ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
DIY: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने लिए ट्राई करें ये होममेड स्क्रब रेसिपी

DIY: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने लिए ट्राई करें ये होममेड स्क्रब रेसिपी

चेहरे के साथ-साथ अंडरआर्म्स की भी देखभाल करना बहुत जरूरी है। क्योंकि ज्यादा पसीना आने से और परफ्यूम या डियो के अंडरआर्म्स की त्वचा पर सीधा लगाने की वजह से अक्सर इनमें कालापन आने लगता है। फिर जब भी हम स्लीवलेस कपड़े पहनने की कोशिश करते हैं तो अंडरआर्म्स के कालेपन से हमें शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसे में हम कई बार हम अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर (Get Rid of Underarm Darkness) करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और उपाय अपनाते हैं, लेकिन अंडरआर्म्स के दाग भी इतने जिद्दी होते हैं कि तमाम कोशिशे भी बेकार साबित होती हैं। नतीजा हम अंडरआर्म्स के कालेपन को अपना लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि अंडरआर्म्स या बगल का कालापन दूर ही नहीं हो सकता है। बस इसके लिए जरूरत है सही चीज और सही तरीका अपनाने की।

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए होममेड स्क्रब रेसिपी Get Rid of Underarm Darkness Homemade Scrub Recipes in Hindi

अन्य चीजों के मुकाबले में अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए स्क्रब काफी कारगर साबित होता है। जी हां, स्क्रब आपके अंडरआर्म्स की सफाई और देखभाल करने का एक शानदार तरीका है। क्योंकि अंडरआर्म्स के बाल और उससे चिपका हुआ पसीना सिर्फ पानी या साबुन से नहीं जाता है। स्क्रब का उपयोग अंडरआर्म्स की त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। साथ ही डेड स्किन को भी आसानी से बाहर निकाल देता है। तो आइए जानते हैं अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए (Homemade Scrub Recipes for Underarm Darkness in Hindi) घर पर ही स्क्रब कैसे बनाएं –

https://hindi.popxo.com/article/how-to-make-hair-detox-at-home-in-hindi

अंडरआर्म्स के लिए कॉफी स्क्रब

कॉफ़ी में टैनिन्स होते हैं जो कालापन खत्म करके त्वचा को इवन टोन निखार देता है। अंडरआर्म्स को स्क्रब करने के लिए घर पर ही कॉफी का यह स्क्रब बनाएं। एक चम्मच कॉफी में आधा नींबू का रस और आधा चम्मच शहद डालें। इस मिश्रण से अंडरआर्म्स में 5 से 8 मिनट तक स्क्रब करें और फिर धो लें। इसके बाद अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

ADVERTISEMENT

अंडरआर्म्स के लिए चीनी का स्क्रब

कालेपन को दूर करने के लिए चीनी का स्क्रब बेहद कारगर है। सफेद चीनी या फिर ब्राउन शुगर को नींबू के रस के साथ या फिर नारियल तेल के साथ मिलाकर स्क्रब तैयार करें और 5 मिनट तक अंडरआर्म्स पर स्क्रब करें और नॉर्मल पानी से धो लें। इसके बाद अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-heal-dry-skin-on-hands-tips-in-hindi

अंडरआर्म्स के लिए संतरे के छिलके का स्क्रब

संतरे के छिलके में स्किन लाइटनिंग प्रोपर्टी होती हैं जो अंडरआर्म्स का कालापन कम करता है। इसका स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच दूध में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं और उसमें उतना ही संतरे के छिलके का बारीक पिसा पाउडर डाले और पेस्ट तैयार करें। फिर इसे हल्के हाथों से अंडरआर्म्स में स्क्रब करिए। 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
POPxo की सलाह: माईग्लैम के ग्लो इरिडीसेंट ब्राइटनिंग मॉइश्चराइजर क्रीम (GLOW IRIDESCENT BRIGHTENING MOISTURISING CREAM) का करें इस्तेमाल और पाएं मॉइश्चराइज़्ड ग्लोइंग स्किन।

ADVERTISEMENT

ध्यान रखें – अंडरआर्म्स की त्वचा चेहरे की तरह नाजुक होती है। इसलिए यदि आप अपनी त्वचा को साफ़ करने के लिए स्क्रब का उपयोग करने जा रही हैं, तो एक हल्के स्क्रब का थोड़े समय के लिए उपयोग करें। स्क्रब का उपयोग करने के बाद, त्वचा को साफ करना और उस पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।स्क्रब का अत्यधिक उपयोग त्वचा के लिए भी अच्छा नहीं है। इसलिए हफ्ते में केवल दो बार ही इसका इस्तेमाल करें।

https://hindi.popxo.com/article/you-need-only-these-5-beauty-products-to-keep-your-skin-healthy-in-hindi
14 Oct 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT