ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं मिथुन राशि (Gemini) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

जानिए कैसे होते हैं मिथुन राशि (Gemini) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

मिथुन राशि के लोगों के जन्म का महीना 21 मई से 20 जून तक माना जाता है। इनकी राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है, जो कि हमारे दिमाग, बुद्धि और याददाश्त को लीड करता है। इनके स्वामी गणेश भगवान हैं। इस राशि के लोगों में एनर्जी और समझदारी दोनों का ही फुल डोज होता है। इनकी जिंदगी में कभी भी किसी तरह की कोई कमी नहीं रहती। नाम, शोहरत और पैसा इन्हें सभी चीजें समय आने पर आराम से मिल जाती हैं। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि मिथुन है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव। 

मिथुन राशि के लोगों का स्वभाव Gemini sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि (Gemini) के लोगों के बारे में –

  • बातें तो आप और हम सब करते हैं, मगर बातें करना भी एक आर्ट है और मिथुन राशि के लोग इस आर्ट के मास्टर होते हैं। ये सिर्फ बातें करके ही किसी को भी अपनी तरफ अट्रेक्ट कर सकते हैं। छोटी से छोटी बात को भी रोचक तरीके से कहना ये खूब जानते हैं। 
  • वहीं दूसरी तरफ  जितने अच्छे ये बात करने के वक्त होते हैं, उतना ही ज्यादा किसी की बात को सुनने और समझने में इन्हें समय लगता है, जोकि इनकी बड़ी कमजोरियों में से एक होता है।
  • मिथुन राशि के लोग थोड़े जिद्दी और जुनूनी भी होते हैं। ये लोग कुशल अधिकारी, पेंटर, काउंसलर, मैनेजर, टीचर या डॉक्टर बनने की खूबियां रखते हैं। ये लोग अपनी सोच को उड़ने का मौका देते हैं और अपने-आप ही हर तरह के सवालों के जवाब ढूंढ़ लेते हैं। 
  • इन लोगों में सबसे बड़ी कमी होती है कि जो दूसरों को मना करते हैं, खुद वही करते हैं। यानि खुद ही नियम बनाते हैं और खुद ही उसे अपने हिसाब से बदल देते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/taurus-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi
  • मिथुन राशि के लोगों का कद दूसरों की तुलना में लंबा होता है। इसके अलावा इस राशि के लोगों की आंखे तेज, हल्के बाल, पतली नाक, लंबी बाहें और नुकीली ठोढ़ी इनकी पहचान होती है. इस राशि के लोग बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।
  • दूसरों को खुशी देने से ही इनको भी खुशी मिलती है। ये इनका टैलेंट है कि ये दूसरों को आसानी से खुश करना भी जानते हैं। बोरियत क्या होती है…ये इनकी डिक्शनरी में नहीं है। कोई भी हेल्दी डिबेट या बातचीत इनका मूड अच्छा कर सकती है।
  • मिथुन राशि के लोगों के दोस्त कम और दुश्मन ज्यादा होते हैं। लोग इनकी खूबियों से बहुत जलते हैं। ऐसे में इन्हें बेहद सावधान रहने की आवश्यकता होती है। इनके लिए कन्या, तुला और कुम्भ सबसे अच्छी मित्र राशियां हैं जबकि, मेष, कर्क, वृश्चिक शत्रु राशियां हैं।
https://hindi.popxo.com/article/aries-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

ADVERTISEMENT
  • परफैक्ट मैच की बात करें तो कुंभ और मिथुन राशि के लोगों की आपस में अच्छी निभती है। ये दोनों ही रोमांच प्रेमी होते हैं। इन्हें जिंदगी को खुलकर जीना आता है। इन्हें अपना प्यार जताने के लिए किसी भी तरह के शब्दों, विचारों और चीजों का सहारा नहीं लेना पड़ता है, क्योंकि ये अपने जोड़ीदार की जज्बातों को सही तरीके से समझते हैं। ये एक-दूसरे से हमेशा प्रभावित रहते हैं और अपने को खुशनसीब समझते हैं कि ये साथ में हैं।
  • इनकी लव लाइफ दूसरों की तुलना में कुछ ज्यादा ही रोमांस से भरपूर होती है। ये लोग प्यार को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस और रोमांस के मामले में नंबर वन होते है।अगर इनके करियर की बात करें, तो इनकी जिंदगी में कभी भी किसी तरह की कोई कमी नहीं रहती। नाम, शोहरत और पैसा इन्हें सभी चीज समय आने पर आराम से मिल जाती हैं। लेकिन इसके बावजूद ये अपने करियर को लेकर हमेशा दुविधा में ही रहते हैं।
  • वैसे तो इस राशि के लोग किसी भी समस्या को चुटकियों में हल कर देने की काबिलियत रखते हैं। लेकिन जितने अच्छे ये बात करने के वक्त होते हैं, उतना ही ज्यादा किसी की बात को सुनने और समझने में इन्हें समय लगता है, जोकि इनकी बड़ी कमजोरियों में से एक होता है। कहने का मतलब है कि ये मुसीबत खुद मोल लेने वाले लोगों में से एक है और इसका कारण इनका उतावलापन है, जो इन्हें गर्त में ढकेल देता है।
  • लकी नंबर – 4, 6, 9
  • लकी डे –  मंगलवार, शनिवार, शुक्रवार।
  • लकी स्टोन – रुबी।
  • मिथुन राशि वाले बॉलीवुड सितारे – सोनम कपूर, करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू, आर. माधवन, महेश भट्ट, शिल्पा शेट्टी, डिंपल कपाडिया, अमीशा पटेल, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती।
https://hindi.popxo.com/article/lucky-lipstick-colour-according-to-zodiac-sign-in-hindi
31 Aug 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT