लिप बाम (Lip Balm) फन और स्टाइलिश तो होते ही हैं लेकिन यह बहुत ही ज़रूरी ब्यूटी प्रोडक्ट भी है। इस वजह से कितने भी लिप बाम ट्राय कर लो लेकिन हमेशा ही कम पड़ जाते हैं। हम में से कई लड़कियां या महिलाएं हमेशा ही मार्केट में आने वाले नए लिप बाम को ट्राय करना पसंद करती हैं, फिर चाहे उनके पास घर पर पहले से ही कितने भी लिप बाम क्यों ना रखे हुए हों।
लिप बाम (Lip Balm) अलग-अलग फॉर्म में आते हैं, ट्यूब, स्टिक या फिर पोट्स। इसके साथ ही ये कई अलग-अलग फ्लेवर में भी आते हैं। जैसे, चेरी, स्ट्रॉबेरी, ऑरेंज आदि। इनकी लिस्ट तो कभी भी खत्म नहीं होगी। इसके अलावा मार्केट में टिंटेड लिप बाम भी मिलती हैं, जो आपके लिप्स को प्रोटेक्ट करने के साथ-साथ अच्छे टिंट लिप्स भी देती है।
यह उन लड़कियों या महिलाओं के लिए एक दम परफेक्ट है, जिन्होंने हाल ही में ही मेकअप (Makeup) करना शुरू किया है। ये आपको अच्छा, लाइट वॉश कलर देगा और लिपस्टिक जैसा लुक देगा। या फिर हम कहते हैं कि इस लिप बाम के साथ आप अलग-अलग लुक्स आसानी से ट्राय कर सकती हैं।
आमतौर पर लिप बाम बहुत अधिक महंगी नहीं होती है और इस वजह से हम में से बहुत सारी लड़कियों के पास कई सारी अलग-अलग लिप बाम्स होती हैं। लेकिन आपको यह जानकर बहुत अच्छा लगेगा कि असल में लिप बाम को किस तरह से बनाया जा सकता है। इस वजह से हम आपके लिए यह DIY लेकर आए हैं। आप भी इससे घर पर टिंटेड लिप बाम बनाइए।
हालांकि, आप चाहें तो MyGlamm की टिंट इट अप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। MyGlamm का टिंट इट अप 4 शेड्स में आता है और ये आपके लिप्स को ग्लॉसी और शानदार लुक देता है। साथ ही माइग्लैम का यह प्रोडक्ट पेटा अप्रूव्ड है और पूरी तरह से क्रूरता मुक्त और शाकाहारी है।