होली का त्योहार रंगों और मस्ती का त्योहार है। हमारे देश में इस दिन सभी होली के रंग में रंग जाते हैं। घर पर नई भाभी की पहली होली हो या फिर सालियों के साथ जीजा जी की मस्ती, होली सभी के लिए किसी मौके से कम नहीं होती। वहीं होली के दिन (holi ke din) डांस न किया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। हमारी बॉलीवुड फिल्मों में भी होली को खूब मस्ती भरे अंदाज में फिल्माया जाता रहा है। होली का गाने (holi ke song) बोरिंग से बोरिंग फिल्म में भी जान डालने का काम करता है। होली के रंग में यही गाने मस्ती का रंग भी घोल देते हैं और होली सेलिब्रेशन में लगा देते हैं चार-चांद।
बाॅलीवुड में एक से बढ़कर होली के गीत (holi songs in hindi) हैं। ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ से लेकर ‘बलम पिचकारी’ तक लंबे समय से बाॅलीवुड होली के गानों से धूम मचाता आ रहा है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं, बॉलीवुड के यही मस्ती भरे होली गीत जो आपको भी डांस करने पर मजबूर कर देंगे।
गली-गली (पटाखा)
होली पार्टी की प्ले लिस्ट में ये गाना (holi songs ) कुछ समय पहले ही शामिल हुआ है। ये गाना मस्ती और हाई एनर्जी से भरा हुआ है। होली सेलिब्रेशन के दौरान ये गाना (holi ke gane) आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा।
फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का ये होली गीत (holi songs hindi) हर किसी को डांस करने पर मजबूर कर देता है। इस गाने के फन बीट्स, इसका साउंड ट्रैक इतना धमाकेदार है कि न चाहते हुए भी आपके कदम अपने आप डांस फ्लोर की तरफ खींचे चले आएंगे।
बनारस की फेमस लठ्ठ मार होली के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये गाना (holi songs) उसी बरसों पुरानी परंपरा पर फिल्माया गाया है। (holi songs bollywood) अक्षय कुमार और भूमि पेढनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का ये गाना लठ्ठ मार होली के लिए परफेक्ट है।
कूल और यंग वाइब्स वाले इस होली के गाने (holi ke gane) में मस्ती कूट-कूट कर भरी है। भले ही इस गाने में होली शब्द का इस्तेमाल कम किया गया हो, इसके बाद भी ये गाना हर होली (holi songs) पार्टी की शान है।
1959 में फिल्म 'नवरंग' का 'अरे जा रे हंसी नटखट' गाना (holi ke gane) काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इसी गाने को रीमिक्स कर नए शब्दों के साथ परोसा है फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' में। ये गाना नई बोतल में पुरानी शराब जैसा है, जिसका नशा आज भी बरकरार है।
होली के गीत (holi geet) और महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज़ अपने आप में होली पार्टी के लिए परफेक्ट काॅम्बिनेशन हैं। इस गाने ने आते ही लोगों के बीच धूम मचा दी थी। आज भी इस गाने के बिना हर होली पार्टी अधूरी मानी जाती है।
अमिताभ बच्चन की आवाज़ में एक और बेहतरीन होली गीत (holi geet) है, ‘रंग बरसे, भीगे चुनर वाली रंग बरसे’। ‘सिलसिला’ फिल्म का ये गाना एक ऐवरग्रीन होली साॅन्ग है। इस गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा की केमेस्ट्री बस देखते ही बनती है।
रेट्रो लुक से भरा हुआ एश्वर्या राय, अक्षय कुमार और आदित्य राॅय कपूर की फिल्म ‘एक्शन रीप्ले’ का ये गाना होली (holi songs) पार्टी की प्ले लिस्ट के लिए परफेक्ट है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की केमेस्ट्री जब भी स्क्रीन पर आती है, आग लगा देती है। कुछ ऐसी ही दमदार केमेस्ट्री इस गाने में भी देखने को मिलती है। इनकी जोड़ी के जादू से भरा हुआ ये होली गीत (holi songs hindi) हर होली पार्टी की शान है।
गो पागल... फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' के इस गाने में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी ने वाकई क्रेज़ी कर देने वाला डांस किया है। फेमस रैपर रफ़्तार ने अपनी आवाज़ में इस गाने को और भी ज्यादा क्रेजी बना दिया है। रिलीज़ होते ही ये गाना होली (holi ke gane) पार्टी के चार्ट बस्टर पर छा गया था और आज भी इसकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है।
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया ‘वक्त-रेस अगेंस्ट टाइम’ फिल्म का ये गाना आज भी हर होली पार्टी की शान है। इंग्लिश और हिंदी के फ्यूज़न वाले इस गाने को सुनकर हर कोई थिरकने को मजबूर हो उठता है।
थोड़ा रोमांटिक, थोड़ा शरारतों से भरा 'मोहब्बतें' फिल्म का ये गाना होली (holi ke gane) के दिन अपने पार्टनर के साथ छेड़खानी करने के लिए परफेक्ट है। होपली वाले दिन अपना प्यार जताने के लिए इससे अच्छा गाना आपको और कोई नहीं मिलेगा।
पार्टनर के साथ छेड़खानी तो इस गाने में भी कुछ कम नहीं है। 'डर' मूवी का ये गाना लंबे समय से होली पार्टी पर लोगों का पसंदीदा बना हुआ है।
अनिल कपूर और रति अग्निहोत्री की फिल्म 'मशाल' का ये गाना भी होली के समय काफी डिमांड में रहता है। होली पार्टी के लिए अपनी प्ले लिस्ट में आप इस गाने को भी शामिल कर सकते हैं।
'शोले' फिल्म का 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं...' गाना होली (holi song mp3) के त्योहार को सबसे अच्छी तरह से डिफाइन करता है। ऐसा माना जाता है कि होली के त्योहार पर दुश्मन भी अपनी दुश्मनी भूलकर गले मिल जाते हैं।
होली पर पार्टनर संग नटखट शैतानियां करने के लिए इससे अच्छा होली गाना तो कोई हो ही नहीं सकता। 'सौतन' फिल्म के इस गाने में राजेश खन्ना और टीना मुनीम ने भी एक-दूसरे के साथ रोमांस करने करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अगर आपने अब तक इस गाने को नहीं सुना है तो अब सुन लीजिए और अपनी होली पार्टी की प्ले लिस्ट में इस गाने को भी शामिल कर लीजिए।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के बेहतरीन डांस मूव्स से भरा हुआ होली का ये गाना किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर दे। आज की युवा पीढ़ी ने शायद ही इस गाने को सुना होगा। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो अपनी होली पार्टी पर इस गाने को भी शामिल कर सकते हैं।
एक समय था, जब गांव में आदमी व औरतें अलग-अलग होली खेला करते थे और रंग ज़माने के लिए मर्दों में से ही कोई एक औरत और औरतों में से कोई एक मर्द बन जाया करता था। बदलते समय के साथ ये खेल भी बदल गया। मगर नहीं बदला तो लोगों में इस गाने का क्रेज़।
राजेश खन्ना और आशा पारेख की फिल्म 'कटी पतंग' का ये गाना आज भी हर होली पार्टी के दौरान डिमांड में रहता है। इस होली गीत (holi songs hindi) में थोड़ी छेड़खानी है तो थोड़ी मस्ती। इसलिए अगर आपने अभी तक इसे अपनी लिस्ट में शामिल नहीं किया है तो अब कर लीजिए।
शमशाद बेग़म की आवाज़ में 'मदर इंडिया' फिल्म का गाना 'होली आई रे कन्हाई' आज भी काफी पसंद किया जाता है। ढेर सारे रंगों, खुशियों और थोड़ी उदासी से भरा हुआ ये गाना हर लिहाज़ से होली सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है।
साल 1959 में आई फिल्म 'नवरंग' का ये गाना उस समय काफी पॉपुलर हुआ था। खासतौर पर इसका डांस आज भी पसंद किया जाता है।
होली सेलिब्रेशन में आप इस गाने को भी शामिल कर सकते हैं। इसकी बीट्स भले ही स्लो हैं लेकिन प्ले लिस्ट में एक और गाना जोड़ने के लिहाज़ से ये बुरा नहीं है।
आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ ... और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!
ये भी पढ़ें- राम नवमी क्यों मनाई जाती है और क्या है इसका महत्व