ADVERTISEMENT
home / Eye Make Up
क्या आप जानती हैं मेकअप से जुड़े ये 10 हैक्स

क्या आप जानती हैं मेकअप से जुड़े ये 10 हैक्स

मेकअप (Makeup) कुछ ऐसा है, जिसे अधिकतर लड़कियां पसंद करती हैं। वैसे भी किसे तैयार होना पसंद नहीं होगा? लेकिन मेकअप करने में काफी अधिक समय लगता है और इस वजह से कई लड़कियों को मेकअप करना पसंद नहीं आता है। साथ ही मेकअप में कुछ ऐसी मुश्किल चीज़ें भी होती हैं, जिनका सामना अक्सर ही लड़कियों करना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर मस्कारा ही ले लीजिए, ये एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जिसे लगाते वक्त कई लड़कियां गलती कर देती हैं और फिर इसे ठीक करने में अपना आधा वक्त निकाल देती हैं। 

इस वजह से आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप हैक्स (Makeup Hacks) बताने वाले हैं, जो आपकी इस तरह की समस्या को कम कर देंगे। अपने इस आर्टिकल  में हम आपके लिए मेकअप हैक्स की एक लिस्ट लाए हैं। ये हैक्स आपका बहुत सारा वक्त और मेहनत भी बचाएंगे। इस वजह से बिना अधिक वक्त बर्बाद किए, आपको बताते हैं, ये काम के मेकअप हैक्स। 

10 आसान मेकअप हैक्स 10 Easy Makeup Hacks in Hindi

करें बर्फ का इस्तेमाल

https://hindi.popxo.com/article/best-eye-primer-in-hindi

मेकअप लगाने से पहले अपने चेहरे पर बर्फ लगा लें। इससे आपका मेकअप फ्लॉलेस लगता है। मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे पर बर्फ लगाएं और फिर इसे सुखा लें। इससे आपके पोर्स बंद होंगे और आपकी स्किन भी टाइट होगी। इस वजह से फाउंडेशन से लेकर प्राइमर और बाकी सारे प्रोडक्ट्स आसानी से आपकी त्वचा पर लग पाएंगे। 

ADVERTISEMENT

डार्क सर्कल्स के लिए ऐसे करें कंसीलर का इस्तेमाल

रात में ठीक से न सोने की वजह से आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। और रोज़ सुबह आप कंसीलर से इन डार्क सर्कल्स को छिपाने की कोशिश करती हैं, लेकिन बहुत अच्छे से इसे नहीं लगा पाती। शायद इसका कारण कंसीलर लगाने का तरीका हो सकता है। पफीनेस और डार्क सर्कल्स को कंसील करने के लिए आपको कंसलीर को इंवर्टेड ट्रायएंगल की शेप में लगाना चाहिए। इसके बाद कंसीलर को अच्छे से ब्लेंड करना चाहिए। 

हाइलाइटर की जगह पेट्रोलियम जेली का करें इस्तेमाल

आपको अपने चेहरे को हाइलाइट करना पसंद है लेकिन काम के दिन ग्लिटरी हाइलाइटर लगाना आपको पसंद नहीं है तो हमारे पास आपके लिए एक बहुत ही कमाल का हैक है। थोड़ा बहुत पेट्रोलियम जेली लगाने से आपको सटल और नेचुरल हाइलाइट मिलेगा, जो आपके कैजुअल लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसके लिए थोड़ा सा पेट्रोलियम जेली अपनी उंगलियों पर लगाएं और फिर इसे चीकबोन्स पर लगा लें।

व्हाइट आई शैडो

कई बार आपके आई शैडो पैलेट के वाइब्रेंट कलर्स आपकी आंखों पर रिफ्लेक्ट नहीं होते हैं और ये आपको परेशान कर सकता है। इस वजह से अपनी आई शैडो को पॉप बनाने के लिए आप व्हाइट आई शैडो को बेस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी आंखों पर आई शैडो को लगाने से पहले व्हाइट आई शैडो लें और इसे अपनी लिड पर लगाएं। 

आईलैश कर्लर को इस्तेमाल करने से पहले करें गर्म

अपने आई लैश को अच्छे से कर्ल करने के लिए आईलैश कर्लर को गर्म कर लें। आईलैश कर्लर को गर्म करने के लिए आप ड्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद कर्लर को थोड़ा सा ठंडा होने दें और फिर अपने आईलैश पर इसका इस्तेमाल करें। इससे न केवल आपके आईलैश जल्दी कर्ल होंगे, बल्कि साथ ही अधिक वक्त तक कर्ल रहेंगे।

ADVERTISEMENT

मस्कारा को फैलने से रोकने के लिए चम्मच का करें इस्तेमाल

क्या आप भी उनमें से हैं, जो अक्सर ही अपने मस्कारे को सही से नहीं लगा पाते? अगर हां, तो हम आपके लिए एक बहुत ही काम का हैक लेकर आए हैं। आप अपने मस्कारे को फैलने से रोकने के लिए चम्मच का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बस चम्मच को अपनी आईलिड के पीछे की तरफ रखें और फिर मस्कारा लगाएं। 

फुलर आईलैश के लिए बेबी पाउडर

आपके पूरे लुक को बेहतर बनाने में फुलर आईलैश अहम भूमिका निभाती हैं। आप अपनी आईलैश को फुलर बनाना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए आप महंगे प्रोडक्टस का इस्तेमाल नहीं करना चाहती तो हमहारे पास आपके लिए एक आसान हैक है। इसके लिए अपनी आईलैश पर मस्कारा लगाएं और उसके बाद थोड़ा सा बेबी पाउडर अपनी आईलैश पर लगाएं। अब एक बार फिर से अपनी आईलैश पर मस्कारा लगाएं।

व्हाइट आईलाइनर

आईलाइनर एक ऐसी चीज़ है, जिसके साथ अधिकतर लड़कियां एक्सपेरिमेंट करती हैं। खासकर आईलाइनर के अलग-अलग कलर के साथ। ब्लैक कोह्ल ज़्यादातर लड़कियों का पसंदीदा कलर होता है लेकिन अगर हम आपको इसकी जगह व्हाइट आईलाइनर लगाने की सलाह दें तो? दरअसल, अपनी आंखों की नीचे की वॉटरलाइन पर व्हाइट आईलाइनर लगाने से आपका लुक काफी बदल जाता है। इससे आपका मेकअप भी अधिक निखर कर आता है। इस वजह से अपने लिए जल्दी ही व्हाइट आईलाइनर खरीद लें।

ट्रांसलुसेंट पाउडर

क्या आपको दिन में कई बार अपनी लिपस्टिक (Lipstick) को टचअप करना पड़ता है? अगर ऐसा है, तो इस आसान हैकै का इस्तेमाल करने के बाद आपको ये नहीं करना पड़ेगा। एक बार लिपस्टिक लगाने के बाद अपने होठों पर टिशू रखें और फ्लफी ब्रश से थोड़ा सा ट्रांसलुसेंट पाउडर टिशु के ऊपर से अपने लिप्स पर लगाएं। इसके बाद टिशू को हटा लें। इससे आपकी लिपस्टिक दिनभर टिकी रहेगी और आपको बार-बार टचअप की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

ADVERTISEMENT

मेकअप रिमूवर के लिए नारियल का तेल

मेकअप को लगाना काफी मज़ेदार होता है लेकिन इसे हटाना बहुत मुश्किल काम है। खासकर तब जब ये उतरे ही ना और इसके लिए आपको अपनी त्वचा पर हार्श प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़े। इस वजह से ये हैक आपका वक्त और आपकी स्किन दोनों को बचाएगा। मेकअप को हटाने के लिए एक रुई पर थोड़ा सा नारियल का तेल लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और इसकी सबसे अच्छी खूबी ये है कि आप इसका इस्तेमाल वॉटरप्रूफ मेकअप पर भी कर सकती हैं। 

15 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT