ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
वायरल हो रहा है इस टीवी एक्ट्रेस का मराठी ब्राइडल लुक, देखिए उनकी शादी की तस्वीरें

वायरल हो रहा है इस टीवी एक्ट्रेस का मराठी ब्राइडल लुक, देखिए उनकी शादी की तस्वीरें

बिग बॉस सीजन 12 की कंटेस्टेंट रह चुकीं फेमस टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल ब्यास के साथ शादी कर ली है। यह शादी पूरी तरह से मराठी रीति-रिवाजों से महाराष्ट्र के पुणे शहर में संपन्न हुई। इस फंक्शन में नेहा और उनके पति के परिवार के लोग, करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। 
नेहा ने अपनी शादी में मराठी ब्राइडल लुक अपनाया, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यही नहीं, उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। नेहा हल्के रंग की नऊवारी साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने इसके साथ हैवी पर्ल जूलरी भी कैरी की हुई थी, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रही थी। 

नेहा ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बात करते हुए ये कहा भी था कि वे बहुत खुश हैं अपनी शादी को लेकर, क्योंकि उन्हें उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। उन्हें खुशी है कि वे जल्द ही एक नए परिवार का हिस्सा बनेंगी और अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करेंगी।

नेहा के पति शार्दुल महाराष्ट्र की एक पॉलिटिकल फैमिली से तालुक रखते हैं। नेहा और शार्दुल काफी लंबे समय से लव रिलेशनशिप में थे। सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें आने से पहले तो लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि नेहा शार्दुल से शादी करने वाली हैं।

ADVERTISEMENT

शादी से एक दिन पहले ही नेहा की सगाई और संगीत सेरेमनी हुई थी। इस दौरान कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें नेहा और शार्दुल अपने फंक्शन को खूब एंजॉय करते हुए नजर आ रहे थे। जहां नेहा ने मल्टीकलर का इंडो वेस्टर्न लहंगा-चोली पहना हुआ था, वहीं दूल्हे राजा ने भी अपनी दुल्हनिया की ड्रेस से मैच करता हुआ कुर्ता कैरी किया था।

संगीत सेरेमनी से पहले नेहा ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट स्टोरी में गृहमुख पूजा की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नेहा पारंपरिक मराठी वेशभूषा में नजर आ रही थीं। 

https://hindi.popxo.com/article/highest-paid-bigg-boss-contestants-ever-in-hindi

ADVERTISEMENT

आपको बता दें कि नेहा पेंडसे ने कई टीवी धारावाहिकों जैसे – पड़ोसन, हसरतें, मीठी-मीठी बातें, May आई कमिन मैडम, भाग्यलक्ष्मी और कैप्टन हाउस में काम किया है। नेहा रियलिटी शो बिग बॉस, फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा, एंटरटेंमेंट की रात, खतरा-खतरा-खतरा और किचन चैंपियन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इनके अलावा नेहा बॉलीवुड फिल्मों – ‘दाग: द फायर’, ‘देवदास’, ‘प्यार कोई खेल नहीं’, ‘दीवाने’ और ‘तुमसे अच्छा कौन है’ में भी नजर आ चुकी हैं। जल्द ही उनकी एक मराठी फिल्म ‘जून’ भी रिलीज होने वाली है। 

https://hindi.popxo.com/article/35-wedding-dresses-in-hindi
(फोटो साभार – Instagram)
 
06 Jan 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT