ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
2020 में इन बॉलीवुड सितारों के घर बज सकती है शादी की शहनाई

2020 में इन बॉलीवुड सितारों के घर बज सकती है शादी की शहनाई

हम आम लोगों की तरह ही फिल्मी सितारों की भी शादी की उम्र होते ही सब शादी के लड्डू चखने के लिए उनके पीछे पड़ जाते हैं। हर समय फैंस और मीडिया की नज़रों में रहने वाले फिल्मी सितारों व अन्य सेलिब्रिटीज़ के लिए हालात और भी परेशान कर देने वाले हो जाते हैं। एक उम्र के बाद वे अगर किसी के साथ मूवी, डिनर या पार्टी एंजॉय करते हुए भी दिख जाते हैं तो उनकी डेटिंग और शादी की ख़बरें आने लग जाती हैं। 2019 में भी बॉलीवुड (Bollywood) के कई कपल्स की शादी की ख़बरें उड़ी थीं, मगर वास्तविकता में कहीं शहनाई बजती सुनाई नहीं दी।

अब 2020 में एक बार फिर उन्हीं कपल्स की शादी की ख़बरें आ रही हैं। हालांकि, इस बार लग रहा है कि वे वाकई अपनी ज़िंदगी के नए पड़ाव को स्वीकारने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स व उनकी शादी की अफ़वाहों के बारे में।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल आलिया भट्ट और कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर को लंबे समय से एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते देखा जा रहा है। ये दोनों एक-दूसरे के फैमिली फंक्शंस और पार्टियों में भी अक्सर साथ नज़र आ जाते हैं। साल 2019 में इन दोनों की शादी की अफ़वाह जोरों पर थी।

ADVERTISEMENT

रणबीर और आलिया 2019 में तो शादी के बंधन में नहीं बंधे, मगर 2020 में इनका रिश्ता लगभग तय माना जा रहा है। ये दोनों एक-दूसरे के परिजनों से भी मिलते रहते हैं। 2020 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी साथ नज़र आएगी।

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-pairs-we-are-looking-forward-to-see-onscreen-in-2020-movies-in-hindi-866566

नताशा दलाल-वरुण धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही फैशन डिज़ाइनर नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। ये दोनों बचपन के दोस्त हैं और कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। 2019 में इन दोनों की सगाई की खबरों से अफ़वाहों का बाज़ार काफी गर्म था।

उन अफ़वाहों की सच्चाई के बारे में तो किसी को कुछ नहीं पता, मगर 2019 में इन दोनों को कई सोशल इवेंट्स में एक साथ देखा गया था। वरुण धवन के फैंस उनके सिर पर सेहरा देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि 2020 में वे फैंस को अपनी शादी की खुशख़बरी ज़रूर सुनाएंगे।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/best-bollywood-dialogues-in-hindi

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अब खुलकर एक-दूसरे की फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे हैं और पार्टीज़ में व वेकेशन पर भी साथ नज़र आ जाते हैं। ये दोनों ही पहले अपने रिश्ते को काफ़ी छिपाकर रखते थे, जबकि अब उन्हें अपनी डेटिंग की ख़बरों से कोई दिक्कत नहीं है।

मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को लेकर काफ़ी सीरियस लगते हैं और फैमिली पार्टी में भी साथ नज़र आने लगे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, 2020 न्यू ईयर सेलिब्रेशन के खास मौके पर इन दोनों की किस करते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हुई थीं। ऐसे में इन दोनों की शादी के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

https://hindi.popxo.com/article/harshvarrdhan-kapoor-shows-his-love-for-sonam-kapoor-rhea-kapoor-with-tattoo-in-hindi-845966

गैब्रिएला डिमैट्रिएड्स-अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डिमैट्रिएड्स के लिए अपनी पत्नी और मॉडल मेहर जेसिया को तलाक दे दिया था। 2019 में अर्जुन रामपाल मॉडल गैब्रिएला डिमैट्रिएड्स के बच्चे के पिता भी बन गए थे। इन दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है, मगर हो सकता है कि 2020 में ये अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दें।

ADVERTISEMENT

अगर ऐसा होता है तो अर्जुन रामपाल के फैंस उन्हें ज़िंदगी में आगे बढ़ता देख काफी खुश हो जाएंगे। वैसे अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड के अर्जुन की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया व उनकी दोनों बेटियों के साथ भी काफी अच्छे रिलेशंस हैं। सितंबर 2019 में अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड और न्यू बॉर्न बेबी को मेहर के घर बप्पा के दर्शन करवाने के लिए ले गए थे।

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-singer-neha-kakkar-and-aditya-narayan-wedding-news-in-hindi-874149

दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ

इन दोनों की ऑन एंड ऑफ रिलेशनशिप काफ़ी चर्चा में रहती है। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा है, मगर इन दोनों के साथ होने की खबरें मीडिया में अक्सर आती रहती हैं। 2020 में ये दोनों भले ही अपनी शादी या सगाई की गुड न्यूज़ न सुनाएं, पर कम से कम अपने साथ होने की खबर ही दे दें।

ADVERTISEMENT

डांसर एंड एक्टर टाइगर और खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। इन दोनों की अपनी फैन फॉलोइंग है, जो इन्हें फिल्मों के साथ ही हकीक़त में भी साथ देखने के लिए काफी उत्सुक है। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि ये अपने रिश्ते को किस मोड़ तक ले जाएंगे।

https://hindi.popxo.com/article/malang-stars-disha-patani-anil-kapoor-share-videos-on-tea-and-coffee-in-hindi-872677

शिबानी दांडेकर-फरहान अख्तर

सिंगर, एंकर, एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर और एक्टर फरहान अख्तर के डेटिंग के किस्से तो आपने ज़रूर सुने होंगे। अपनी पत्नी अधुना से अलग होने के बाद से फरहान और शिबानी को कई वेकेशंस पर साथ में देखा गया। इनकी बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जाता है और ये एक-दूसरे को काफी अच्छे तरीके से कॉम्प्लिमेंट भी करते हैं।

2019 में इनकी जोड़ी काफी चर्चित रही थी और इनके फैंस भी इन्हें साथ में देखने का मन बना चुके हैं। अभी तक इनकी तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुआ है, मगर माना जा रहा है कि 2020 में ये भी अपने रिश्ते को एक नया नाम दे सकते हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/priyanka-chopra-shares-mask-selfie-with-message-owing-to-delhi-pollution-in-hindi-859226

सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल

2019 में अपने छोटे भाई राजीव सेन और चारु असोपा की शादी में सुष्मिता सेन ने हर रस्म काफी अच्छे तरीके से निभाई थी। उन्होंने अपने छोटे भाई की शादी को खास बनाने में कोई कमी नहीं रखी थी। उस समय से ही उनके फैंस उन्हें और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन को भी साथ देखने के लिए काफी बेताब हैं।

रोहमन ने सुष्मिता के साथ ही उनकी बच्चियों और मां, भाई व भाभी के दिलों में भी अपनी खास जगह बना ली है। ये दोनों अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज़ भी शेयर करते रहते हैं। अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी की बात पर कोई कमेंट नहीं किया है, मगर लोग अब सुष्मिता सेन को दुल्हन के रूप में देखने की तैयारी कर चुके हैं।

https://hindi.popxo.com/article/sushmita-sen-birthday-special-miss-india-story-1994-in-hindi-862145
04 Feb 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT