ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं मेष राशि (Aries) के लोग, क्या है उनकी खूबियां और क्या कमजोरी

जानिए कैसे होते हैं मेष राशि (Aries) के लोग, क्या है उनकी खूबियां और क्या कमजोरी

मेष राशि के लोगों के जन्म का महीना 21 मार्च से 19 अप्रैल तक माना जाता है। इनकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। ज्योतिष में तीन राशियां अग्नि तत्व की राशियां मानी जाती हैं। ये राशियां हैं – मेष, सिंह और धनु। इन राशियों के अंदर ऊर्जा और अग्नि काफी मात्रा में होती है। यही वहज है कि मेष राशि (Aries) साहस, नेतृत्व और क्रोध की राशि है। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि मेष है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव। 

मेष राशि के लोग कैसे होते हैं Aries sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। आइए जानते हैं मेष राशि (Aries) के लोगों के बारे में –

  • मेष राशि के लोगों को खुशी मिलती है अपनी तारीफ सुनकर। जब लोग इनके लिए वक्त निकालते हैं तो ये सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं। 
  • ये लोग काफी सेंसिटिव होते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझ जाते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं जाहिर करने से कतराते हैं। ये लोग काफी अच्छे मेंटर्स साबित होते हैं, लेकिन खुद को समझा नहीं पाते।
  • मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है इसीलिए इनमें लीडरशीप की भावना दूसरी राशि के लोगों की तुलना में अधिक होती है। इनके लिए कर्क, तुला और धनु मित्र राशियां हैं जबकि मिथुन, सिंह और कन्या शत्रु राशियां हैं।
  • अग्नि तत्व की राशि, मेष जातकों का इंट्यूशन बहुत तेज होता है और इसी से इनका दिमाग चलता है। इनके अंदर गजब का कॉन्फिडेंस होता है। इन्हें बेवकूफ बनाना या फिर ठगना बहुत कठिन है। सामने वाला खुद बेवकूफ बन सकता है लेकिन ये नहीं। इनके दिमाग में हर समय कुछ न कुछ चलता ही रहता है। ये लोग ज्यादातर अपनी पॉजिटिव सोच के लिए जाने जाते हैं।
  • पार्टनर के तौर पर मेष राशि के लोग आजाद ख्याल के होते हैं। ये लोग प्यार के मामले में बेहद उत्साही होते हैं। साथ ही आप अपने साथी पर हावी होने की कोशिश करते हैं। इनको अपनी आजादी में किसी भी व्यक्ति की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती, चाहे वह इनका प्रेमी ही क्यों न हो।
  • इस राशि के लोगों को रोमांच बेहद पसंद होता है, लेकिन साथ में सुकून और शांति भी इनकी अहम जरूरत हैं। इनकी पर्सनैलिटी की सबसे बड़ी खासियत है इनका लविंग और गिविंग नेचर। इनको डर लगता है अस्थिरता और किसी रिश्ते में अपनों से अलग होने से। बोरिंग जिंदगी जीने से भी ये बहुत डरते हैं। 
  • इनका स्वभाव काफी जिद्दी किस्म का होता है, जो चीज ये ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।  दूसरों को अपनी बात मनवाने में ये माहिर होते हैं। लोग इनपर आंखें बंद कर भी विश्वास कर लेते हैं।
  • मेष राशि के लोग काफी अट्रैक्टिव होते हैं। इनकी गजब की पर्सनैलिटी इन्हें भीड़ में अलग पहचान देती है। लोग इनके लुक और अदाओं पर फिदा रहते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/zodiac-signs-enemies-and-friends-in-hindi
  • इस राशि के लोग काफी एनर्जेटिक और जोशीले होते हैं। इनकी ऊर्जा ही इनकी ताकत होती है। मेष राशि का ग्रह मंगल होने के कारण इनका शुभ दिन मंगलवार माना जाता है।
  • मेष राशि की ताकत के बारे में बात करें तो इनकी एनर्जी और इनका जोश दोनों ही इन्हें सफलता हासिल कराने में मदद करता है। वहीं दूसरी तरफ ये लोग सिर्फ अपने ही बारे में सोचते हैं, जो कि इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है और लोग इनकी इसी बात से नफरत भी करते हैं।
  • ये लोग अपने हर काम का परिणाम अव्वल दर्जे का ही चाहते हैं। इसीलिए इनका लकी नम्बर 1 है यानि प्रथम। अगर आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो 1 नम्बर हो ही प्राथमिकता दें। ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 9, 36, 13, 69, 53, 67
  • इस राशि का ग्रह मंगल है, इसलिए लाल रंग हमेशा ही आपके लिए लकी साबित होता है। लाल रंग हमारे अंदर एक गज़ब सी शक्ति को पैदा कर देता है। दूसरे शब्दों में ये रंग एनर्जी का प्रतीक है। इसके अलावा आपके लिए सफेद, लेमन ग्रीन या सी ग्रीन रंग भी ठीक रहेंगे।

ADVERTISEMENT
  • परफेक्ट मैच की बात करें तो मेष और धनु राशि का मेल एकदम परफेक्ट माना जाता है। क्योंकि उनकी कई बातें, सोच और स्वभाव एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। दोनों का नजरिया सीधा, साफ, बेबाक और मुंहफट होता है और ये समाजिक कार्यों की अच्छी समझ रखते हैं। इनकी लवलाइफ में प्यार से ज्यादा दोस्ती होती है। यही कारण है कि ये एक-दूसरे से कभी बोर नहीं होते हैं। अपनी हरकतों से लाइफ में फन और लव ऐड करते रहते हैं।
  • लकी डे –  मंगलवार, गुरुवार और रविवार
  • लकी स्टोन – मूंगा।
  • मेष राशि वाले बॉलीवुड सितारे – रानी मुखर्जी, अजय देवगन, कंगना रनौत, इमरान हाशमी, लारा दत्ता, जया प्रदा, मंदिरा बेदी, अक्षय खन्ना, जितेंद्र।
https://hindi.popxo.com/article/know-your-bad-habit-according-to-zodiac-in-hindi
18 Aug 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT