यह पहला और सबसे आसान डिज़ाइन (Lip Art Design) में से एक है, जिससे आप अपने लिपआर्ट की शुरुआत कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक न्यूड पिंक शेड या फिर पीच टिंट लिप शेड लगाना है। इसके बाद इसे सूखने देना हैं। अब नैचुरल पेंट से अपने लिप्स पर नेल आर्ट की तरह ही फ्लावर बनाएं। आप इसके लिए व्हाइट पेंंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब थोड़ा सा मेकअप स्प्रे करें और लिप आर्ट को फिक्स कर लें और बस आप तैयार हैं।
यह लिप आर्ट डिज़ाइन भी काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने लिप्स पर रेड कलर की लिपस्टिक या अच्छी क्वालीटि का मैटेलिक लिपस्टिक लगानी है। इसके बाद आपको अपने अपर लिप्स पर व्हाइट पेंट या फिर लिप लाइनर से आउटलाइन करनी है। इसके बाद आपको ग्रीन कलर के लिप लाइनर या फिर पेंट से आउटलाइन करनी है। वहीं नीचे वाले लिप्स पर आपको ब्लैक पेंट या लाइनर से बीज के आकार बनाने हैं। अंत में अपने स्प्रे से मेकअप को फिक्स करना है। आप यह लुक फ्रैशर या फिर दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाते वक्त ट्राई कर सकती हैं।
तीसरे डिज़ाइन के लिए आपको छोटे कागज़ के फूलों की ज़रूरत है। आप चाहें तो इन्हें बाज़ार से खरीद सकती हैं, या फिर घर पर खुद भी बना सकती हैं। इसके लिे सबसे पहले अपने लिप्स पर न्यूड लिपस्टिक लगाइए और फिर ऑर्गेनिक ग्लू से दो फूलों को अपने लेफ्ट अपर कॉर्नर और दो फूलों को अपने लॉवर राइट कॉर्नर पर लगाएं। अब वॉटर प्रूफ लिप ग्लॉस लगाएं और मेकअप फिक्सिंग स्प्रे से इसे सेट कर लें।
यह वाला लिप आर्ट डिज़ाइन काफी आसान है और इसके लिए आपको रेड लिपस्टिक की ज़रूरत है। अपने होठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद उसे सुखा लें। इसके बाद व्हाइट लिप लाइनर या फिर पेंट लें और उससे अपने लिप्स पर गोल-गोल आकार बना लें। यह लिप आर्ट को क्लासी और स्टाइलिश लुक देगा। अब मेकअप स्प्रे से अपने लुक को सेट कर लें।
यह वाला डिज़ाइन काफी क्लासी और आसान है। इसके लिए अपने होठों पर नियोन पिंक या फिर होट पिंक लिपस्टिक लगाएं और फिर एक पतले ब्रश से ब्लैक लाइन बनाएं। अब इसे सूखने दें, आप चाहें तो कॉर्नर पर बीड्स भी लगा सकती हैं और बस आपका यह लिप आर्ट लुक कंप्लीट हो जाएगा।