ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए बॉलीवुड के किस सितारे से मिलती है आपकी राशि

जानिए बॉलीवुड के किस सितारे से मिलती है आपकी राशि

बॉलीवुड की तमाम हस्तियों में से हमारा फेवरिट कोई एक या दो ही होता है। उस सेलिब्रिटी के हम जबरा फैन बन जाते हैं। उसके फेवरिट कलर से लेकर फेवरिट ट्रेवल डेस्टिनेशन तक सब कुछ जानना चाहते हैं, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग होते हैं, जो अपने फेवरिट बॉलीवुड सेलिब्रिटी की राशि और उनका स्वभाव जानते हैं। यहां हम आपको आपके पसंदीदा बॉलीवुड सेलिब्रिटी और उनकी राशि की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप उनके स्वभाव, पसंद और नापसंद के बारे में भी पता लगा सकते हैं। 

बॉलीवुड सितारे और उनकी राशियां Bollywood Celebs and their Zodiac Signs In Hindi 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। यहां जानिए, आपकी राशि किस बॉलीवुड स्टार से मैच करती है –

मेष (Aries)

इस राशि के लोगों को खुशी मिलती है अपनी तारीफ सुनकर। जब लोग इनके लिए वक्त निकालते हैं तो ये सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं। ये लोग काफी सेंसिटिव होते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझ जाते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं जाहिर करने से कतराते हैं। ये लोग काफी अच्छे मेंटर्स साबित होते हैं, लेकिन खुद को समझा नहीं पाते।
मेष राशि वाले बॉलीवुड सितारे – रानी मुखर्जी, अजय देवगन, कंगना रनौत, इमरान हाशमी, लारा दत्ता, जया प्रदा, मंदिरा बेदी, अक्षय खन्ना, जितेंद्र।

वृषभ ( Taurus)

ADVERTISEMENT
इस राशि के लोगों की कल्पना शक्ति बहुत तेज होती है, लेकिन इसके बावजूद वे अपने बुरे-भले का ज्ञान नहीं कर पाते हैं। ये हमेशा दूसरों की नजरों में खुद को अच्छा और अपनी आदर्श छवि बनाने की कोशिश करते हैं। ये लोग नैचुरल और सुंदर चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। आरामपसंद और वफादार, ये दो शब्द इनके बारे में बखूबी बताते हैं।
वृषभ राशि वाले बॉलीवुड सितारे – माधुरी दीक्षित, मनोज वाजपेयी, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सनी लियोनी, पूजा बेदी, मौसमी चटर्जी, जरीन खान।
https://hindi.popxo.com/article/rashifal-2020-yearly-horoscope-in-hindi

मिथुन (Gemini)

इस राशि के लोगों में एनर्जी और समझदारी दोनों का ही फुल डोज होता है। ये अपनी सोच को उड़ने का मौका देते हैं और अपने-आप ही हर तरह के सवालों के जवाब ढूंढ़ लेते हैं। ये लोग प्यार को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस और रोमांस के मामले में नंबर वन होते है। इनकी जिंदगी में कभी भी किसी तरह की कोई कमी नहीं रहती। नाम, शोहरत और पैसा इन्हें सभी चीजें समय आने पर आराम से मिल जाती हैं।
मिथुन राशि वाले बॉलीवुड सितारे – सोनम कपूर, करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू, आर. माधवन, महेश भट्ट, शिल्पा शेट्टी, डिंपल कपाडिया, अमीशा पटेल, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती।

कर्क (Cancer)

ये लोग अपनी अलग तरह की रौबदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही आकर्षक व्‍यक्‍तित्‍व होने की वजह से कोई भी बड़ी आसानी से इन्हें अपना दिल दे बैठता है। वैसे इस राशि के लोग अपनी समझदारी और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इनके मूड को समझना किसी टेढी खीर से कम नहीं होता।
कर्क राशि वाले बॉलीवुड सितारे – प्रियंका चोपड़ा, सोनू निगम, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर, सूरज पंचोली, राज बब्बर।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोग बेहद शांत स्वभाव के होते हैं। ये हर काम में ईमानदार होते हैं और अपने आस-पास के लोगों से भी ऐसे ही स्वभाव की उम्मीद रखते हैं। ये लोग इमोशंस पर कंट्रोल रखना बखूबी जानते हैं, इसीलिए दिल से नहीं ये हमेशा दिमाग से फैसले लेते हैं। इनका जीवन कई तरह के उतार-चढ़ाव से भरा होता है। हार मानना इन्होंने कभी नहीं सीखा। इन्हें अपनी खूबसूरती और टेलेंट पर बहुत नाज होता है, इसीलिए लोग इन्हें घमंडी भी कहते हैं।
सिंह राशि वाले बॉलीवुड सितारे – काजोल, हुमा कुरैशी, सैफ अली खान, मनीषा कोइराला, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी, अरबाज खान, कृति सेनन।
https://hindi.popxo.com/article/zodiac-signs-who-love-to-travel-in-hindi

कन्या (Virgo)

ADVERTISEMENT
इस राशि के लोग बहुत ही दयालु और नाजुक होते हैं। छोटी-छोटी बातों में भी बहुत सावधानी बरतते हैं। फिटनेस के प्रति ये काफी सचेत रहते हैं। ये सबसे राय ले लेते हैं, लेकिन फैसला खुद करते हैं। इन्हें कई लोग अपना आइडियल भी मानते हैं। ये हर किसी को अपनी सादगी के चलते आसानी से आकर्षित कर लेते हैं।
कन्या राशि वाले बॉलीवुड सितारे – करीना कपूर, अक्षय कुमार, रनबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, नेहा धूपिया, विवेक ओबरॉय, शबाना आजमी।

तुला (Libra)

इस राशि के लोग अपनी ग्रेस और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ज्यादातर दुविधा में रहने के नेचर की वजह से इन्हें चालाक समझा जाता है। इन्हें न तो डोमिनेट करना पसंद होता है, न ही डोमिनेट होना। इनकी सोशल लाइफ ..बाप रे बाप। ढेर सारे दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी, कुलीग…सबको खुद से जोड़े रखना बखूबी जानते हैं ये।
तुला राशि वाले बॉलीवुड सितारे – रेखा, अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, हेमा मालिनी, परिणिति चोपड़ा, सनी देयोल, नरगिस फाखरी, मल्लिका शेरावत।

वृश्चिक (Scorpio)

राशि चक्र में यह राशि सबसे ज्यादा रहस्यमयी है। इस महीने में पैदा होने वाले लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। इन लोगों की मैग्नेटिक पर्सनैलिटी किसी को भी अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। जहां जाते हैं, वहां अपनी छाप छोड़ देते हैं। इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती और जब मिलती है तो देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। जीवन भर इन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। प्रतिभा, पैसा और भाग्य इनके साथी हैं। 
वृश्चिक राशि वाले बॉलीवुड सितारे – शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, यामी गौतम, जूही चावला, तब्बू, सुष्मिता सेन, तुषार कपूर, आदित्य राय कपूर, कमल हसन, आथिया शेट्टी।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के लोग आशिकाना मिजाज के होते हैं, लेकिन साथ ही बहादुर, आशावादी और भुलक्कड़ किस्म के भी होते हैं। ये बेहद भाग्यशाली होने के साथ ही इंटेलिजेंट भी होते हैं। ये बेहद भाग्यशाली होने के साथ ही इंटेलिजेंट भी होते हैं। इनके अंदर टैलेंट कूट-कूट के भरा होता है, जोकि इन्हें बाकी सबसे अलग बनाता है।
धनु राशि वाले बॉलीवुड सितारे – ट्विकल खन्ना, दिलीप कुमार, रजनीकांत, अर्जुन रामपाल, जॉन अब्राहम, कोंकणा सेन शर्मा, दीया मिर्जा, तमन्ना भाटिया, गोविंदा, बोमन ईरानी, शर्मिला टेगौर।
https://hindi.popxo.com/article/most-attractive-smart-zodiac-signs-in-hindi

मकर (Capricorn)

ADVERTISEMENT
इस राशि के लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये अपनी उम्र का असर खुद पर नहीं होने देते। हमेशा जवां रहना और दिखना इनकी शख्सियत में बसा है, इसीलिए ये लोग काफी चार्मिंग होते हैं। ये लोग मेहनती तो बहुत होते हैं, लेकिन हर बार किस्मत इनका साथ नहीं देती है। इनके सभी काम देरी से पूरे होते हैं। ये लोग बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं, साथ ही प्रैक्टिकल भी। इन्हें खुद को फेक दिखाने का कोई शौक नहीं होता है।
मकर राशि वाले बॉलीवुड सितारे – दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, बिपाशा बसु, विद्या बालन, फराह खान, फरहान अख्तर, इमरान खान, जॉनी लीवर, नाना पाटेकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सलमान खान।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग काफी अट्रेक्टिव पर्सनैलिटी के होते हैं। ये प्राकृतिक रूप से शांतिप्रिय होने के साथ ही काफी विचारशील भी होते हैं। इनके जैसा सेल्फ-कंट्रोल और किसी के पास होना बहुत ही मुश्किल है। हालात कैसे भी हों, इन्हें संभालना बखूबी आता है। वैलेंटाइन डे के महीने में पैदा हुए हैं तो इनमें रोमांस तो कूट-कूट कर भरा ही होता है।
कुंभ राशि वाले बॉलीवुड सितारे – शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, मधुबाला, पूजा भट्ट, उर्मिला मातोंडकर, प्रीति जिंटा, सुशांत सिंह राजपूत, श्रुति हसन, जैकी श्रॉफ।

मीन (Pisces)

मीन राशि के लोग काफी सोशल होते हैं। ये खुद से ज्यादा दूसरों की परवाह करते हैं। ये हंसमुख होते हैं और अपनी इसी खूबी से लोगों को दीवाना बना देते हैं। इन्हें ट्रेवल करना बहुत पसंद होता है। ये अपने डेली रुटीन से चाहे जितना थके ही क्यूं न हों, लेकिन घूमने के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं। इनकी घुमक्कड़ी प्रवृत्ति इन्हें हमेशा प्रकृति और एडवेंचर के करीब ले जाती है।
मीन राशि वाले बॉलीवुड सितारे – टाइगर श्रॉफ, आमिर खान, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, अनुपम खेर, उर्वशी राउतैला, भाग्यश्री, अभय देयोल।
https://hindi.popxo.com/article/these-are-the-extremely-smart-zodiac-signs-in-hindi

ये भी पढ़ें – इन राशि के लोगों के पास होता है खूब पैसा, देर से ही सही लेकिन इन्हें अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता

03 Jan 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT