ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
जानिए, रामायण में लव-कुश का किरदार निभाने वाले चाइल्ड एक्टर्स कौन थे और आज क्या कर रहे हैं

जानिए, रामायण में लव-कुश का किरदार निभाने वाले चाइल्ड एक्टर्स कौन थे और आज क्या कर रहे हैं

रामानंद सागर की ‘रामायण’ सालों बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रही है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद जब सारे सीरियल्स की शूटिंग तत्काल रूप से रोक दी गई तब दूरदर्शन ने अपने सबसे लोकप्रिय शोज ‘रामायण’ व ‘महाभारत’ को एक बार फिर प्रसारित करने का फैसला लिया। देखते ही देखते दोनों शोज टीआरपी की रेस में सबसे आगे पहुंच गए। खासतौर पर ‘रामायण’ ने तो टीआरपी के सारे रिकाॅर्ड्स ही तोड़ डाले। ‘रामायण’ के हर पात्र के बारे में जानने के लिए दर्शकों में उत्सुकता नज़र आती है। इन्हीं में से लव-कुश भी हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/ranveer-singhs-83-and-akshay-kumars-suryavanshi-and-laxmi-bomb-not-releasing-on-theaters-due-to-coronavirus-lockdown-in-hindi-888158
पिछले कई दिनों से न सिर्फ टीवी पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी ‘रामायण’ के एक्टर्स छाए हुए हैं। राम-सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के साथ ही लक्ष्मण बने सुनील लहरी और बाकी सभी एक्टर्स एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इतने साल बाद अब वे कहां है और क्या कर रहे, इस बारे में सभी जानना चाहते हैं। ‘रामायण’ के सबसे छोटे लेकिन लोकप्रिय किरदारों में से लव-कुश भी है। ‘रामायण’ के बाद ‘उत्तर रामायण’ में लव-कुश की कहानी को दिखाया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इनकी खोज भी तेज़ हो गई है। आखिर कौन थे लव-कुश का किरदार निभाने वाले ये चाइल्ड एक्टर्स और आज अपनी ज़िंदगी में ये क्या कर रहे हैं, हम आपको बताएंगे। 
 

स्वप्निल जोशी ने निभाया था कुश का किरदार

एक्टर स्वप्निल जोशी से ज्यादातर लोग वाकिफ हैं, जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि ‘उत्तर रामायण’ में कुश का किरदार निभाया था एक्टर स्वप्निल जोशी ने। स्वप्निल जोशी एक जाने-माने टीवी एक्टर हैं और मराठी सिनेमा का बड़ा नाम भी हैं। कुश के किरदार से स्वप्निल जोशी ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। 

Twitter

इसके बाद उन्होंने रामानंद सागर के सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में युवा कृष्णा का किरदार भी निभाया। इस किरदार ने स्वप्निल जोशी को इतनी लोकप्रियता दी कि लोग इन्हें भगवान ही समझने लगे। एक इंटरव्यू के दौरान स्वप्निल जोशी ने बताया था कि, वो महज 16 साल के थे जब उन्होंने श्री कृष्ण के किरदार को निभाया। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर लोग उनके पैर छूने लगते थे और उन्हें भगवान की तरह मानने लगे थे। टीवी और मराठी सिनेमा के बाद इसी साल स्वप्निल ने वेब सीरीज़ की दुनिया में भी हाथ आज़माया। उनकी वेब सीरीज़ ‘समांतर’ लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। 

Twitter

ADVERTISEMENT

मयूरेश क्षेत्रमाडे ने निभाया था कुश का किरदार

स्वप्निल जोशी के बारे में जानना जितना आसान है, मयूरेश के बारे में जानना उतना ही मुश्किल। ‘उत्तर रामायण’ में मयूरेश ने लव का किरदार निभाया था। इसके बाद वे इंटरटेनमेंट की दुनिया ने गायब हो गए। कहना गलत नहीं होगा कि बतौर एक्टर लव का किरदार मयूरेश का निभाया हुआ पहला और आखिरी किरदार था। इंटरनेट पर मयूरेश के बारे न के बराबर जानकारी है। इनके बारे में डीटेल से सर्च करने के बाद पता चला कि मयूरेश अब भारत में नहीं बल्कि न्यूयॉर्क सिटी में रहते हैं।

Twitter

मयूरेश यहां एक कंपनी में बतौर प्रेसिडेंट व सीईओ कार्यरत हैं। बरसों से इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर मयूरेश ‘उत्तर रामायण’ के दोबारा प्रसारित होने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि बाकि एक्टर्स की तरह अभी तक मयूरेश ‘उत्तर रामायण’ के दोबारा प्रसारित होने पर सामने नहीं आए हैं और न ही उन्होंने किसी तरह का बयान दिया है।   
 
बता दें कि ‘उत्तर रामायण’ में अब जल्द ही लव-कुश की एंट्री होने वाली है। सीरियल देख रहे दर्शक भी इनके आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 
27 Apr 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT