ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
जानिए गर्भ में कब और कितनी बार महसूस होती है बेबी किक

जानिए गर्भ में कब और कितनी बार महसूस होती है बेबी किक

एक मां के लिए वो एहसास सबसे ज्यादा कीमती होता है, जब उसे गर्भ में पल रहे बेबी की किक पहली बार महसूस होती है। इस अनुभव को शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल है क्योंकि सिर्फ एक मां ही इसे समझ सकती है। अपने अंदर पल रही एक जान, जिसे मां अपने खून से सींच रही होती है, उसकी पहली हरकत ही मां की खुशी बयां करने के लिए काफी है।
प्रेगनेंसी की शुरुआत से ही होने वाली मां, बेबी किक का इंतज़ार करने लगती है। आस-पास के लोग भी अक्सर उससे यही सवाल पूछते रहते हैं कि बेबी ने लात मारनी शुरू की या नहीं। ऐसे में ये जानना बेहद ज़रूरी है कि प्रेगनेंसी के किस महीने से बेबी किक की शुरुआत होती है और बच्चे के विकास के लिए ये कितनी महत्वपूर्ण है।

Shutter Stock

कब से महसूस होती है बेबी किक

कभी-कभी प्रेगनेंसी की शुरुआत में ही मां को लगने लगता है कि गर्भ में उसका बेबी किक कर रहा है। जबकि वो बेबी किक नहीं बल्कि गैस होती है। दरअसल, प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में गैस बनना आम बात है और होने वाली मां धोखे से इसे ही बेबी किक समझ बैठती है। अब सवाल ये उठता है कि फिर कब महसूस होती है बेबी किक?

20 से 30वें हफ्ते

9 महीने की प्रेगनेंसी में कुल 40 हफ्ते होते हैं। इसका मतलब 20वें हफ्ते से एक मां अपनी प्रेगनेंसी का आधा सफर पूरा कर चुकी होती है और यहीं से होती है, बेबी किक की शुरुआत। हालांकि कुछ माओं में इसकी शुरुआत 16 वें हफ्ते से भी हो जाती है लेकिन तब बेबी किक काफी हल्की महसूस होती है। मगर 20 से 30वें हफ्ते के बीच बेबी किक काफी स्ट्रॉन्ग हो जाती है। होने वाली मां इसे साफ तौर पर महसूस कर सकती है। इतना ही नहीं कई बार अपने गर्भ में हो रही इस हलचल को ऊपर से भी देखा जा सकता है। दरअसल, बच्चे के डेवलपमेंट के साथ वो और स्ट्रॉन्ग होता जाता है। यही वजह है कि जब वो अंदर मूवमेंट कर रहा होता है तो बाहर से भी उसे देखा जा सकता है।

Shutter Stock

ADVERTISEMENT

35वें हफ्ते से घटने लगती है बेबी किक

समय के साथ बच्चे में होने वाला विकास भी बढ़ने लगता है। ऐसे में गर्भाशय के अंदर उसके लिए जगह कम पड़ने लगती है और बच्चे की किक महसूस होना कम हो जाती है। ऐसा प्रेगनेंसी के 35वें हफ्ते से होना शुरू हो जाता है, इसलिए बेबी किक कम होने से परेशान न हों। हां, अगर ये बिलकुल ही बंद हो जाएं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 

कितनी बार महसूस होती है बेबी किक

आपकी गाइनोकोलाॅजिस्ट अक्सर आपसे बेबी किक काउंट करने को कहती होगी। दरअसल, इससे बच्चे के विकास का सही-सही अंदाज़ लगाने आसान हो जाता है। डॉक्टर्स के अनुसार गर्भ के अंदर एक बेबी का दिन में 12 बार किक करना नॉर्मल होता है। इसे 4-4 करके डिवाइड किया जाता है। आमतौर पर बेबी 4 किक सुबह नाश्ते के बाद, 4 किक दोपहर खाने के बाद और 4 किक रात के खाने के बाद करता है। इससे ज्यादा होगा तो कोई बात नहीं लेकिन अगर इससे कम बेबी किक महसूस हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 

Shutter Stock

कैसे काउंट करें बेबी किक

प्रेगनेंसी में डॉक्टर्स बाईं तरफ करवट लेकर लेटने की सलाह देते हैं। इससे बच्चे का विकास अधिक तेज़ी से होता है। यहां तक कि बेबी मूवमेंट भी इसी पोजीशन में ज्यादा पता चलती है। बेबी किक काउंट करने के लिए तीनों मील के बाद आप बाईं करवट कर लेट जाएं। अक्सर 2 घंटे के भीतर आप बेबी किक काउंट कर पाएंगी। कभी-कभी इससे भी जल्दी आपको बेबी किक महसूस होनी शुरू हो जाती है।

कब-कब महसूस होती है बेबी किक

ये तो रही बेबी किक काउंट करने की बात। अब सवाल ये उठता है कि इसके अलावा बेबी कब-कब किक मारता है। तो हम आपको बता दें कि करवट लेकर सोने और खाने के अलावा बेबी तेज़ आवाज़ होने, संगीत सुनने, आपका गहरी सांस लेने और उससे बातें करने पर भी किक के ज़रिए अपनी फीलिंग्स बयां करता है। 

Shutter Stock

ADVERTISEMENT
दरअसल, गर्भ में पल रहे बच्चे को मां की आवाज़ सबसे पहले समझ आनी शुरू हो जाती है। ऐसे में जब मां उससे बातें करती है तो बेबी किक मारकर उसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने की कोशिश करता है। एक मां के लिए ये बेहद सुखद पल होता है, जब उसका बच्चा उसकी आवाज़ सुनकर रिएक्ट करता है। अपने इस एहसास हो बनाए रखिए और ऐसे ही बच्चे से बातें करती रहिए। ये न सिर्फ आपको बल्कि गर्भ के अंदर पल रहे बच्चे को भी काफी खुशी देता है।  
22 Apr 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT