ADVERTISEMENT
home / Budget Trips
इंडिया की बेस्ट सर्दियों में घूमने की जगह – Places to Visit in India in Winter in Hindi

इंडिया की बेस्ट सर्दियों में घूमने की जगह – Places to Visit in India in Winter in Hindi

 

सर्दियों का मौसम घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। ज्यादातर लोग क्रिसमस, न्यू ईयर या फिर सर्दियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन कई बार उन्हें अपने मन की डेस्टिनेशन न मिल पाने के कारण अपना प्लान कैंसिल करना पड़ जाता है। कुछ लोगों को सर्दियों में स्नो फॉल (Best Places to Visit In December) देखने का मन होता है तो कुछ को गर्म जगहों पर जाना पसंद होता है। लेकिन समस्या यही है कि सही जानकारी न होने के कारण प्लानिंग अक्सर गलत हो जाती है। घूमने जाने के लिए अपडेट रहने की जरूरत है कि कब और किस मौसम में किस जगह को अपनी ट्रिप के लिए चुनें। उत्तराखंड में घूमने की जगह 
अगर आप सर्दियों को और बेहतर तरीके से एंजॉय करना चाहते हैं तो कहीं घूमने का प्लान ज़रूर बनाएं। यहां हम आपको इंडिया की कुछ ऐसी चुनिंदा ट्रैवल डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं, जहां आप सर्दियों में घूमने जा सकते हैं। कोलकाता में घूमने की जगह 

भारत में सर्दियों में घूमने वाले पर्यटन स्थल – Tourist Places in India for Winter in Hindi

 

सर्दियों के समय में अगर आप ट्रैवल करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। विंटर में घूमने की जगह के नजरिए से सबसे बढ़िया है। अगर बहुत ज्यादा ठंडी या बहुत ज्यादा गर्म जगह पर आपका जाने का मन नहीं है तो विंटर वेकेशन में इन डेस्टिनेशन की सैर कर सकते हैं –
  • कुर्ग
  • ओरछा
  • कच्छ
  • पुडुचेरी
  • शिमला

कुर्ग, कर्नाटक

 

कुर्ग की प्राकृतिक खूबसूरती के कारण इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां आप ट्रेकिंग, फिशिंग और व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का मज़ा ले सकते हैं। यह जगह टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर देशभर में मशहूर है। इस हिल स्टेशन पर आपको चारों ओर हरी वादियां, चाय के बागान, कॉफी के पेड़ और संतरे के बाग मिलेंगे। यहां आप तरह-तरह की चाय-कॉफी का भी मज़ा ले सकते हैं। सर्दियों के मौसम के लिए इससे बढ़िया हिल स्टेशन आपको विदेश में भी ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा।

ओरछा, मध्य प्रदेश

 

यूं तो मध्य प्रदेश अपनी खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशंस के लिए फेमस है लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं, जिनका मज़ा सर्दियों में घूमने पर ही आता है। उनमें से एक नाम ओरछा का है, जो महलों, मंदिरों और बेतवा नदी के लिए जाना जाता है। यहां आकर आपका मन बाग-बाग हो जाएगा।

कच्छ, गुजरात

 

गुजरात की अन्य जगहें तो आप किसी भी मौसम में घूम सकते हैं लेकिन कच्छ का रण घूमने का बेस्ट टाइम तो सर्दियों का ही है। यहां का रण उत्सव पूरी दुनिया में मशहूर है। हर साल नवंबर से फरवरी के बीच रण महोत्सव मनाया जाता है। सफेद रेगिस्तान, कल्चर प्रोग्राम, ऊंट की सवारी और बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद, इससे बेहतर विंटर वेकेशन के लिए और क्या हो सकता है।

ADVERTISEMENT

पुडुचेरी या पॉन्डिचेरी

 

अगर आप एक शांत, खूबसूरत और बेहतरीन फ्रेंच फूड वाले डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो पुडुचेरी जा सकते हैं। सर्दियों में यहां का मौसम काफी खुशनुमा रहता है। यहां घूमने के लिए अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय बेस्ट होता है, जब यहां का मौसम बहुत ही अच्छा होता है। इसमें आप शहर की हर चीज़ को एक्सप्लोर और एंजॉय कर सकते हैं। यहां आप साफ-सुंदर बीच के पास बैठकर अपने पार्टनर या फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए इतनी सारी जगहें हैं कि आपको छुट्टियों के ख़त्म होने का अंदाज़ा भी नहीं लग सकेगा। 

शिमला, हिमाचल प्रदेश

 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के नाम से प्रसिद्ध शिमला सैलानियों का स्वर्ग माना जाता है। यह हिल स्टेशन ठंडी वादियों और खूबसूरत नजारों से भरा हुआ है। स्नो फॉल यानी कि बर्फबारी देखने के लिए शिमला हर भारतीय की सबसे प्रिय जगह है। यहां की खूबसूरती लोगों को हमेशा अपनी तरफ आकर्षित करती रही है। दूर-दराज से आए पर्यटक यहां से जल्दी जाने का नाम नहीं लेते हैं। यहां की हरियाली और छोटी-छोटी झीलों से बहता पानी लोगों के मन को लुभाता है। साथ ही यहां ढेरों वैली और एडवेंचर पॉइंट्स भी हैं, जहां आप सर्दियों का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं।

सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन – Hill Station in India in Hindi

ऐसा नहीं है कि सर्दियों के मौसम में हिल स्टेशन की सैर नहीं की जा सकती है। हर हिल स्टेशन पर बर्फबारी नहीं होती है। अगर आप सर्दियों में सर्द हवाओं का मज़ा लेना चाहते हैं तो बेशक इन बेहतरीन हिल स्टेशंस पर अपनी विंटर वेकेशन एंजॉय कर सकते हैं-
  • बिनसर
  • कुल्लू मनाली
  • कोडाइकनाल
  • लैंसडाउन
  • मैक्लोडगंज

बिनसर, उत्तराखंड

प्रकृति की गोद में कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो उत्तराखंड के बिनसर का प्लान बना सकते हैं। वाइल्ड लाइफ और महादेव के मंदिर के लिए मशहूर बिनसर भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशंस में से एक है। अन्य जगहों के मुकाबले यहां पर आपका खर्च भी ज्यादा नहीं होगा। हिमालय की बर्फीली चोटियां, केदरानाथ, नंदा देवी, पंचोली और चौखंबा का नजारा भी आप बिनसर के जीरो पॉइंट से देख कर ले सकते हैं।

ADVERTISEMENT

कुल्लू मनाली, हिमाचल प्रदेश

कुल्लू और मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य के दो हिल स्टेशंस हैं, जो हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं में बसे हैं। सर्दियों में घूमने के लिए कुल्लू मनाली बेस्ट है। इस जगह में वे सारी खूबियां हैं, जो एक बेहतर ट्रैवल डेस्टिनेशन में होनी चाहिए। यहां आप किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं। हालांकि सर्दियों में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती है।

कोडाइकनाल, तमिलनाडु

तमिलनाडु का कोडाइकनाल होम मेड चॉकलेट, हर्बल टी, कॉफी और मसालों के लिए प्रसिद्ध है। कोडाइकनाल को प्रिंसेस ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। ग्रीन वैली व्यू, कोडाइ लेक और कोकर्स वॉक यहां के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स हैं। ये जगहें अपनी बेहतरीन पिक्चर लोकेशंस के लिए भी जानी जाती हैं। अगर आप गर्म इलाकों में रहते हैं तो सर्दियों में ठंड का मज़ा लेने के लिए इस हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं।

लैंसडाउन, उत्तराखंड

उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन एक छोटा सा मगर बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। अंग्रेजों ने पहाड़ों को काटकर यह जगह बनाई थी ताकि यहां वे शांति और सुकून के दो पल बिता सकें। गर्मियों में यहां का मौसम हल्का ठंडा और सर्दियों में बेहद सुहाना होता है। हिन्दू भगवान शिव को समर्पित तारकेश्वर महादेव मंदिर यहां के पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। अगर आप लैंसडाउन घूमने जा रहे हैं तो इस मंदिर के दर्शन करना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। दरअसल यह मंदिर पहाड़ की चोटी पर बना है, जहां से यह जगह बेहद आकर्षक नजर आती है।

मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश

अगर आपको हिमाचल की असली खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाना है तो आप मैक्लोडगंज की सैर कर सकते हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य आपका मन मोह लेगा, साथ ही यहां कई मठ भी हैं। खूबसूरत होने के अलावा यह जगह बजट फ्रेंडली भी है। यहां जाने पर भाग्शू फॉल्स, शिवा कैफे, नाइट कैंपिंग और त्रिउंड ट्रेकिंग देखना बिल्कुल भी न भूलिएगा।

ADVERTISEMENT

सर्दियों में स्नो फॉल देखने वाली जगहें – Snowfall Places in India in Hindi

हम में से काफी लोग ऐसे हैं, जो स्नो फॉल देखने के बेहद शौकीन होते हैं। उन्हें घूमने-फिरने के लिए विंटर सीज़न बेस्ट लगता है। अगर स्नो फॉल देखना है तो आप इंडिया की इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं –
  • कश्मीर
  • नॉर्थ सिक्किम
  • औली
  • लद्दाख
  • मनाली

गुलमर्ग, कश्मीर

कश्मीर का गुलमर्ग स्नोलवर्स का फेवरिट डेस्टिनेशन है। यहां बर्फ के साथ-साथ खूबसूरत वादियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। बर्फ के अलावा गुलमर्ग में आपको एक नहीं, बल्कि ढेरों एडवेंचर स्पोर्ट्स भी करने को मिलेंगे। यहां स्कीइंग, स्लेजिंग, स्नोस्कूटर जैसे स्पोर्ट्स से आपका जी नहीं भरेगा। फैमिली के साथ इतनी सुंदर जगह में विंटर वेकेशन एंजॉय करने का अनुभव आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

नॉर्थ सिक्किम

सिक्किम अपनी सदियों पुरानी पहाड़ियों, नदियों और शानदार घाटियों के लिए जाना जाता है। पिछले कई सालों में यह भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले हिल स्टेशंस में से एक बन गया है। खासतौर पर नॉर्थ सिक्किम सैलानियों का फेवरिट विंटर डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां मौसम काफी ठंडा रहता है क्योंकि सर्दियों में तापमान -20 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। लेकिन कई लोग इस सर्द मौसम में भी यहां सिर्फ और सिर्फ ठंड के मौसम और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का मज़ा लेने के लिए आते हैं। यहां आपको बर्फ ही बर्फ मिलेगी। गुरुडोनग्मार लेक, युमथांग वैली, चोपटा वैली, लाचुंग और लाचेन यहां के प्रमुख और प्रसिद्ध टूरिस्ट पॉइंट्स हैं।

औली, उत्तराखंड

अगर आप शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर किसी शांत और खूबसूरत वादी में बर्फ का मज़ा लेना चाहते हैं तो आप औली का रुख कर सकते हैं। इसे उत्तराखंड का स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है। साथ ही इसे भारत के सबसे अच्छे स्कीइंग स्थलों में से एक माना जाता है। औली उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। पहली बार बर्फ में चलने और फिसलने का एहसास गज़ब का होता है। इन एहसासों और अनुभवों के लिए औली एक बढ़िया और सस्ती जगहों में से एक है।

ADVERTISEMENT

लद्दाख

कहते हैं कि लद्दाख जितना खूबसूरत सर्दियों में दिखता है, उतना किसी दूसरे मौसम में नहीं। जी हां, लद्दाख में सर्दियों में रात का टेंपरेचर -30 डिग्री तक गिर जाता है। अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं तो पूरी तैयारी के साथ लद्दाख की सैर पर जाएं। सर्दियों में लद्दाख में ट्रैफिक जाम कम लगता है, जिससे आप कई जगहें आसानी से घूम सकते हैं। सर्दियों में आप लद्दाख के नुब्रा घाटी, पैंगॉन्ग त्सो यानी पैंगॉन्ग झील, सो मोरिरी, शाम वैली, लामायुरु और कारगिल तक जा सकते हैं। इस दौरान यहां आपको पूरे रास्ते में बर्फ, स्नोफॉल और जमी हुईं नदियां देखने को मिलेंगी।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

चारों ओर से हिमालय की चोटियों से घिरा मनाली, सर्दियों में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। सर्दी में देशी और विदेशी सैलानी बर्फबारी का मज़ा लेने के लिए वहां जाते हैं। इसकी खूबसूरती के कारण ही बहुत-सी फिल्मों की शूटिंग इस जगह पर की जा चुकी है। आप यहां पर भी स्कीइंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। जनवरी से लेकर अप्रैल के महीने तक यहां बर्फ का लुत्फ उठाया जा सकता है। यकीन मानिए, इस जगह पर छुट्टियां बिताने का आनंद आपको दूसरी किसी और जगह मिलना थोड़ा मुश्किल है। रोहतांग पास, सोलंग वैली, ओल्ड मनाली और गुलाबा जैसे फेमस टूरिस्ट पॉइंट्स पर केबल कार, हेलीकॉप्टर राइड, ट्रेकिंग और स्कीइंग जैसे एडवेंचर्स का आनंद उठा सकते हैं।

सर्दियों में घूमने की गर्म जगहें – Warm Places to Visit In winter in Hindi

अगर आप ठंड की वजह से ज्यादा परेशान हो गए हैं और गर्म जगहों की तलाश कर रहे हैं तो ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। इंडिया में ऐसी कई जगह हैं, जहां दिसंबर से लेकर मार्च के बीच में भी मौसम गर्म और सुहाना रहता है। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में – 
  • गोवा
  • केरल
  • जैसलमेर
  • अंडमान-निकोबार
  • लक्षद्वीप

गोवा

समुद्री तट होने की वजह से गोवा में साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में यानि कि दिसंबर से फरवरी तक गोवा हाउसफुल रहता है। जी हां, सर्दी से बचने के लिए गोवा से बेहतरीन कोई दूसरी जगह हो ही नहीं सकती। अगर आपको सही मायने में प्रकृति की सुंदरता का लुत्फ उठाना है तो आप गोवा का ऑप्शन चुन सकते हैं। यहां आपको वो सबकुछ मिलेगा, जिससे आपका रोम-रोम रोमांटिक हो उठेगा। 

ADVERTISEMENT

केरल

अगर हम आप से कहेंगे आप एक ही राज्य में पहाड़, बीचेस, बैकवॉटर्स का लुत्फ उठा सकते हैं तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। जी हां, केरल अपने खूबसूरत समुद्री तटों और कुदरती सुंदरता के लिए तो मशहूर है ही, इसके अलावा भी यहां कुछ ऐसे स्थान हैं, जो बाकी जगहों से अद्भुत और अनोखे हैं। आपको यहां जैसे झरने कहीं और देखने को नहीं मिलेंगे। सर्दियों के लिए केरल बेस्ट डेस्टिनेशन है। 

जैसलमेर, राजस्थान

अगर आप सर्दियों के मौसम में गुनगुनी धूप के साथ एडवेंचर प्लान कर रहे हैं तो जैसलमेर का रुख कर सकते हैं। यहां के रेगिस्तान को एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का ही माना जाता है। यहां के अद्भुत सूर्यास्त का आनंद उठाएं और किसी रेगिस्तानी कैम्प में रात अवश्य बिताएं। वहां स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन परोसा जाता है और उसके साथ ही आप लोक नृत्य और संगीत प्रदर्शनियों का भरपूर लुत्फ भी उठा सकते हैं।

अंडमान-निकोबार

अगर आप सर्दियों में किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां मौसम गर्म और आपकी आंखों के सामने नीला पानी हो और आप बैठकर बस सूर्य की ढलती किरणों को अपनी आंखों में समाना चाहते हैं तो अंडमान निकबोर का ट्रिप प्लान कर लीजिए। एक आरामदायक और रोमांचक सफर के लिए यह बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। अंडमान आइलैंड में वॉटर स्पोर्ट्स, घूमने की खूबसूरत जगहें, मैनग्रोव और हरे-नीले रंग के साफ-शुद्ध नजारे आपके दिल को छू जाएंगे।

लक्षद्वीप

अगर आप सर्दियों में मालदीव्स या बाली का ट्रिप प्लान कर रहे हैं लेकिन बजट ज्यादा है तो इंडिया के सबसे खूबसूरत आइलैंड का रुख कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं लक्षद्वीप की, जिसके आगे तो फॉरेन डेस्टिनेशन भी फेल हैं। हनीमून के लिए यह बेस्ट जगह है। यहां आपको प्राइवेसी ही प्राइवेसी मिलेगी। लक्षद्वीप में बहुत सारे छोटे-छोटे आइलैंड्स हैं। अपने जीवनसाथी के साथ यहां आप समुद्र के नीले पानी में एंजॉय कर सकते हैं और बीच की सफेद रेत पर लेट कर सूरज की गुनगुनी धूप का मज़ा भी ले सकते हैं।

ADVERTISEMENT

सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट वाइल्ड लाइफ नेशनल पार्क – Best Wildlife Sanctuary in Hindi

अगर आप बीचेस, पहाड़ और बर्फ पड़ने वाली जगहों के अलावा कोई एडवेंचर ट्रिप प्लान कर रहे हैं और वह भी फैमिली के साथ तो वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी की सैर से बढ़िया और कोई जगह हो ही नहीं सकती। गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में जानवरों का बेफिक्र अंदाज़ आपको वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी में देखने को आसानी से मिलता है। दरअसल ठंड के दौरान धूप की गर्माहट लेने वे खुली जगहों पर आते हैं। जंगल सफारी के दौरान आपको भी ये नजारा देखने का मौका मिल सकता है। 
  • गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क
  • जिम कॉर्बेट
  • काजीरंगा नेशनल पार्क
  • रणथंभौर टाइगर रिजर्व
  • कान्हा नेशनल पार्क

गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क, गुजरात

गिर नेशनल पार्क, भारत की एकमात्र सफारी है, जहां एशियाई शेर वास करते हैं। यह ‘टाइगर रिजर्व क्षेत्र’ है, जो ‘एशियाई बब्बर शेर’ के लिए विश्व प्रसिद्ध है। नदियों और पहाड़ों से बहते झरने गिर नेशनल पार्क की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। दक्षिणी अफ्रीका को छोड़कर यह विश्‍व का ऐसा इकलौता स्थान है, जहां शेरों को आप उनके प्राकृतिक आवास में रहते हुए देख सकते हैं। 

जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड

जो वन्य जीव प्रेमी प्रकृति की शांत गोद में आराम करना चाहते हैं, उनके लिए कॉर्बेट नेशनल पार्क एक स्वर्ग है। यह उत्तराखंड के पहाड़ों में स्थित है। इसे भारत का पहला नेशनल पार्क भी कहा जा सकता है। लोग यहां एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार आते हैं। इसके पीछे कारण है, इसकी खूबसूरत लोकेशन और यहां के अन्य फेमस टूरिस्ट पॉइंट्स। यहां आपको जंगल में कई सारे झरने भी देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां लोगों को अक्सर टाइगर भी देखने को मिल जाते हैं। खासतौर पर सर्दियों में ये रोड पर ही आराम फरमाते नज़र आ जाते हैं। नेचर वॉक करने के लिए दिल्ली के पास इससे अच्छी जगह शायद ही आपको मिलेगी।

काजीरंगा नेशनल पार्क, असम

असम में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे का सबसे बड़ा आवास माना जाता है। यह विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह एक ऐसा अनोखा नेशनल पार्क है, जहां आस-पास लोग नहीं रहते हैं लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। यहां टूरिस्ट गाइड के साथ इस जंगल की सैर बिना किसी डर के की जा सकती है। ज्यादातर पर्यटक काजीरंगा नेशनल पार्क का भ्रमण हाथियों पर बैठ कर करते हैं, जोकि अपने आपमें एक बेहद अलग अनुभव है।

ADVERTISEMENT

रणथंभौर टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क, राजस्थान

अरावली और विंध्याचल पहाड़ियों के संगम स्थल पर फैला रणथंभौर नेशनल पार्क अपने खास तरह के नजारों के लिए जाना जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां दूर-दूर से लोग प्रकृति के अनोखे नजारों को अपनी यादों में कैद करने आते हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क को टाइगर रिर्जव परियोजना के तहत जाना जाता है। यहां टाइगर्स अच्छी-खासी संख्या में मौजूद हैं। यह जगह खासतौर पर रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको भारतीय तेंदुए, नीलगाय, जंगली सुअर, सांभर, धारीदार लकड़बग्घा, सुस्त भालू, मगरमच्छ और चीतल भी आसानी से देखने को मिल जाएंगे। जीप सफारी द्वारा आप इस जंगल का लुत्फ उठा सकते हैं। 

कान्हा नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में स्थित सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरा हुआ कान्हा नेशनल पार्क मनमोहक प्राकृतिक नजारों के अलावा कई दुर्लभ जीव-जंतुओं के निवास स्थान के लिए भी जाना जाता है। जी हां, आप यहां सर्दियों के मौसम में अपनी छुट्टियां बेफिक्र होकर एंजॉय कर सकते हैं। बच्चों के लिए यह जगह किसी जंगल बुक से कम नहीं है। यहां टाइगर और बारहसिंगा की अनोखी प्रजातियां आसानी से देखी जा सकती हैं।

 

आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!

 

17 Jan 2020
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT