्हाइट आई लुक
निया शर्मा ने अपने व्हाइट आई लुक से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी खुद की इस लुक में पिक्स शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निया व्हाइट आउटफिट में नज़र आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने विंग्ड व्हाइट लाइनर लुक ऑप्ट किया था। उन्होंने केवल व्हाइट आई लाइनर ही नहीं बल्कि आंखों पर लाइट पिंक कलर का आई शैडो भी लगा रखा था। इसके ऊपर उन्होंने व्हाइट लाइनर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।
POPxo की सलाह: निया शर्मा की तरह आई मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए घर लें आएं मनीष मल्होत्रा मेटालिक चॉक डुओ (MANISH MALHOTRA METALLIC CHALK DUO - INFERNO)
Beauty
Manish Malhotra Metallic Chalk Duo - Inferno
INR 1,350 AT MyGlamm Beauty
WIPEOUT Baby Safety Wipes
INR 299 AT MyGlamm