ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं सिंह राशि (Leo) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

जानिए कैसे होते हैं सिंह राशि (Leo) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

सिंह राशि के लोगों के जन्म का महीना 23 जुलाई से 22 अगस्त तक माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। सूर्य प्रधान होने की वजह से इन लोगों में लीडरशिप की क्वालिटी जरूर होती है। ये लोग अपने आत्मविश्वास के दम पर समाज में अपनी एक पहचान बनाते हैं। ये जहां भी जाते हैं अपनी छाप जरूर छोड़ आते हैं। वैसे तो ये लोग बेहद शांत स्वभाव के होते हैं। हर काम में ईमानदार होते हैं और अपने आसपास के लोगों से भी ऐसे स्वभाव की उम्मीद रखते हैं। लेकिन अगर इन्हें बेवजह छेड़ा जाये तो ये अक्रामक हो जाते हैं। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि सिंह है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव। 

सिंह राशि के लोगों का स्वभाव Leo sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। आइए जानते हैं सिंह राशि (Leo) के लोगों के बारे में –

  • सूर्य प्रधान होने की वजह से इन लोगों में लीडरशिप की क्वालिटी जरूर होती है। हर काम में आगे रहते हैं, जिस वजह से हर किसी की नजर में ये लोग आसानी से आ जाते हैं।
  • ये लोग इमोशंस पर कंट्रोल रखना बखूबी जानते हैं, इसीलिए दिल से नहीं ये हमेशा दिमाग से फैसले लेते हैं।
  • सिंह राशि के लोगों के जीवन कई तरह के उतार-चढ़ाव से भरा होता है। हार मानना इन्होंने कभी नहीं सीखा। इन्हें अपनी खूबसूरती और टेलेंट पर बहुत नाज होता है, इसीलिए लोग इन्हें घमंडी भी कहते हैं।
  • अगस्त में पैदा होने वाले लोग हर समय अपनी तारीफ सुनना चाहते हैं और साथ ही साथ कभी-कभी ये लोग खुद ही अपनी शेखी बघारने से भी पीछे नहीं हटते।
  • इस राशि के लोग जब प्यार में होते हैं, तो इनका व्यवहार बेहद गर्मजोशी और उत्साह से भरा होता है। अगर आपकी जिंदगी में भी सिंह राशि का पार्टनर है तो आप एक्सपेक्ट कर सकते हैं ढेर सारे गिफ्ट्स और रोमांटिक डेट्स। इन्हें अपने प्यार पर भी गुरूर होता है और ये गुरूर तब और भी बढ़ जाता है जब इनका पार्टनर इनके लव प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेता है।

ADVERTISEMENT
  • परफेक्ट मैच की बात करें तो सिंह राशि कि जोड़ी तुला राशि के साथ एकदम परफेक्ट रहती है। क्योंकि इस जोड़ी का मैच वाकई दुलर्भ माना जाता है। इसे स्वर्ग में बनी जोड़ी कह सकते हैं। दोनों ही बेझिझक अपने अंदर की भावनाओं को व्यक्त करने में माहिर होते हैं। इसीलिए इन्हें सामने वाले को समझने में ज्यादा समय नहीं लगता। इन्हें ये अच्छी तरह पता है कि एक-दूसरे को कैसे खुश रखना है। प्यार के मामलें में ये मिसाल भी कायम करते हैं। क्योंकि दोनों के बीच रोमांस बेइंतहा होता है। इनकी लवलाइफ देखकर दूसरों को हमेशा इनसे जलन होती है। 
  • जिस राशि का प्रतीक चिह्न ही सिंह या शेर हो तो उस राशि के लोगों का नेचर कैसा होगा, शायद आप इस बात का अंदाज लगा सकते हैं। इनका गुस्सा सारी हदें पार कर देता है। इन्हें कंट्रोल कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और ये खुद भी अपना आपा खो बैठते हैं। लेकिन इनका गुस्सा हमेशा वाजिब होता है। ये बेकार की बातों में अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करते। 
  • ‘आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है’ ये बात सबने सुनी है, मगर इनकी खूबी होती है यह बात। इनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा हुआ है। 
https://hindi.popxo.com/article/cancer-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi
  • करियर की बात करें तो इस राशि के लोग टेलेंटेड होने के साथ ही मनी माइंडेड भी होते हैं। ये लोग अक्सर अच्छे बिजनेसमैन, इंजीनियर, टीचर या फिर कलाकार बनने की खूबियां रखते हैं। वहीं बातें बनाने में तो इस राशि के लोगों का जवाब नहीं लेकिन अगर इन्हें फील्ड में उतार दिया जाये तो दो मिनट से ज्यादा भी नहीं टिक सकते हैं।
  • सिंह राशि के लोग हर समय अपनी तारीफ सुनना चाहते हैं और साथ ही साथ कभी-कभी ये लोग खुद ही अपनी शेखी बघारने से भी पीछे नहीं हटते।
  • आलस तो इस राशि के लोगों की रग- रग में बसा हुआ है। ये दिखावा तो बहुत करते हैं कि ये सब काम कर लेंगे लेकिन इनके आलस के आगे इनका सारा आत्मविश्वास पानी- पानी हो जाता है। ये मन के राजा होते हैं। अगर कोई चीज इन्हें पसंद आ गई तो ये दिन- रात एक कर देंगे लेकिन अगर इन्हें कोई काम पसंद नहीं या फिर उसे करने का जी न करें तो ये उसे बड़ी आसानी से टाल देते हैं। इनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि जितना हो सके, मेहनत वाले कामों से दूर ही रहा जाए। 
https://hindi.popxo.com/article/gemini-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi
  • इन्हें सबसे ज्यादा डर इस बात से लगता है कि इनकी जगह किसी और को न दे दी जाए। ऐसा रिलेशनशिप में हो या प्रोफेशनल लाइफ में। अगर इनको अच्छा काम करने के लिए सराहना न मिले और जिनसे ये प्यार करते हैं, वे इनको नजरअंदाज करें, तो ये बात इन्हें बेहद परेशान कर देती है।
  • पैसों के मामले में ये लोग लकी होते हैं। इन्हें हमेशा फैमिली सपोर्ट मिलता है। लेकिन खर्चों के मामले में यह लोग काफी कंजूस होते हैं।
  • लकी नंबर – 2, 4, 9, 10, 34
  • लकी कलर – सुनहरा, सफेद और लाल।
  • लकी डे – शुक्रवार और रविवार।
  • लकी स्टोन – माणिक, पुखराज।
  • सिंह राशि वाले बॉलीवुड सितारे – काजोल, हुमा कुरैशी, सैफ अली खान, मनीषा कोइराला, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी, अरबाज खान, कृति सेनन।
https://hindi.popxo.com/article/bollywood-celebs-and-their-zodiac-signs-in-hindi
10 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT