ADVERTISEMENT
home / Make Up Products
हर लड़की के पास होनी चाहिए ये 5 टाइप्स की लिपस्टिक, यहां से खरीदें

हर लड़की के पास होनी चाहिए ये 5 टाइप्स की लिपस्टिक, यहां से खरीदें

किसी भी लड़की की वैनिटी बॉक्स में लिपस्टिक (lipstick) का किरदार सबसे अहम होता है। सिर्फ लिपस्टिक ही आपके बुझे हुए चेहरे पर चमक लाने के लिए काफी होती है। लेकिन लिपस्टिक के बारे में लोगों की जानकारी अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स की तुलना में कम होती है। जैसे कि हम हमेशा शेड्स को देखते हुए ही लिपस्टिक खरीदते हैं। लेकिन मार्केट में एक-दो नहीं बल्कि लिपस्टिक की कई तरह की वैराइटी आती हैं। आप इनका इस्तेमाल अगल-अलग तरह से कर सकते हैं। 

हर लड़की के पास होने चाहिए लिपस्टिक के ये टाइप्स Five Types Of Lipstick Every Woman Should have in Hindi

पहले बहुत सीमित ही शेड्स आते थे। लेकिन अब हर तरह के शेड्स आपको आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि लिपस्टिक के रंगों के अलावा आजकल उसके टेक्सचर को लेकर भी काफी परिवर्तन किए गए हैं। टेक्सचर चेंज होने से लिपस्टिक लगाने के बाद फील तो सेम होता है लेकिन लुक में काफी चेंज आता है। ज्यादातर लोगों को मैट लिपस्टिक के बारे में ही पता होता है। लेकिन फ्रिक करने की कोई बात नहीं है, यहां आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 5 टाइप्स की लिपस्टिक के बारे में, जिन्हें आपको अपने मेकअप किट में जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि कौन-सी हैं वो 5 तरह की लिपस्टिक – 

क्रीम बेस्ड लिपस्टिक Creme Lipstick

क्रीम बेस्ड लिपस्टिक बहुत काम की होती है। ये सर्दियों के लिए एकदम परफेक्ट चवॉइस है। इसी के साथ जब भी आपको आपके होंठ ड्राई लग रहे हों तो क्रीम बेस्ड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके होंठों को मॉइश्चराइज्ड करने के साथ आपको कमाल का क्लासी लुक देती है। भले ही यह लिपस्टिक आपके होंठों पर 4-5 घंटे ही टीकती है मगर यह आपके होंठों को सॉफ्ट बनाए रखती है।
POPxo की सलाह : अगर आप कम बजट में बेस्ट क्रीम बेस्ड लिपस्टिक की तलाश में हैं तो आपके लिए MYGLAMM की के.प्ले फ्लेवर्ड लिपस्टिक (K.PLAY FLAVOURED LIPSTICK) सही रहेगी। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व आपके होंठों के लिए फायदेमंद होते हैं और उसे खूबसूरत दिखाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एक अद्भुत खुशबू भी होती है, जो एकदम नैचुरल होती है।
https://hindi.popxo.com/article/diy-makeup-setting-spray-recipes-in-hindi

मैट लिपस्टिक Matte Lipstick

ADVERTISEMENT
मैट लिपस्टिक इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। क्योंकि मैट लिपस्टिक कोई मेस नहीं करती और लंबे समय तक आपके होंठों पर भी आसानी से टिकी रहती है। हर लड़की के मेकअप किट में एक मैट लिपस्टिक तो जरूर होनी चाहिए। क्योंकि ये आपको बोल्ड और स्मजप्रूफ लुक देती है। हर ओकेजन के लिए मैट लिपस्टिक एकदम बेस्ट है। इसका यूज़ आप किसी भी पार्टी, गेट टुगेदर या ऑफिस में भी कर सकते हैं। साथ ही ये लिपस्टिक गर्मियों के लिए एकदम बेस्ट होती है। लेकिन सर्दियों के लिए भी आजकल कई तरह की हाईड्रेटिंग मैट लिपस्टिक आ रही हैं, जो आपके होंठों को ड्राई होने से बचाती हैं। 
POPxo की सलाह : अगर आप कम बजट में बेस्ट मैट लिपस्टिक की तलाश में हैं तो आपके लिए माई ग्लैम की लिट लिक्विड मैट लिपस्टिक (LIT LIQUID MATTE LIPSTICK) सही रहेगी। MYGLAMM की लिट लिक्विड मैट लिपस्टिक आपके होंठों को कोमल किस-प्रूफ बनाती है। इसके इस्तेमाल से आपके होंठों को प्योर इंटेंस कलर मिलता है और यह किसी भी तरह का दाग भी नहीं छोड़ती है! इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह मोरिंगा तेल से युक्त है, जो रूखे और फटे होंठों को मॉइश्चराइज कर कोमल बनाता है साथ ही ये लिपस्टिक कम से कम 12 घंटे तक लगी रहती है। आपको ये जानकर भी खुशी होगी कि इसमें जानवरों की कोई भी सामग्री इस्तेमाल नहीं की गई है और ये पूरी तरह से वीगन/शाकाहारी है।
https://hindi.popxo.com/article/how-to-use-matte-lipstick-perfectly-tips-in-hindi

क्रेयॉन लिपस्टिक Crayon Lipstick

क्रेयॉन लिपस्टिक बिल्कुल क्रेयॉन कलर्स की तरह ही नजर आती है। लेकिन इनका टैक्स्चर क्रीमी मैट फिनिश होता है। ये होंठों एकदम नैचुरल लुक देते हैं। ऐसी लिपस्टिक हर लड़की के बेहद काम की होती है। आप इसे हर टाइम लगाएं रख सकते हैं। क्रेयॉन लिपस्टिक आपके लिप्स को मॉइश्चराइज़ करती है। वहीं जिनके लिप्स रुखे हों या फट रहे हों उन्हें ये लिप्सटिक लगानी चाहिए। 
POPxo की सलाह : अगर आप कम बजट में बेस्ट मैट लिपस्टिक की तलाश में हैं तो आपके लिए MYGLAMM की मैट लिप क्रेयॉन (PERFECT CURVES MATTE LIP CRAYON) सही रहेगी। आप इसे लिपस्टिक के बेस कोट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये काफी लंबे समय तक आपके होंठों पर टिकी रहती है और काफी लाइटवेटेड भी है। 
https://hindi.popxo.com/article/easy-makeup-tricks-to-hide-double-chin-diy-in-hindi

लिप टिंट एंड लिप स्टेन Lip Tint & Lip Stain

लिप टिंट और लिप स्टेन एक जैसी लिपस्टिक हैं। इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। लेकिन आपके होंठों को वेलवेट जैसा फील देने के साथ-साथ नैचुरल लुक भी देती है। अगर आप मेकअप के मामले में नये खिलाड़ी हैं तो आपके लिए लिप टिंट या लिप स्टेन बेस्ट रहेगी। क्योंकि भले आपको लिपस्टिक लगाना ठीक से न होता है लेकिन आप इसे बड़ी ही आसानी से लगा सकते हैं।
POPxo की सलाह : अगर आप कम बजट में बेस्ट मैट लिपस्टिक की तलाश में हैं तो आपके लिए MYGLAMM की लिप टिंट (TINT IT UP) सही रहेगी। ये काफी ड्यूरेबल है। आप बिना किसी परेशानी के इसे लगाकर कुछ भी खा-पी सकते हैं। साथ ही इसे आप होंठों के साथ-साथ अपने गालों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/karva-chauth-2020-from-hair-smoothening-to-face-pack-manicure-and-pedicure-tips-for-karva-chauth-in-hindi

ग्लॉसी लिपस्टिक Glossy Lipstick

ग्लॉसी लिपस्टिक शुरू से ही पार्टी फंक्शन की शान रही है। इसे लगाने से आपके चेहरे का ग्लो काफी बढ़ जाता है। आप चाहे तो किसी भी लिपस्टिक के ऊपर ग्लॉसी लिपस्टिक लगाकर उसकी चमक बढ़ा सकते हैं। ये लिपस्टिक एक तहर से लिप हाइलाइटर का काम करती हैं। इसी लिए आपके के लिपस्टिक कलेक्शन में एक ग्लॉसी लिपस्टिक तो जरूर होनी चाहिए।
POPxo की सलाह : अगर आप बेस्ट ग्लॉासी लिपस्टिक की तलाश में हैं तो आपके लिए MYGLAMM की हाई-शाइन लिप ग्लॉस  (MANISH MALHOTRA HI-SHINE LIPGLOS) सही रहेगी। आप इसे सिंपल प्लेन या फिर किसी भी कलर की लिपस्टिक के ऊपर लगाकर पार्टी लुक क्रिएट कर सकते हैं। ये काफी लॉन्ग लास्टिंग है, इसी लिए बेफ्रिक होकर आप पार्टी एंजॉय कर सकते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/5-tips-to-buy-perfect-lip-balm-in-winter-for-hydrated-and-moisturize-lips-in-hindi
28 Oct 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT