ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
शाहिद कपूर-ईशान खट्टर के बाद अब मिलिए उनके छोटे भाई ‘वनराज’ से, सामने आई फोटो

शाहिद कपूर-ईशान खट्टर के बाद अब मिलिए उनके छोटे भाई ‘वनराज’ से, सामने आई फोटो

शाहिद कपूर के फैंस उनके छोटे भाई ईशान खट्टर को बखूबी जानते हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है। मगर आज हम आपको मिलवाएंगे शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के सबसे छोटे भाई से…। शाहिद कपूर के पूर्व सौतेले पिता और ईशान खट्टर के पिता ने घर के सबसे छोटे चिराग की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

शाहिद के भाई ‘वनराज’

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ ही उनका पूरा परिवार भी मीडिया और फैंस की नज़रों में छाया रहता है। बॉलीवुड के ‘कबीर सिंह’ शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने फिल्म ‘धड़क’ से जाह्नवी कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तब से ही वे भी लड़कियों की हॉट लिस्ट में शामिल हैं।

हालांकि, फिलहाल हम शाहिद कपूर या ईशान खट्टर की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम आपको इन दोनों के सबसे छोटे भाई से मिलवाना चाहते हैं। शायद आपको पता भी नहीं होगा कि इन हैंडसम ब्रदर्स का एक क्यूट लुकिंग भाई और है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/irrfan-khan-evergreen-best-dialogues-in-hindi

पापा ने शेयर की फोटो

शाहिद कपूर के पूर्व सौतेले पिता और ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर अपनी फैमिली के सबसे छोटे सदस्य से इंट्रोड्यूस करवाया है। उन्होंने एक बच्चे की फोटो शेयर कर लिखा, ‘हेलो एवरीवन (आप सभी खास लोगों के लिए मेरा पहला हेलो), पापा कहते हैं कि दुनिया आज कठिन दौर से गुज़र रही है लेकिन यह भी बीत जाएगा और हम बच्चों के लिए आप सभी इस दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा सुंदर बनाने जा रहे हैं। हम बच्चे इस वादे के लिए आप सभी को धन्यवाद करते हैं। #stayhome #staysafe’.

राजेश खट्टर ने यह प्यारी फोटो अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर शेयर की है।

एक साल के हैं वनराज

राजेश खट्टर (Rajesh Khattar) ने 12 साल पहले वंदना सजनी से शादी की थी। वनराज कृष्ण (Vanraj Krishna) राजेश और वंदना का बेटा है। 2019 में जनमाष्टमी के मौके पर राजेश और वंदना ने अपनी ज़िंदगी में वनराज का स्वागत किया था। शादी के 11 साल बाद पैदा हुए वनराज सभी की आंखों का तारा हैं। उनकी यह फोटो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ADVERTISEMENT

काफी लोग शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) के तीसरे भाई के बारे में नहीं जानते थे। ऐसे में यह फोटो उनके लिए सरप्राइज़िंग न्यूज़ साबित हुई।

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-pairs-we-are-looking-forward-to-see-onscreen-in-2020-movies-in-hindi-866566
04 May 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT