ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
सेक्स करने से मिलते हैं ये ब्यूटी बेनिफिट्स, जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

सेक्स करने से मिलते हैं ये ब्यूटी बेनिफिट्स, जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

सेक्स या फिजिकल रिलेशन हर इंसान के जीवन में ज़रूरी होते हैं, ये हम सब जानते हैं। लेकिन इनसे होने वाले फायदों से अनजान हैं। महिलाओं के लिए तो सेक्स करने के कई फायदे हैं। वो चाहे वजन घटाना हो या फिर चेहरे पर निखार लाना हो। आपके पार्टनर का प्यार जतानाही तो है, जो आपको दिनभर निखरी और खिली-खिली त्वचा देता है। हाल ही में हुआ एक शोध इस बात को और पुख्ता कर रहा है। शोध से साबित हुआ है कि सेक्स करने से जो हार्मोन निकलते हैं उनसे त्वचा को लाभ पहुंचता है, रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिस से शरीर में निखार आता है, सुंदरता बढ़ती है, पर इसे असरकारक तब माना गया है जब सेक्स को कुदरती तरीके से किया गया हो।

सेक्स करने के ब्यूटी बेनिफिट्स Beauty Benefits of Sex In Hindi

सेक्स से शारीरिक सुख और पार्टनर के बीच रिलेशनशिप मजबूत होता है। लेकिन वहीं सेक्स करने के कई ब्यूटी बेनिफिट्स भी होते हैं। जी हां, सेक्स करने से आपकी स्किन, आपके बाल, आपका फिगर और आपकी सेहत अच्छी होती है। तो आइए जानते हैं कि सेक्स करने से किस तरह के ब्यूटी बेनिफिट्स मिलते हैं आपको – 

हेल्दी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है सेक्स

आपके बाल चमकदार हो जाते हैं, और आपकी त्वचा चमकदार हो जाती है। जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ऑर्गेज्म होने से आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है, जो आपकी स्किन और बालों को हेल्दी बनाता है।  यह आपके कोलेजन स्तर को भी बनाए रखता है, जिससे त्वचा कोमल और टाइट रहती है।

ADVERTISEMENT

सेक्स लाता है निखार

कई तरह की सेक्स पोजीशन अलग-अलग मांसपेशियों के समूह को मजबूत बनाती हैं, जिससे शरीर की खूबसूरती बढ़ती है। इस दौरान जो हार्मोन निकलते हैं उनसे स्किन में निखार आता है और आप आईने की तरह दमकने लगती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/baba-ramdev-beauty-tips-in-hindi

सेक्स से दिखें हमेशा जवां

जवान दिखने के लिए कम उम्र की जरूरत नहीं होती बस दिल जवां होना चाहिए और उसका असर आपके चेहरे पर नजर आ जाता है कि आप अंदर से कितने खुश रहते हैं। 3,000 से अधिक पुरुषों और महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग हफ्ते में तीन बार सेक्स करते हैं, वे अपनी वास्तविक उम्र से सात से 12 साल छोटे दिखाई देते हैं।

सेक्स स्ट्रेस को रखे दूर

आपका शरीर ऑर्गेज्म पर हार्मोन का एक कॉकटेल जारी करता है, जिसमें सेरोटोनिन और डीएचईए शामिल हैं। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो आपके मनोदशा को नियंत्रित करता है और आपको संतुष्ट, खुश और आशावान महसूस कराता है। यही वजह है कि रोजाना सेक्स करने वाले डिप्रेशन के शिकार नहीं होते हैं। सेक्स करने से आप स्ट्रेस फ्री रह सकते हैं और ये उपाय आपके डार्क सर्कल और झुर्रियों को भी कम करने में आपकी मदद करेगा।

ADVERTISEMENT

बूब्स को देता है परफेक्ट शेप 

सेक्स के दौरान स्तनों का आकार 25 फीसदी तक बढ़ जाता है इसलिए जानकार मानते हैं कि जो महिलाएं अपनी सेक्स लाइफ से अधिक संतुष्ट होती हैं उन का शरीर अधिक सुडौल होता है। 

https://hindi.popxo.com/article/types-of-female-breasts-shape-in-hindi

आत्मविश्वास में करें इजाफा

सेक्स और मेडिटेशन ब्रेन के एक ही हिस्से को प्रभावित करते हैं। मेडिटेशन का जो प्रभाव हमारे मन मस्तिष्क पर पड़ता है, वही प्रभाव सेक्स के कारण भी पड़ता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आपको खुद से प्यार करना सीखता है। ताकि कभी भी आप अपने लुक्स को लेकर निराश न हों।

https://hindi.popxo.com/article/indian-hindu-women-solah-shringar-name-and-benefits-in-hindi
30 Jul 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT