ADVERTISEMENT
home / Make Up Products
न्यूड लिपस्टिक लगाते वक्त इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान

न्यूड लिपस्टिक लगाते वक्त इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान

अपने डेली मेकअप (Makeup) लुक में डार्क या फिर ब्राइट कलर की लिपस्टिक (Lipstick) पहनने की जगह कई महिलाएं न्यूड या फिर लाइट शेड की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। इससे महिलाओं को काफी नेचुरल लुक मिलता है। साथ ही हर स्किन टाइप की महिलाओं के लिए ये लिपस्टिक काम करता है। लेकिन न्यूड लिपस्टिक लुक के साथ एक बड़ी समस्या ये है कि अगर आपने सही न्यूड लिप शेड नहीं चुना तो आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। 

https://hindi.popxo.com/article/diy-olive-oil-hair-masks-for-dry-hair-in-hindi

अगर आप अपने लुक को क्लासी रखना चाहती हैं तो न्यूड लिपस्टिक (Nude Lipstick) लगाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इससे आपका लुक मैंटेन रहता है। ऐसा इस वजह से क्योंकि जब आप न्यूड लिपस्टिक लगाती हैं तो आपके द्वारा किया गया मेकअप काफी बैलेंस रहता है और आपको नेचुरल लुक देता है। 

इस वजह से अपने लिए सही शेड चुनने से लेकर कुछ टिप्स को फॉलो करना भी ज़रूरी है। इस वजह से अपने इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ बेसिक टिप्स लाए हैं, जिनका आपको न्यूड लिपस्टिक लगाते वक्त खयाल रखना चाहिए। इससे आप अच्छी तरह से न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर पाएंगी। 

ADVERTISEMENT

न्यूड लिपस्टिक लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान- Tips to Follow While Wearing Nude Lipstick in Hindi

अपने लिप्स को करें एक्सफोलिएट

ये स्टेप न केवल डेड स्किन सेल्स को हटाएगा बल्कि आपको एक स्मूथ बेस भी देगा। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स को एक्सफोलिएट करने से आपकी लिपस्टिक टिकी रहती है और लिप्स भी सोफ्ट और स्मूथ दिखाई देते हैं। आप चाहें तो इसके लिए मार्केट से लिप स्क्रब खरीद सकती हैं, या फिर घर में भी बना सकती हैं। इसके लिए अपने लिप्स पर पेट्रोलियम जेली लगाएं और फिर सूखे ब्रश को सर्कुलर मोशन में लिप्स पर रगड़ें। लिप्स को एक्सफोलिएट करने के बाद मोइश्चराइज़र लगाएं।

प्राइमर लगाएं

केवल एक्सफोलिएटिंग से ही आपकी लिपस्टिक अधिक वक्त तक लिप्स पर नहीं टिकी रहेगी। इस वजह से एक्सफोलिएशन के बाद अपने लिप्स पर थोड़ा सा फाउंडेशन या फिर प्राइमर लगाएं और जेंटल मसाज करें। प्राइमर आपके लिप्स पर बेस बनाएगा और इन्हें दिनभर मोइश्चराज़ड रखेगा। प्राइमर लगा लेने के बाद अपनी स्किन टोन के मैचिंग का लिप लाइनर लें और लिप्स को लाइन करें। 

सही कलर चुनें

जब भी बात न्यूड लिपस्टिक लगाने की आती है तो, यह ज़रूरी है कि आप सही कलर का चुनाव करें, जो आपकी स्किन टोन को मैचे करे। हमेशा अपने लिप्स के मुकाबले डार्क कलर का चयन करें। अगर आपका स्किन टोन पेल है तो आप पीच या फिर सोफ्ट पिंक शेड्स चुन सकती हैं। जिन महिलाओं का डार्कर स्किन टोन है, वो चॉकलेट शेड्स चुन सकती हैंँ। साथ ही अगर आपका येलो अंडरटोन है तो आप बीज शेड्स का चुनाव कर सकती हैं। 

ADVERTISEMENT

सही मेकअप से करें बैलेंस

केवल न्यूड लिपस्टिक लगाने से आपका लुक काफी डल लगेगा। इस वजह हसे ज़रूरी है कि आप सही मेकअप के साथ अपने न्यूड लिप्स (Nude Lips) को बैलेंस करें। इसके लिए ब्लश से अपने गालों पर प्लंप एड करें। इससे आपका चेहरा डल नहीं लगेगा। वहीं आप चाहें तो इसके साथ स्मोकी आई लुक ट्राय कर सकती हैं। 

प्रोफेशनल से पूछें

आप में से कई महिलाएं शायद पहली बार न्यूड लिप्स ट्राय कर रही हैं और इस वजह से वो लिप शेड को लेकर कनफ्यूज़ हो सकती हैं। अगर आप भी इसी तरह से अपना लिप शेड तय नहीं कर पा रही हैं तो आप किसी प्रोफेशनल की सलाह ले सकती हैं। वो आपकी सही शेड चुनने में मदद सकती हैं और साथ ही न्यूड लिपस्टिक लुक अचीव करने में भी मदद कर सकती हैं।

17 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT