ADVERTISEMENT
home / Eye Make Up
इस फेस्टिव सीज़न सोनम कपूर के ये आई लुक्स करें ट्राई

इस फेस्टिव सीज़न सोनम कपूर के ये आई लुक्स करें ट्राई

फेस्टिव सीजन (Festive Season) शुरू हो गया है और ऐसे में आप भी हर त्योहार पर एक नया लुक ट्राई करने की प्लानिंग ज़रूर कर रही होंगी। त्योहारों की सबसे उत्साहजनक बात शायद यही होती है कि आपको नए-नए कपड़े, मिठाई और अच्छे से तैयार होने का मौका या यूं कहें कि बहाना मिल जाता है। इस वजह से हम इस फेस्विट सीजन में आपके लिए सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के कुछ आई लुक्स (Eye Makeup Looks) लाए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं। इन लुक्स को आप अपनी ड्रेस के अकोर्टिंग ट्राई कर सकती हैं।

सोनम कपूर के आई लुक्स से लें इंस्पीरेशन- Sonam Kapoor Eye Looks You Must Try This Festive Season in Hindi

सोनम कपूर का शिमर आई लुक

जब भी बात मेकअप की आती है तो गोल्ड या फिर शिमरी स्टाइल किसी राजा से कम नहीं होता है। साथ ही आप इसे अलग-अलग कलर्स पर ट्राई कर सकती हैं और ये सबके साथ अच्छा लगता है। इस गोल्ड कलर की आई शैडो में सोनम कपूर स्टेटमेंट लुक दे रही हैं। उन्होंने इसके साथ सटल स्मोकी आई लुक रखा है। इस लुक को ट्राई करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि स्मोकी आई लुक बहुत अधिक लिबरल ना लगे, बल्कि केवल गोल्ड को अच्छे से ऑफसेट करे।

सोनम कपूर का विंटेज वाइब लुक

ADVERTISEMENT
अगर आप 90 के दशक की एक्ट्रेस की फैन हैं तो इस फेस्टिव सीजन आप विंटेज वाइब लुक भी ट्राई कर सकती हैं। ये एक डुअल कलर आई मेकअप है, जिसमें अंदर की तरफ लाइट शेड और बाहर की तरफ डल ब्लैक टोन का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि आपको एलिगेंट विंटेज वाइब्स मिलें। इसके साथ ही आप थोड़ा सा ब्राउन शिमर अंदर और ब्रोज़ के पास भी हल्का ब्राउन शिमर लगा सकती हैं। 
सोनम ने इस लुक में बहुत अधिक शिमरी ब्राउन को हल्के शिमरी ब्लैक शेड के साथ पेयर किया है और इसे स्ट्रॉन्ग आईलैश और ब्रो के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने मैचिंग कलर के लिपशेड के साथ अपना ये लुक कंप्लीट किया है।
https://hindi.popxo.com/article/bride-to-be-kajal-aggarwal-pre-wedding-festivities-inside-pics-in-hindi-915376

सोनम कपूर का साइड स्मोकी आई लुक

त्योहारों के मौसम में आपने कोई ना कोई पिंक आउटफिट तो लिया ही होगा। ऐसे में आप इस आई शैडो लुक को अपने आउटफिट के साथ ज़रूर ट्राई कर सकती हैं। आप अपने इस तरह के आउटफिट के साथ स्मोकी साइड स्टाइल आई मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए पहले आप शिमरी पिंक शेड आईलिड्स पर और आंखों के नीचे लगाएं। इसके बाद डी ग्रे शेड को अपनी आखों के साइड में और नचे की तरफ लगाएं और स्मोकी लुक पाने के लिए इसे अच्छे से स्मज कर लें।
सोनम के इस लुक में पिंक शेड आखिर में अधिक गहरा और आंखों के अंदर की तरफ हल्का है। स्मोकी लुक के लिए उन्होंने कलर को अच्छे मर्ज किया है। इसके साथ उन्होंने सोफ्ट पिंक लिपस्टिक लगाई है जो उनके लुक को बैलेंस करती है। 
https://hindi.popxo.com/article/best-home-grown-beauty-plants-for-naturally-glowing-skin-in-hindi

सोनम कपूर का वाइड विंग्ड आई लुक

विंग्ड आई मेकअप लुक एक ऐसा लुक है, जिसे आप फेस्टिवल से लेकर मैरिज तक किसी भी तरह के फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। आप इसे किसी भी आई शैडो यहां तक कि न्यूड आई के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। सोनम कपूर ने अपने इस विंग्ड आई लुक में डीप ब्राउन टोन कॉरल शेड की आइशैडो को ब्लैक वाइड विंग्ड आईलाइनर के साथ पेयर किया है। उन्होंने अपने लाइनर को मीडियम थिकनेस दी है और लिड और आंखों के नीचे इसे एक दम पतला रखा है। इसके साथ उन्होंने लिप्स को भी कॉरल शेड की लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है। 

30 Oct 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT