ADVERTISEMENT
home / Make Up Products
राशि के अनुसार जानिए किस रंग का लिपस्टिक शेड आपके लिए है लकी

राशि के अनुसार जानिए किस रंग का लिपस्टिक शेड आपके लिए है लकी

हर रंग कुछ कहता है और हर रंग की अपनी अलग शक्ति होती है। जहां कोई रंग किसी के लिए लकी साबित होता है तो वहीं किसी के लिए वही रंग अनलकी। इसीलिए ज्योतिष के मुताबिक अपनी राशि के हिसाब से ही अपनी लिपस्टिक के शेड या रंगों (Best Lipstick Colour) का भी चुनाव करना चाहिए। क्योंकि ये रंग आपके जीवन में पॉजिटिविटी लाते हैं और जीवन की सारी मुश्किलों को हल कर देते हैं। 

राशि के अनुसार चुनें अपना लिपस्टिक शेड Best Lipstick Colour According to Zodiac Sign in Hindi

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों, राशि और रंगों का बेजोड़ मेल है। कहते हैं अगर शुभ अवसर पर शुभ फल पाना चाहते हैं तो अपनी राशि के मुताबिक ही शुभ रंगों को पहनना चाहिए। आप राशि के अनुसार भले कपड़ों का चुनाव न कर पाएं लेकिन लिपस्टिक के रंग का चुनाव आसानी से किया जा सकता है। ये आपके व्यक्तित्व में तो निखार लाता ही है साथ ही आपके ग्रहों के अनुसार आपके लिए लाभदायक भी साबित होता है। तो आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार लिपस्टिक का कौन सा शेड या रंग आपके लिए है लकी –

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस राशि का ग्रह मंगल है, इसलिए लाल रंग हमेशा ही आपके लिए लकी साबित होता है। लाल रंग हमारे अंदर एक गज़ब सी एनर्जी पैदा कर देता है।

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

ये पृथ्वी तत्व की राशि है, इस कारण इनके ऊपर ब्राउन कलर के हर शेड काफी सूट करते हैं। इस राशि के लोगों को खासतौर पर लाल रंग से दूर रहना चाहिए।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/birth-month-personality-according-to-astrology-in-hindi

मिथुन (21 मई – 21 जून)

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। ये लोग बातों के बेताज बादशाह होते हैं। इसीलिए इनके होंठों पर सभी का ध्यान ज्यादा है। मिथुन राशि वालों को ऐसे लिप शेड ट्राई करने चाहिए जो डार्क और लाइट के बीच के कॉम्बीनेशंस होते हैं। जैसे कि हॉट पिंक, फूशिया और ऑरेंज शेड। इससे इनका मान-सम्मान समाज में बढ़ेगा और अपार सफलता प्राप्त होगी।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि के लोग चंद्रमा से प्रभावित होते हैं इस कारण उन्हें मानसिक अशांति हमेशा परेशानी देती है। यही वजह है कि इन्हें लाइड शेड के लिपस्टिक शेड अप्लाई करने चाहिए। खासतौर पर न्यूड लिपस्टिक शेड्स, ये इनकी पर्सनैलिटी किसी के सामने कमजोर नहीं पड़ने देते हैं।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। ये लोग अपने आत्मविश्वास के दम पर समाज में अपनी एक पहचान बनाते हैं। ये जहां भी जाते हैं अपनी छाप जरूर छोड़ आते हैं। सूर्य से प्रभावित होने के कारण इन्हें ऑरेज रंग के लिपस्टिक शेड इस्तेमाल करना चाहिए।

https://hindi.popxo.com/article/know-your-bad-habit-according-to-zodiac-in-hindi

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के लोगों को रंगों के मामले में छूट है ये हर तरह के लिपस्टिक शेड लगा सकते हैं और इनपर सभी सूट भी करते हैं। वैसे इनपर कोरल लिपस्टिक शेड दूसरे शेड्स की तुलना में काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। 

ADVERTISEMENT

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ये लोग अपने ग्रेस और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इस राशि का शुभ रंग गुलाबी होता है। डार्क पिंक लिपस्टिक शेड इनपर काफी सूट करता है और इनके लिए लकी भी होता है।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इस राशि के लोगों के लिए मरून रंग शुभ माना जाता है। ये रंग इनके खोये हुए आत्मविश्वास को जगाता है।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है। ये लोग सिंपल लिविंग हाई थिकिंग पर विश्वास करते हैं और उसी राह पर भी चलते हैं। इस राशि के लोगों के लिए बैंगनी रंग लकी माना जाता है। पर्पल कलर शेड की लिपस्टिक इनके व्यक्तित्व में निखार लाने का काम करती है।

https://hindi.popxo.com/article/zodiac-signs-enemies-and-friends-in-hindi

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। इन्हें ऐसे काम करना ज्यादा पसंद होता है जो इन्हें भीड़ से अलग दिखाए। इस वजह से इस राशि के लोगों को भी काला, भूरा, खाकी और ग्रे रंग के शेड्स इस्तेमाल करने चाहिए। लिपस्टिक शेड्स के मामले में ये डार्क शेड्स के कॉम्बिनेशन इस्तेमाल कर खुद को सजाएं तो बेहतर रहेगा।

ADVERTISEMENT

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। इन्हें हर दशा में खुद को ढालना आता है। ये बहुत स्नेही और सामाजिक होते हैं। इनके लिए हल्के और सॉफ्ट रंग के लिपस्टिक शेड्स बेहतर साबित होते हैं।

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

मीन राशि का स्वामी गुरु है। इसलिए इन्हें ऑरेंज, बैरी और फूशिया जैसे लिपस्टिक शेड्स इस्तेमाल करने चाहिए। ये इन्हें सुकून देने के साथ ही इनके लिए लकी भी साबित होते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/zodiac-signs-make-a-good-couple-in-hindi
05 Aug 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT