आजकल, हर कोई अलग-अलग ब्रांड्स के ब्यूटी प्रोडक्ट को अपने कलेक्शन में शामिल करना पसंद करता है। ब्यूटी प्रोड्क्ट कई तरह के होते हैं और सबका काम भी अलग-अलग होता है। भले आप ज्यादा मेकअप नहीं करती हैं लेकिन कभी कदार के लिए भी आपके ड्रेसिंग टेबल पर तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स की लाइन लगी होती है। इन्हीं में से 2-4 प्रोडक्ट्स ऐसे भी होंगे जो रखे-रखे ही बेकार हो गये हैं। वहीं ज्यादातर महिलाएं अपने कॉस्मैटिक को या तो बाथरूम कैबिनेट में या मेकअप पाउच में रखती हैं। लेकिन इन दोनों ही जगहों पर आपके ब्यूटी प्रोडक्ट्स खराब हो सकते हैं।लेकिन अगर आप चाहें तो इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की लाइफ और लंबी कर सकती हैं।
ये तो सभी जानते हैं कि ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट महंगे होते हैं, इसलिए इनका ध्यान रखना भी जरूरी है। लिपस्टिक, आंखों के मेकअप और अच्छे नेल केयर प्रोडक्टस को सही तापमान में रखना चाहिए नहीं तो ये समय से पहले ही खराब होने लगते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट्स भी यही मानते हैं कि कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स को तो हमेशा फ्रिज में रख कर ही स्टोर करना चाहिए ताकि वे जल्दी खराब न हों। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो ब्यूटी प्रोडक्ट, जिन्हें आप ड्रेसिंग टेबल पर नहीं बल्कि फ्रिज में स्टोर करके लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं -
ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि लिक्विड मस्कारे की लाइफ बहुत कम होती है। अगर आप उसे अपने मेकअप पाउच या फिर ड्रेसिंग टेबल पर रखती हैं तो उसे वहां से तुरंत हटाकर फ्रिज में डाल दीजिए। क्योंकि मस्कारे को अधिक तापमान में रखने से उसमें
आई क्रीम हमेशा ठंडी जगह पर ही रखनी चाहिए। क्योंकि अगर आपकी आई क्रीम ठंडी रहती है तो आंखों के नीचे काले घेरे और पफनेस की समस्या जल्दी कम हो सकती है। आई क्रीम को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए उसे फ्रिज में ही रखें।
बाथरूम की शेल्फ और पाउच के अंदर लिप बाम रखने से वो नमी पाकर आसानी से पिघल सकता है। इसीलिए उसे फ्रिज में स्टोर करें। इससे वो अपने ठोस रूप में बना रहता है और इसके अंदर मौजूद किसी भी प्राकृतिक तत्व को संरक्षित करने में भी मदद मिलती है।
धूप या गर्मी के संपर्क में आने से आपकी पसंदीदा नेल पॉलिश खराब हो सकती है। इसीलिए इसे लंबे समय तक चलाने के लिए फ्रिज में रखें। इसके अलावा, इसे फ्रिज में स्टोर करने से इसका रंग भी फीका नहीं पड़ता है।
ऑर्गेनिक और आयुर्वेदिक अवयवों वाले ब्यूटी प्रोडक्ट आपकी सुंदरता में और निखार लाते हैं। क्योंकि इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। हालांकि, इसमें सभी कार्बनिक पदार्थ शामिल होते हैं, इसलिए इसे संरक्षित करने के लिए रसायनों का उपयोग नहीं किया जाता है। जिसके कारण ऐसे प्रोडक्ट जल्दी खराब हो सकते हैं। इसीलिए इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को हमेशा फ्रिज में रखें ताकि ये लंबे समय तक टिके रहें। लेकिन याद रखें फ्रिज में कोई भी ब्यूटी ऑयल या प्राकृतिक तेल न रखें। ऐसा इसलिए है क्योंकि तेल फ्रिज में रखने से जम जाता है।
आजकल हर किसी के पास लिपस्टिक के एक नहीं बल्कि तमाम शेड्स होते हैं। बेशक आप एक बार में इन सभी लिपस्टिक का उपयोग नहीं कर सकते हैं। इसलिए फ्रिज में रखने पर उन्हें अच्छी स्थिति में रखा जा सकता है। बाहरी वातावरण में गर्मी के कारण, इसके प्राकृतिक घटक जल्दी खराब होने लगते हैं। इसीलिए इसे ठंडे स्थान पर रखना चाहिए। यही नहीं, फ्रिज में लिपस्टिक रखकर लगाने से इसे होंठों पर भी अधिक समय तक टिके रहने में मदद मिलती है।
गर्मी हो या फिर सर्दी सनस्क्रीन हमारी स्किन को धूप से बचाने में बेहद उपयोगी है। ज्यादातर लोग सनस्क्रीन अपनी ड्रेसिंग टेबल पर ही रखते हैं। लेकिन ज्यादा गर्म जगह रखने पर सनस्क्रीन भी समय से पहले खराब होने लगती है। सर्दियों में तो बहुत से लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी नहीं करते और उसे यूं ही बाहर पड़ा छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आपको इसे अलगी गर्मी तक यूज करना है, तो बेहतर होगा कि इसे फ्रिज में रख दें।