ADVERTISEMENT
home / Festive
चेहरे के शेप के हिसाब से चुनें सही बिंदी (Bindi) और पाएं परफेक्ट देसी गर्ल लुक

चेहरे के शेप के हिसाब से चुनें सही बिंदी (Bindi) और पाएं परफेक्ट देसी गर्ल लुक

बिंदी हमारी भारतीय संस्कृति का भले ही बहुत छोटा सा हिस्सा है लेकिन इसका महत्व बहुत बड़ा है। यह संस्कृत शब्द बिंदू से आया है। कहते हैं माथे पर जिस जगह पर बिंदी (Bindi) लगाई जाती है वहां पर शरीर की सारी प्रमुख नसें एक दूसरे को काट रही होती हैं। इससे यहां पर आज्ञा चक्र बन जाता है। उस जगह पर बिंदी लगाने से यह चक्र हमेशा एक्टिव रहता है। साथ ही इससे महिलाओं को शांति मिलती है और तनाव दूर रहता है। वहीं बिंदी आजकल फैशन स्टेटमेंट बन गई है। लोग इंडियन देसी लुक पाने के लिए बिंदी लगाते हैं। अगर आपको लगता है आपके ऊपर बिंदी अच्छी नहीं लगती है तो जरूर आप अपने फेस शेप के हिसाब से बिंदी (Bindi According to Face Shape) नहीं लगाती होंगी। 

अपने फेस शेप के अनुसार लगाएं बिंदी Choose Perfect Bindi to match your Face Shape in Hindi

पहले बिंदी सिर्फ शदीशुदा महिलाएं ही लगाती थीं लेकिन अब अनमैरिड गर्ल्स भी पार्टी-फंक्शन में लगाती है। क्योंकि बिंदी लगाना अब एक फैशन ट्रेंड बनता जा रहा है। लेकिन हममें से ऐसे कई लोग हैं जिनको बिंदी (Bindi) लगाना पसंद तो होता है लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता की किस तरह के फेस शेप पर कौन-से साइज और डिजाइन की बिंदी सूट करती है। तो हम आपकी  इस  प्रॉब्लम को  दूर करते  हुए  बता रहे हैं कि कैसे चेहरे पर किस तरह की बिंदी (How to Choose Perfect Bindi) लगाकर आप परफेक्ट देसी गर्ल लुक पा सकती हैं –  

राउंड शेप फेस के लिए Perfect Bindi for Round Faces

Perfect Bindi for Round Faces

अगर आपका चेहरा गोल आाकार (Perfect Bindi for Round Faces) का है, तो आप पर छोटी बिंदी बिल्कुल भी सूट नहीं करेगी। राउंड फेस शेप के लिए लंबी, डिजाइनर और बड़ी गोल बिंदी खूब जंचती हैं।

ADVERTISEMENT

स्क्वायर शेप फेस के लिए  Perfect Bindi for Square Face

Perfect Bindi for Square Face

स्क्वायर फेस शेप (Perfect Bindi for Square Face) वाले लोगों के चेहरे पर हर तरह का एक्सपेरिमेंट सही नहीं लगता है। इस तरह के फेस शेप वालों के फीचर्स बेहद ब्यूटीफुल होते हैं। इनके फोरहेड और जॉ लाइन आमतौर पर एक समान ही होते हैं। इसीलिए इन्हें ज्यादा डिजाइन बिंदी अवॉइड ही करनी चाहिए। स्क्वायर फेस शेप छोटी गोल बिंदी या फिर वी शेप वाली बिंदी बेहद सुंदर लगती है।

https://hindi.popxo.com/article/virgo-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

लॉन्ग शेप फेस के लिए Perfect Bindi for Long Face Shape

Perfect Bindi for Long Face Shape

इस तरह का चेहरा काफी हद तक ओवल शेप की तरह ही दिखता है लेकिन उससे ज्यादा लंबा होता है। लॉन्ग फेस शेप (Perfect Bindi for Long Face Shape) को चौड़ा दिखाने के लिए आप हर आकार की गोल बिंदी ज्यादा सूट करती हैं। मगर इस तरह के चेहरे पर लंबी बिंदी सूट नहीं करती है।

ADVERTISEMENT

डायमंड शेप फेस के लिए Perfect Bindi for Diamond Face Shape

Perfect Bindi for Diamond Face Shape

डायमंड शेप फेस (Perfect Bindi for Diamond Face Shape) को बैलेंस करने के लिए चीकबोन्स को कम दिखाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको अपना माथा चौड़ा दिखाने की कोशिश करनी होगी और उसके लिए आप चौकोर, वी शेप और गोल बिंदी ट्राई कर सकती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/fashion-tips-for-short-height-girls-in-hindi

हार्ट शेप फेस के लिए Perfect Bindi for Heart Face Shape

Perfect Bindi for Heart Face Shape

अगर आपका चेहरे का माप माथे से होकर नीचे जॉ लाइन तक आते-आते संकरा हो जाता है, तो इसका मतलब है कि आपका चेहरा दिल के आकार (Perfect Bindi for Heart Face Shape) का है। इसे फेस शेप पर नॉर्मल बिंदी भी खूब जंचती हैं। लंबी और चौड़ी बिंदी छोड़कर आप हर तरह के डिजाइन बिंदी लगा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

ओवल शेप फेस के लिए Perfect Bindi for Oval Face Shape

Perfect Bindi for Oval Face Shape

ओवल फेस शेप (Perfect Bindi for Oval Face Shape) बिल्कुल अंडे के आकार जैसा होता है। इस तरह के चेहरे चौड़ाई के अपेक्षा ज्यादा लंबा होता है। इसे परफेक्ट फेस कहते हैं। बिंदी की बात करें तो इस तरह के चेहरे पर आप बहुत से एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। आप चौड़ी, गोल, छोटी और बड़ी सभी तरह की बिंदी लगाकर परफेक्ट देसी गर्ल वाला लुक पा सकती हैं। वैसे लंबी बिंदी ट्राई करना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

https://hindi.popxo.com/article/indian-hindu-women-solah-shringar-name-and-benefits-in-hindi
22 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT