ADVERTISEMENT
home / Make Up Products
सॉफ्ट, गुलाबी होठों के लिए आपके पास ज़रूर होने चाहिए ये 4 लिप प्रोडक्ट्स

सॉफ्ट, गुलाबी होठों के लिए आपके पास ज़रूर होने चाहिए ये 4 लिप प्रोडक्ट्स

आपने आखिरी बार कब अपने सूखे और फटे होठों की शिकायत की थी? साथ ही आपने आखिरी बार कब अपने होठों को पैंपर किया था? अब अगर आप सोच रहे हैं कि आपने कभी ऐसा किया ही नहीं तो आपको ऐसा ज़रूर करना चाहिए। आपको अपने होठों का भी, त्वचा की तरह की खयाल रखना चाहिए।
दरअसल, सूखे और फटे हुए होठ केवल सर्दियों में ही नहीं होते हैं। कई महिलाएं पूरे साल सूखे और फटे हुए होठों का सामना करती हैं और आप भी हमारी इस बात से सहमत होंगी। इस वजह से हम आपसे एक बार फिर से पूछ रहे हैं कि आपने आखिरी बार अपने होठों को पैंपर कब किया था? शायद आखिरी सर्दियों में।

लिप केयर बेस्ट ब्यूटी प्रोडक्ट्स Must Have Lip Products in Hindi

इस वजह से आज हम आपके लिए 4 ऐसे लिप्स प्रोडक्ट्स (Lip Products) लाए हैं, जिनसे आप अपने होठों की आसानी से देखभाल कर सकती हैं। साथ ही पिछले कुछ सालों में लिप प्रोडक्ट्स की इंडस्ट्री भी काफी एक्सपैंड हो गई है। आज के वक्त में हमारे पास SPF युक्त लिप बाम है, लिप स्क्रब है और लिप्स के लिए कई अन्य प्रोडक्ट्स हैं, जो आपके लिप्स को सॉफ्ट और स्मूथ बनाते हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/must-have-makeup-products-list-in-hindi

लिप बाम

अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें चैपस्टिक पसंद है तो आपको बता दें कि ऐसी बहुत सारी लड़कियां हैं, जो लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसके बिना महिलाएं अपने घरों से बाहर नहीं निकलती हैं। सूखे और फटे होठों की समस्या होने पर हम में से अधिकतर महिलाएं लिप बाम का ही इस्तेमाल करती हैं।

अब अगर आप भी कोई ऐसा लिप प्रोडक्ट देख रही हैं, जो आपके होठों को हाइड्रेटेड रखे और आपके लिप्स को क्रैक्ड दिखाने से बचाए तो इसका जवाब लिप बाम ही है। इस वजह से अगर अभी तक आपको लिप बाम से प्यार नहीं हुआ है, तो हम आपको लिप बाम इस्तेमाल करने की सलाह देंगे। आप चाहें तो आज ही MyGlamm का LIT- PH Lip Balm ट्राय कर सकती हैं। ये लिप बाम आपके लिप्स को हाइड्रेट रखता है और आपको सोफ्ट लिप्स देता है। साथ ही यह 6 शेड्स में मौजूद है और इस वजह से आप अपनी पसंद का शेड चुन सकती हैं।

लिप स्क्रब

ADVERTISEMENT

आप में से किसने सोचा है कि आपको लिप स्क्रब की ज़रूरत नहीं पड़ेगी? लेकिन ऐसा नहीं है, आपको लिप स्क्रब की आवश्यकता होती है। आपकी त्वचा की तरह, आपके होठों को भी एक्सफोलिएट करने की ज़रूरत होती है। आपके होठों पर डेड और फटी हुई स्किन को हटाने और होठों को ठीक करने के लिए आपको लिप स्क्रब की ज़रूरत होती है। लिप स्क्रब जेंटली आपकी फटी हुई स्किन को होठों से हटा देता है और आपके लिप्स को हाइड्रेट भी करता है। 

लिप स्क्रब को नरिशिंग सामग्री से बनाया जाता है, जो आपके होठों को सॉफ्ट और स्मूथ बनाते हैं। आप हफ्ते में 1 से 2 बार लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं और कुछ ही हफ्तों में आपको अपने होठों की स्किन में अंतर दिखाई देने लगेगा।

लिप ग्लॉस

अपनी लिपस्टिक को जूसी और रिच बनाने के लिए आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा लिप ग्लॉस बहुत ही अच्छे से आपके लिप्स को हाइड्रेट करते हैं और लिप्स को प्रोटेक्ट करते हैं। साथ ही आपके लिप्स के नेचुरल कलर को भी सही करते हैं। साथ ही, अगर आपका लिपस्टिक लगाने का मन नहीं है तो आप सीधे लिप ग्लॉस भी लगा सकती हैं। 

ADVERTISEMENT

अगर आप अपने लिए सही लिप ग्लॉस चूज़ नहीं कर पा रही हैं तो हम आपको बता दें कि के प्ले की फ्लेवर्ड लिप ग्लॉस आपको बहुत पसंद आएंगी। यह लिप ग्लॉस 6 शेड्स में मौजूद है। आप इनमें से अपनी पसंद का शेड पसंद कर सकती हैं। ये सभी लिप ग्लॉस बेहद ही शाइनी हैं। साथ ही लॉन्ग लास्टिंग भी हैं।

लिप टिंट

लिप टिंट, लिप्स ब्यूटी के नए प्रोडक्ट हैं। ये लाइट वेट और सटल लिप प्रोडक्ट्स हैं, जो आपके लिप्स को नेचुरल टिंट देते हैं। लिप टिंट बहुत ही अच्छा स्लर्टी लुक देते हैं। साथ ही इनमें नरिशिंग इंग्रीडिएंट्स भी होते हैं, जो होठों को ड्राय होने से बचाते हैं। लिप टिंट आज के वक्त में काफी मशहूर हैं और आपको ये आसानी से बाज़ार में मिल जाएंगे। 
आप चाहें तो MyGlamm के टिंट इट अप ट्राय कर सकती हैं। ये 4 शेड्स में मौजूद हैं और आप अपनी पसंद के अनुसार अपने लिए लिप टिंट खरीद सकती हैं। ये सभी लिप टिंट पूरी तरह से वेगन हैं और आपको नेचुरल ग्लॉ देती हैं। साथ ही ये लॉन्ग लास्टिंग हैं। इसे आप आसानी से लगा सकती हैं और हटा भी सकती हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/reasons-why-your-skin-looks-dull-after-using-makeup-in-hindi
21 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT