ADVERTISEMENT
home / Acne
DIY: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए इस कोरियन तरीके से करें अनार के फेस पैक का इस्तेमाल

DIY: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए इस कोरियन तरीके से करें अनार के फेस पैक का इस्तेमाल

कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Korean Beauty Products) पूरी दुनिया में काफी मशहूर हैं और इन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। कई देशों की महिलाएं आज के वक्त में कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स वाकई काफी अच्छे होते हैं। उदाहरण के लिए वो अपनी कई क्रीम और मॉइश्चराज़र्स में स्नेल के म्यूकस का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इससे हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या खत्म होती है और त्वचा मॉइश्चराइज़ होती है। 
इसी तरह से कोरिया के अनार (Pomegranate) के स्किन प्रोडक्ट्स भी काफी मशहूर हैं। इस वजह से हम आपको आज त्वचा के लिए अनार के कुछ फायदे और इनका चेहरे पर कैसे इस्तेमाल किया जाता है, इस बारे में बताने वाले हैं।

त्वचा के लिए अनार के मास्क के फायदे- Pomegranate Face Mask Benefits For Skin in Hindi

मुख्य रूप से अनार का उत्पादन ईरान में होता है और इसे फ्रूट ऑफ पैरेडाइज़ कहा जाता है, क्योंकि यह त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कई संस्कृतियों में अनार के दानों को प्रोसपेरिटी और फर्टिलिटी का चिन्ह माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं अनार के कुछ फायदे।

त्वचा को दे स्वस्थ ग्लो

अनार में काफी अधिक मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिक्लस से लड़ते हैं और ऑर्गन्स को सही से काम करते रहने में मदद करते हैं। इस वजह से आपको नेचुरल रेडिएंट ग्लो मिलता है। हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि आप नियमित रूप से अपनी डायट में अनार को शामिल करें।

एजिंग को करे धीमा

महिलाओं के बीच में एजिंग की समस्या काफी आम है कई बार महिलाएं कम उम्र में ही काफी बढ़ी लगने लगती हैं और इस वजह से उन्हें अनार का सेवन करना चाहिए। इससे डल स्किन वापस से ग्लोइंग बनती हैं और झुर्रियां भी कम होती हैं।
POPxo की सलाह: वाइपआउट कीटाणुनाशक फेस वॉश (WIPEOUT GERM KILLING FACE WASH) के साथ अब ताजी, साफ और कोमल त्वचा को हेलो कहिए

त्वचा को करे हाइड्रेट और एक्सफोलिएट

अनार के मॉलीक्यूलर स्ट्रक्चर की वजह से ये त्वचा की डीप पेनिट्रेट करता है और स्किन सेल्स को मॉइश्चराइज़ेशन और हाइड्रेशन देता है। इसके अलावा अनार में मौजूद विटामिन सी स्किन को स्मूथ करता है और साथ ही डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है।
POPXo की सलाह त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए करें ग्लो इरिडिसेंट ब्राइटनिंग मॉइश्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल (GLOW IRIDESCENT BRIGHTENING MOISTURISING CREAM)

ऐसे बनाएं DIY अनार का मास्क- How to Make DIY Pomegranate Face Mask in Hindi

https://hindi.popxo.com/article/best-nail-paint-colours-for-indian-skin-tone-in-hindi
ये मास्क आपकी त्वचा को ड्राय होने से बचाएगा और त्वचा को अच्छे से साफ करते हुए आपको खूबसूरत ग्लो देगा। इसके लिए आपको 2-3 चम्मच बेनटोनाइट क्ले और फ्रेश अनार का जूस चाहिए। बेनटोनाइट क्ले और अनार के जूस को मिक्स कर लें। दोनों को अच्छे से मिला कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद अपने चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें और मॉइश्चराइज़र लगा लें। ये मास्क काफी वर्सिटाइल है और कई सारी त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करता है इस वजह से आपको कोरियन स्टाइल अनार का फेस मास्क (Korean Style Pomegranate Face Mask) ज़रूर ट्राई करना चाहिए। बेनटोनाइनट क्ले आपकी त्वचा में मौजूद अशुद्धियों को सोख लेती है और त्वचा को ग्लो देती है। वहीं अनार कोलाजन बूस्टार का काम करता है। कोलाजन की मदद से आपकी त्वचा खूबसूरत लगती है। 
इसके अलावा ये मास्क त्वचा की डीप क्लींजिंग करता है और त्वचा को साफ करता है। ऑयली स्किन या फिर एक्ने प्रोन स्किन के लिए भी ये मास्क बहुत ही  उपयोगी है। आप हफ्ते में एक बार इस मास्क को लगा सकती हैं और आपको 2 महीने में अपनी त्वचा में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगेंगे।
12 Oct 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT