ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
घर बैठे पार्लर जैसा परफेक्ट हेयर कलर चाहिए तो जरूर फॉलो करें ये TIPS

घर बैठे पार्लर जैसा परफेक्ट हेयर कलर चाहिए तो जरूर फॉलो करें ये TIPS

 

 

पहले लोग बालों को सफेद होने पर उन्हें छुपाने के लिए कलर करवाते थे लेकिन आजकल ये आम ट्रेंड बन चुका है। बालों को स्टाइल करने व उनका मेकओवर करने के लिए हेयर कलरिंग करते हैं। वैसे तो हम घर पर तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के लिए तरह-तरह के ट्रिक्स एंड टिप्स अपनाते रहते हैं लेकिन जब बालों को कलर करने की बात आती है तो हम बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेते हैं। ज्यादातर लोग घर की बजाए पार्लर में ही बाल कलर करना पसंद करते हैं। क्योंकि उन्हें हेयर कलरिंग खराब होने का डर रहता है। मगर आप चाहे तो कुछ बातों का खास ध्यान रखकर बड़ी ही आसानी और सेफ्टी के साथ घर पर ही हेयर कलर (Hair Coloring Tips at Home) कर सकती हैं। बेस्ट हेयर कलर

घर पर बालों में कलर करने के टिप्स Hair Coloring Tips at Home in Hindi

अगर आपको लगता है कि पार्लर की बजाए घर पर हेयर कलर करने से आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलेगा या फिर मेहनत लगेगी तो आप गलत हैं। क्योंकि ये सारी दिक्कतें तभी आती हैं जब आप बेसिक बातों का ध्यान नहीं रखती हैं। यहां हम आपको हेयर कलर करने के पहले और बाद में ध्यान रखने वाली कुछ खास बातें या टिप्स बता रहें हैं, जिनकी मदद से आप पार्लर जैसा परफेक्ट हेयर कलर खुद से घर पर कर सकते हैं। तो आइए घर पर बालों में कलर करने के टिप्स (Hair Coloring Tips at Home) के बारे में –

ADVERTISEMENT
  • हेयर कलर कराने से पहले ध्यान रखें कि आपके बाल दो मुंहे (split ends) तो नहीं हैं। अगर हैं तो सबसे पहले उन्हें कांट-छांट लें। क्योंकि दो मुंहे बाल कलर के बाद एकदम रूखे दिखने लगते हैं।
  • अकसर लोग ये गलती करते हैं कि कलरिंग से पहले बाल नहीं धुलते हैं और गंदे बालों में ही कलर लगा लेते हैं। इससे कलर तो खराब दिखता ही है साथ बाल भी डैमेज होने लगते हैं। इसीलए कलर करने पहले बालों को धोएं और अच्छे से सुखने के बाद ही कलर लगाएं।
  • अगर आप महीने में 1-2 बार कलर करते हैं तो आपको एक अच्छा और ब्रैंडेड हेयर कलरिंग ब्रश, सर्जिकल ग्लव्ज़, एप्रन, क्लिप्स और एक पतली कंघी खरीद लेनी चाहिए। इससे कलर करने में परेशानी नहीं आती है और डेली यूज वाली चीजें भी खराब नहीं होती हैं।
  • हमेशा हेयर कलर खरीदें समय उसी शेड के दो पैकेट खरीदें। क्योंकि बालों को देखकर ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि कितना कलर लगेगा। कलर लगाते समय अगर कम पड़ गया तो बाकि की बची जगह भद्दी दिखेगी। इसीलिए एक्स्ट्रा कलर का पैकेट जरूर रखें।

  • वहीं अगर आपको किसी तरह का कोई स्कैल्प इंफेक्शन है या फिर ड्रैंडफ, एलर्जी जैसी समस्या है तो हेयर कलर अवॉइ़ड करें।
  • कभी भी दो ब्रांड के हेयर कलर को एक साथ मिक्स करके न लगाएं। इससे बालों को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।
  • अगर आप हेयर कलर करने जा रहे हैं तो हेयर कलर मिक्स करने के बात तुरंत ही हेयर पर अप्लाई करें। क्योंकि ज्यादा देर तक रखने से कलर कम प्रभावी हो जाता है।

  • घर पर हेयर कलर करने के लिए सबसे बहुत ज़रूरी टिप है, डिवाइड एंड कलर रूल। इसमें बालों को कई सेक्शन्स यानि कि हिस्सों में डिवाइड कर के उन पर कलर लगाएं। ऐसा करने से सारे बाल एक समान रूप से कलर होंगे।
  • कलर करवाने के बाद बालों को 48 घंटों तक शैम्पू से न धोएं। क्योंकि इससे कलर अच्‍छी तरह से बालों में समा जाता है और लंबे समय तक चलता है। जब भी बाल धोएं तो कलर प्रोटेक्शन वाले शैंपू का ही इस्तेमाल करें। 
  • बालों को कलर करने के बाद कंडीशनर जरूर करें और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे बालों पर कलर लंबे समय तक टिकता है।
  • बालों को कलर करने के बाद 1-2 दिन तक खुले ही कर रखें। बन या चोटी बिल्कुल भी न रखें। इससे हेयर कलर पैची और अनइवन हो सकता है। 
  • कलर करने से बालों में नमी कम हो जाती है। इसीलिए हेयर मास्क और हेयर ऑयलिंग करना न भूलें।
25 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT