ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
होली के दिन गॉर्जियस दिखने के लिए अपनाइए ये आसान से मेकअप टिप्स

होली के दिन गॉर्जियस दिखने के लिए अपनाइए ये आसान से मेकअप टिप्स

 

 

बहुत से लोगों को ये गलतफहमी है कि होली (Holi) खेलने के दिन मेकअप करने या न करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि उस दिन तो रंग खेला जाता है और ऐसे में मेकअप का क्या काम ? लेकिन आपको बता दें कि होली में मेकअप आपको आम से खास बना सकता है। साथ ही रंगों से होने वाले नुकसान से भी आपका बचाव करता है। जी हां, अगर आप होली का त्योहार परिवार के साथ-साथ दोस्तों या फिर किसी मंडली के साथ मनाते हैं या फिर आपकी ससुराल में पहली होली है तो भीड़ में अलग नजर आने के लिए मेकअप की मदद से डिफरेंट लुक ले सकते हैं। वैसे भी आजकल हर जगह-जगह होली की पार्टी का आयोजन किया जाता है। ऐसे में आपका फेस्टिवल लुक आपको इन मौकों पर खास दिखा सकता हैं और लोगों की ढेर सारी वाहवाही बटोर सकती हैं। इस डिफरंट लुक के साथआपको कोई होली की शुभकामनाएं संदेश देने आएगा तो बिना तारीफ किये नहीं रह पायेगा।  

होली मेकअप टिप्स इन हिंदी – Holi Makeup Tips In Hindi

 

इस बार होली का रंग आपको वाकई सराबोर कर देगा। इस त्यौहार के हर रंग आप के चेहरे पर खिले-खिले नजर आएगें। और हर कोई आपकी फोटो को देखकर यही कहेगा कि ‘वाह! इसे कहते हैं होली वाली फोटो’। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान से मेकअप टिप्स (Holi Makeup Tips) बता रहे हैं जिससे आप होली के दिन और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगीं और धूप में ग्लो भी करेंगी। यहीं नहीं ये मेकअप टिप्स एक तरह से आपको चेहरे को रंगों से होने वाले नुकसान से भी बचाने में आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप कैसे करें होली पर मेकअप –

बैसाखी क्यों मनाई जाती है?

ADVERTISEMENT

holi makeup tips

 

  • सबसे पहले अपने बालों में तेल लगा लें और उसे अपनी कंर्फेट के अनुसार स्टाइल कर लें। वैसे आप चाहे तो बालों को कर्ल भी कर सकती हैं। 
  • इसके बाद हाथ और पैर की उंगलियों में डार्क रंग की नेलपेंट लगा लें। इससे नाखूनों पर होली के रंगों कोई असर नहीं होगा।
  • अब अपने चेहरे और बाकि खुली जगहों पर अच्छे से मॉइश्चराइजर लगाएं और फिर उसके बाद सनस्क्रीन।
  • अब अपनी कलर पेसिंल से अपनी आइब्रो को शेप और डार्क करें। इसके बाद पुराने मसकारे से आइब्रो को सेट कर लें। ऐसा करने से आपकी आइब्रो ज्यादा हाईलाइट होगी।
  • अब आंखों पर ब्लैक या फिर अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ आइलाइर लगाएं। आप चाहें तो काजल भी लगा सकते हैं।   
  • आंखों को आकर्षक बनाने के लिए ऑफ हाइट पीच कलर, औरेंज कलर, गुलाबी, पीले और नीले रंग के आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसके बाद फाउंडेशन को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर फेस पाउडर से इसे अच्छी तरह से कवर कर लें।
  • होंठो पर हल्के शेड की जगह डार्क कलर की लिपस्टिक ही अप्लाई करें। लिपस्टिक ज्यादा देर तक बनी रहे इसके लिए होठों पर भी हल्का सा फाउंडेशन या कंसीलर लगा लें। एक बात का ख्याल रखें कि होठों पर आउट लाइन जरूर करें फिर ही उसमें लिपस्टिक फिल करें। 
  • आप चाहे तो हल्का-सा ब्लश भी अपने चीकबोन्स को हाईलाइट करने के लिए ऐड कर सकते हैं।
  • एथनिक लुक बिना बिंदी के अधूरा है। इसीलिए छोटी सी बिंदी लगाना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

वैसे यकीन मानिए इन मेकअप टिप्स (Holi Makeup Tips) को अपनाकर आप सोशल मीडिया के लिए एक बेहतरीन होली वाली DP क्लिक कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें – अपनी राशि के अनुसार इन रंगों से करें होली खेलने की शुरुआत, खुल जायेगी किस्मत

होली खेलते समय रखें इन बातों का भी खास ध्यान – Holi Safety Tips In Hindi

Holi Safety Tips

ADVERTISEMENT
  • पक्के हरे रंग से खेलने से बचें। इसमें सल्फेट केमिकल होता है जो आंखों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।
  • भीगने पर सिंथेटिक कपड़ा शरीर से चिपक जाता है इसलिए रंगों से खेलते समय सूती कपड़े पहनें।
  • अपना पैसा और मोबाइल प्लास्टिक के जिप पाउच में रखें। इससे सामान सुरक्षित रहेगा और सेल्फी लेते समय भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
  • रंग को ज्यादा चढ़ने से बचाने के लिए शरीर पर पहले ही सरसों का तेल लगा लें और रंग छुड़ाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे रंग जल्दी निकल जाएगा।
  • अगर तेज धूप में होली खेल रहे हैं तो डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और कुछ-कुछ खाते रहें।
  • नींबू रगड़कर भी आप रंग को जल्दी उतार सकते हैं लेकिन इसके बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • ध्यान रखें कि रंग वाले हाथों से कोई भी चीज न खाएं। रंग शरीर के अंदर पहुंचकर सीधे फेफड़ों और आंतों को हानि पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें – 
Holi Wishes in Hindi

03 Mar 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT