ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं कन्या राशि (Virgo) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

जानिए कैसे होते हैं कन्या राशि (Virgo) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

कन्या राशि (Virgo) के लोगों के जन्म का महीना 23 अगस्त से 22 सितम्बर तक माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के लोग बहुत ही दयालु और नाजुक होते हैं। छोटी-छोटी बातों में भी बहुत सावधानी बरतते हैं। फिटनेस के प्रति ये काफी सचेत रहते हैं। ये सबसे राय ले लेते हैं, लेकिन फैसला खुद करते हैं। इन्हें कई लोग अपना आइडियल भी मानते हैं। ये हर किसी को अपनी सादगी के चलते आसानी से आकर्षित कर लेते हैं। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि कन्या है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव। 

कन्या राशि के लोगों का स्वभाव Virgo sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। आइए जानते हैं कन्या राशि (Virgo) के लोगों के बारे में –

virgo

  • इनके आसपास के लोगों को लगता है कि ये बहुत शांत और रिजर्व रहते हैं, जबकि इनका यही नेचर लोगों को ऑब्जर्व करने के खूब काम आता है। इन्हें अकेले रहना ज्यादा पसंद है, भीड़ देखकर ये बहुत घबरा जाते हैं।
  • कन्या राशि के लोगों को दूसरों के साथ घुलने-मिलने में काफी समय लग जाता है। ये लोग सिर्फ उन्हीं के साथ मस्ती-मजाक करते हैं जो लंबे समय से इनके साथ है। मगर बाकि के लोगों के साथ ये बात करना भी पसंद नहीं करते हैं। 
  • सभी इन्हें बोरिंग कहकर बुलाते हैं, लेकिन जो इनके जिगरी यार हैं उन्हें ऐसा कभी नहीं महसूस होता है। इन्हें बस फिट रहने और अच्छे दिखने का शौक होता है, बाकि चीजों में इनकी दिलचस्पी न के बराबर होती है।
  • ये लोग ज्यादातर फिटनेस की फील्ड में अपना करियर चुनते हैं। लेकिन इन्हें नौकरी मिलने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है क्योंकि इस राशि वाले सबसे राय लेते हैं लेकिन फैसला खुद अपना करते हैं। इन्हें कई लोग अपना आइडियल भी मानते हैं।
  • ये लोग प्यार के मामले में नटखट और शरारती होते हैं। लेकिन इन्हें अपने पार्टनर से बहुत उम्मीदें होती हैं। इसी कारण इन्हें जीवनसाथी देर से मिलते हैं और शादी में काफी समय लगता है।
  • ये अपने प्यार का इजहार करने में कुछ ज्यादा ही समय लगा देते हैं। इस राशि के लोग आसानी से सेटल नहीं होते। ये जल्दी से और आसानी से अपने मन की बात भी नहीं कहते! अगर किसी ऐसे के साथ लंबे समय से हैं और उसकी केयर करते हैं तो समझ लीजिए, यही अंदाज है उनका ये बताने का कि वो उस शख्स से बहुत प्यार करते हैं।

ADVERTISEMENT
  • परफेक्ट मैच की बात करें तो कन्या और मकर राशि एक-दूसरे के लिए ही बनी होती हैं। ये दोनों ही पृथ्वी तत्व की राशियां हैं। इसलिए इन दोनों में बहुत सी समानताएं होती हैं। इन दोनों ही राशियों के लोग बहुत ही जिम्मेदार होते हैं और आपसी उलझनों को तुरंत बातचीत कर हल करने में विश्वास रखते हैं। इनका मेल  इमोशनल, रोमांटिक और प्रैक्टिकल इन तीनों क्वालिटियों में खरा उतरता है। अपनी चंचल हरकतों के चलते ये एक-दूसरे को कभी मायूस नहीं होने देते। 
  • कन्या राशि के लोगों में खास बात ये होती है कि ये अपनी राह खुद तय करते हैं और अपनी मेहनत से समाज में अपनी जगह बनाते हैं। ये जिस चीज के पीछे पड़ जाते हैं उन्हें हर हाल में पूरा करके रहते हैं।
  • कन्या राशि के लोगों का दिमाग बेहद शार्प होता है और इनके पास हर समस्या का हल होता है। इन्हें चलता- फिरता गूगल भी कह सकते हैं आप। हर कोई चाहता है कि इनके जैसा दिमाग उन्हें भी मिल जाए।
  • ये लोग बहुत छुपे रूस्तम होते हैं। कभी भी किसी से अपना गम नहीं बांटते हैं और दुनिया इन्हें खुशमिजाज और हंसमुख इंसान के रूप में जानती है। इनके तीखे नैन-नक्श और फ्रेंडली नेचर लोगों को इनकी तरफ काफी अट्रैक्ट करता है। यही कारण है कि इनकी फैन फॉलोइंग की फ़ेहरिस्त काफी लंबी होती है।
  • इस राशि के लोग अपने उतावलेपन स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये लोग अपना खुद बुरा- भला नहीं देख पाते। इसी वजह से इन्हें हर कदम पर धोखा खाना पड़ता है। कोई भी अगर इनके खिलाफ कुछ भी उल्टा- सीधा कह दे तो ये अपना आपा खो बैठते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/cancer-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi
  • लकी नंबर – 4, 5, 16, 90, 29
  • लकी कलर – भूरा, नीला और हरा ।
  • लकी डे –  बुधवार
  • लकी स्टोन – पन्ना।
  • कन्या राशि वाले बॉलीवुड सितारे – करीना कपूर, अक्षय कुमार, रनबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, नेहा धूपिया, विवेक ओबरॉय, शबाना आजमी।
https://hindi.popxo.com/article/gemini-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi
22 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT