ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
ये रिश्ता क्या कहलाता है: कार्तिक-नायरा की जिंदगी में हो रही है खुशियों की दस्तक, लेकिन…

ये रिश्ता क्या कहलाता है: कार्तिक-नायरा की जिंदगी में हो रही है खुशियों की दस्तक, लेकिन…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टेलिविजन का सबसे पॉपुलर शो है। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान स्टारर इस सीरियल की गिनती उन टीवी सीरियल्स में होती है जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। तमाम ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच एक बार फिर से कार्तिक और नायरा का प्यार दर्शकों का दिल जीत रहा है। हालांकि एक बार फिर से शो में ‘गुड न्यूज’  के साथ धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। 

हाल ही में  ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। प्रोमो के हिसाब से जल्दी ही गोयनका हाउस में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां, नए प्रोमों के मुताबिक कार्तिक और नायरा एक बार फिर मम्मी-पापा बनने वाले हैं। 

 

जानिए प्रेग्नेंट होने के लक्षण कौन-कौन से होते हैं

ADVERTISEMENT

रिलीज हुए नए प्रोमो में नायरा बिग बेबी बंप के साथ दिखाई दे रही हैं। कार्तिक नायरा के पास बैठे हुए हैं। उनके आसा-पास बहुत सारे गुब्बारे दिख रहे हैं जिनपर होने वाले बच्चे का नाम लिखा है। अगर लड़का हुआ तो उसका नाम कार्निक रखेंगे और अगर लड़की हुई तो दोनों उसका नाम कायरा रखेंगे। दोनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी खुश नज़र आ रहे हैं। अलगे ही पल कार्तिक के पास फोन आता है और नायरा घबराकर कार्तिक का हाथ थाम लेती है। फोन के बाद कार्तिक नायरा और अपने होने वाले बच्चे से जल्द आने का वादा करके वहां से चला जाता है। प्रोमो का अगला हिस्सा फैंस को चौका देने वाला है जिसमें दिखाया गया है कि अचानक कार्तिक लापता हो जाता है। 

शो में यह नया ट्विस्ट दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने यह धमाकेदार ट्विस्ट लाने का डिसिजन टीआरपी के चलते लिया है। इसके अलावा कार्तिक-नायरा की दादी दादी सुवर्णा गोयनका (स्वाति चिटनिस) और कार्तिक के पिता मनीष गोयनका (सचिन त्यागी) के होम क्वारंटाइन होने की वजह से भी मेकर्स ने काहनी में थोड़ा बदलाव लाने की कोशिश की है। बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीम के 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा की भी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ADVERTISEMENT
09 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT