ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं वृषभ राशि (Taurus) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

जानिए कैसे होते हैं वृषभ राशि (Taurus) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

वृषभ राशि के लोगों के जन्म का महीना 19 अप्रैल से 20 मई तक माना जाता है। इनकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। यही वजह है कि इस राशि के ज्यादतर लोग दिखने में बहुत आकर्षक व सुंदर होते हैं। इनका स्वभाव सौम्य होता है। लेकिन वहीं अगर दूसरी तरफ इन्हें अगर कष्ट पहुंचाया जाए तो ये बहुत आक्रामक हो जाते हैं। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि वृषभ (Taurus) है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव।

वृषभ राशि के लोग कैसे होते हैं Taurus sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। आइए जानते हैं वृषभ राशि (Taurus) के लोगों के बारे में –

  • वृषभ राशि के लोगों की कल्पना शक्ति बहुत तेज होती है, लेकिन इसके बावजूद वे अपने बुरे-भले का ज्ञान नहीं कर पाते हैं। ये हमेशा दूसरों की नजरों में खुद को अच्छा और अपनी आदर्श छवि बनाने की कोशिश करते हैं। 
  • वृषभ राशि के लोग जिद्दी भी होते हैं और इनके पास सब्र की भी कोई कमी नहीं होती है। ये दोनों अपोजिट खूबियां इनको दूसरों से खास बनाती हैं, क्योंकि ऐसा कम लोगों में देखने को मिलता है। 
  • ये लोग नैचुरल और सुंदर चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। आरामपसंद और वफादार, ये दो शब्द इनके बारे में बखूबी बताते हैं।
  • इस राशि के ज्यादातर लोग बेहद खूबसूरत और आकर्षक पर्सनैलिटी के होते हैं इनके लिए ब्यूटी यानि कि सुदंरता ज्यादा मैटर करती है। 
  • इनका स्वभाव कठोर होता है जिससे कई बार दूसरे लोग इनके व्यक्तित्व को निगेटिव समझ लेते हैं। लेकिन इस बात पर कोई शक नहीं है कि ये लोग दिल के बहुत सच्चे और अच्छे होते हैं।
  • अगर इन्हें कोई बात पसंद नहीं तो उसका विरोध गुस्सा दिखाकर करते हैं। इन्हें जब भी गुस्सा आता है तो चिल्ला- चिल्ला कर अपनी ही तबियत खराब कर लेते हैं। ये हमेशा दूसरों की नजरों में खुद को अच्छा और अपनी आदर्श छवि बनाने की कोशिश करते हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/aries-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi
  • आरामपसंद और नवाबियत, ये दो शब्द इनके बारे में बखूबी बताते हैं। इन्हें हुकूम चलाने में ज्यादा मजा आता है, लेकिन वहीं किसी अंडर में काम करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
  • पार्टनर के तौर पर वृषभ राशि के लोग बेहद भरोसेमंद और अच्छे साथी साबित होते हैं। ये जिसे प्यार करते हैं उस पर पूरा अधिकार चाहते हैं। इनसे प्यार से कुछ भी करवाना आसान है लेकिन इनकी इच्‍छा के बिना जबरदस्ती इनसे कुछ भी करवाना मुश्किल होता है।
  • अगर बात इनके फैशन सेंस की करें तो उसमें तो इनका जवाब नहीं। भीड़ में अलग दिखने के लिए ये अपने आउटफिट हमेशा लाजवाब और उम्दा ही चुनते हैं। घर में ये चाहे जितने भी अस्त- व्यस्त रहें लेकिन घर से बाहर इनका रुतबा ही कुछ और होता है।
  • इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, जोकि धन- वैभव, रिश्ते, सौंदर्य प्रधान जैसे विषयों को प्रभावित करता है। ये लोग जन्म से ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अगर कोई चीज ठान लेते हैं तो उसे किसी भी हाल में पूरा करते हैं। मेहनती और जुनूनी होने के कारण इन्हें मीडिया, सिनेमा, संगीत और कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए।
https://hindi.popxo.com/article/lucky-lipstick-colour-according-to-zodiac-sign-in-hindi

ADVERTISEMENT
  • परफेक्ट मैच की बात करें तो वृषभ और वृश्चिक राशियों के लोगों का रिश्ता काफी मजबूत और काबिलेतारीफ माना जाता है। दोनों अलग-अलग स्वभाव होने के कारण भी एक-दूसरे के साथ सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। क्योंकि एक आग की तरह काम करता है और एक पानी की तरह। पूरक होने के बाद भी ये बेस्ट कपल माने जाते हैं। 
  • वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है, जिसका शुभ रंग हरा होता है। इस राशि के लोगों के लिए पीले और हरे रंग के मेल से बने रंग शुभ माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को खासतौर पर लाल रंग से दूर रहना चाहिए।
  • लकी नंबर – 5, 35, 50, 57, 82
  • लकी डे –  शुक्रवार, शनिवार और बुधवार
  • लकी स्टोन – हीरा या ओपल।
  • वृषभ राशि वाले बॉलीवुड सितारे – माधुरी दीक्षित, मनोज वाजपेयी, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सनी लियोनी, पूजा बेदी, मौसमी चटर्जी, जरीन खान।
https://hindi.popxo.com/article/know-your-bad-habit-according-to-zodiac-in-hindi
20 Aug 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT