ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
बहुत काम के हैं ये ब्यूटी ब्लेंडर हैक्स, एक बार जरूर करें ट्राई

बहुत काम के हैं ये ब्यूटी ब्लेंडर हैक्स, एक बार जरूर करें ट्राई

ब्यूटी ब्लेंडर हमारे मेकअप बॉक्स का अहम हिस्सा बन चुका है। बिना इसके परफेक्ट मेकअप लुक पाना मुश्किल सा लगता है। अंडाकार या ओवल आकार का यह स्पंज, आपके आम मेकअप एप्लिकेटर से अलग नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि जो महिलाएं ब्रश से मेकअप करती हैं, उनका मेकअप अलग से नजर आता है। ब्लेंडर मेकअप ब्रश से बेहतर है क्योंकि जब आप फाउंडेशन लगाते हैं तो कभी- कभी ब्रश के स्ट्रोक का निशान बन सकता है और आपका मेकअप किसी पेंटिंग जैसा दिखने लगता है। लेकिन ब्यूटी ब्लेंडर से आपको एकदम एयरब्रेश वाला मेकअप लुक पा सकते हैं। आमतौर पर फाउंडेशन ब्लेंड करने के लिए ही ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल (Beauty Blender Hacks in Hindi) करते हैं लेकिन आपको बता दें कि इसके अलावा ब्यूटी ब्लेंडर के दूसरे उपयोग भी हैं।

ब्यूटी ब्लेंडर हैक्स Beauty Blender Hacks in Hindi

ब्यूटी ब्लेंडर सिर्फ अलग−अलग रंग के ही नहीं, बल्कि तरह-तरह के शेप में मिलते हैं और इसलिए आप उसकी शेप के अनुसार उसे इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्यूटी ब्लेंडर का शेप और उसका प्राइज दोनों ही इसका बेस्ट पार्ट है। ये सस्ता है इसीलिए आप इसे दूसरे कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हां यहां हम ब्यूटी ब्लेंडर (Beauty Blender Hacks in Hindi) के जो ट्रिक्स एंड टिप्स बता रहे हैं उसमें आपको इसे काटना भी पड़ सकता है। इसीलिए अपने पास एकस्ट्रा ब्यूटी ब्लेंडर जरूर रखें। ये ब्यूटी हैक्स देखने में अजीब लग सकते हैं, लेकिन वास्तव में, वे आपके लिए बहुत उपयोगी हैं। तो आइए जानते हैं ब्यूटी ब्लेंडर के कुछ आसान हैक्स, जो बहुत कम लोगों को ही पता होंगे –

स्किनकेयर के लिए

आप हमेशा ब्यूटी ब्लेंडर से फाउंडेशन या फिर पाउडर ही लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मॉइश्चराइजिंग क्रीम या फिर दूसरे स्किनकेयर प्रोडक्ट भी ब्लेंडर की मदद से पूरे फेस और नेक एरिया में लगा सकते हैं। 

ADVERTISEMENT

मेकअप को करें सेट

अपने मेकअप का स्टे बढ़ाने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर पर मेकअप सेट स्प्रे करें और अपने फेस पर थपथपाते हुए लगाएं। इससे आपके चेहरे को चमक तो मिलेगी ही साथ आपका मेकअप टस से मस नहीं होगा।

नेलआर्ट के लिए करें इस्तेमाल

ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल आप नेलआर्ट के लिए भी कर सकती हैं। जी हां, इसके लिए अपने ब्यूटी ब्लेंडर को बीच से आधा-आधा काट लें। अब ब्लेंडर के फ्लैट साइड पर अलग-अलग नेटपेंट कलर ( बेस्ट नेलपेंट कलर) लगाएं और अपने नाखूनों पर ऑम्ब्रे नेल्स आर्ट ट्राई करें। बाकि बाहर फैल गई नेलपेंट को क्यू-टिप की मदद से साफ कर लें, हैं न आसान!

एकस्ट्रा मेकअप रिमूवर 

मेकअप के दौरान गलती होना आम बात है। अगर मेकअप के दौरान ब्लश या हाईलाइटर थोड़ा ज्यादा हो गया है तो आप डाई ब्यूटी ब्लेंडर लेकर उसे उस जगह पर हल्के हाथों से दबाएं। ये एक्सट्रा मेकअप को आसानी से सोख लेगा और काम आसान हो जाएगा।

https://hindi.popxo.com/article/eyeliner-styles-according-to-face-shape-in-hindi

परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर

शायद आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि आप ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से एक परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक मिनी ब्यूटी ब्लेंडर का चौथाई हिस्सा काट लें। फिर अपने लाइनर को ब्लेंडर की नोंक पर रखकर अपने आईज के कोनों पर लगाएं। फिर देखिए जो काम आपको अब तक सबसे मुश्किल लगता था वो चुटकियों में पूरा हो जाएगा और वो भी एकदम परफेक्ट तरीके से।

ADVERTISEMENT

पफ़ी आईज को करें ठीक

अगर आपकी आंखें भी बार-बार सूज (पफी आईज) जाती हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसे ठीक करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती है। उसके लिए ब्यूटी ब्लेंडर को पानी में भिगोकर फ्रिजर में ठंडा होने के लिए रख दें। जब पानी जम जाए तो इसे अपनी अंजर आई एरिया में लगाकर मसाज करें। 5 मिनट बाद आपकी पफ़ी आईज एकदम पिचक जाएगी।

https://hindi.popxo.com/article/mineral-makeup-benefits-in-hindi
11 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT