ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
मेकअप हैक्स: इन 5 तरीकों से भी कर सकते हैं अपनी रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल

मेकअप हैक्स: इन 5 तरीकों से भी कर सकते हैं अपनी रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल

लिपस्टिक (Lipstick) के बिना हर लड़की का श्रृंगार और मेकअप किट में अधूरापन रह जाता है। उसमें भी बात जब रेड लिपस्टिक (red lipstick) की हो तो कहने ही क्या! माना जाता है कि हर लड़की के लिए रेड का एक खास शेड होता है, ज़रूरत होती है तो बस उसे पहचानने की। स्कारलेट रेड (scarlet red), ब्लॉसम रेड (blossom red), चेरी रेड (cherry red)… रेड के ऐसे बहुत से शेड्स हैं, जिन्हें अपने स्किन टोन और ओकेज़न के हिसाब से चुना जा सकता है। लिपस्टिक हैक्स के बारे में जानिए एवन की कलर हेड अरुक्षेता सेठी (Aruksheta Sethi, Color Head, AVON) से।

ऐसे भी करें लिपस्टिक का इस्तेमाल

रेड कलर का अपना एक क्लास होता है। बात चाहे शादी-ब्याह के मौके की हो, किसी क्लासी पार्टी की या क्रिसमस की, लाल रंग की बात सबसे अलग होती है। इसे न सिर्फ शगुन के तौर पर अच्छा माना जाता है, बल्कि काफी हॉट एंड फायरी भी। यह तो सभी जानते हैं कि लिपस्टिक को होंठों पर लगाया जाता है पर क्या आप जानते हैं कि अपनी फेवरिट रेड लिपस्टिक का कुछ और तरीकों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है? आइए, जानते हैं कुछ खास लिपस्टिक हैक्स।

ईज़ी लिपस्टिक हैक्स

1. रेड चीक्स – रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल ब्लशर के तौर पर भी किया जा सकता है। लाल लिपस्टिक का गहरा शेड अपनी उंगली पर निकालें और फिर उसे अपने चीकबोन्स पर लगा लें।

ADVERTISEMENT

अपनी उंगलियों और अंगूठों की मदद से उसे ऊपर की तरफ ब्लेंड करें। आप चाहें तो लिपस्टिक को सीधे गालों पर भी लगा सकती हैं, बस उंगली की सहायता से उसे ब्लेंड ज़रूर करती जाएं।

https://hindi.popxo.com/article/jojoba-oil-benefits-in-hindi

2. रेड आईशैडो – रेड लिपस्टिक से आंखों की खूबसूरती को भी बढ़ाया जा सकता है। अपनी फेवरिट रेड लिपस्टिक उठाइए और आई लिड्स के आस-पास अप्लाई करिए।

ADVERTISEMENT

अब आई शैडो ब्रश या उंगली की सहायता से उसे ब्लेंड करें। अपनी आंखों को बड़ा और खूबसूरत दर्शाने के लिए मस्कारा के एक या दो कोट्स भी लगाएं। इससे आपकी आंखों पर एक अलग ही स्पार्क नज़र आएगा।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-style-a-white-top-in-hindi

3. रेड आइज़ – अगर आपके पास रेड लिक्विड लिपस्टिक है तो आप उसे आईलाइनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक साफ़ आईलाइनर ब्रश को रेड लिपस्टिक (लिक्विड) बॉटल में डालें।

लैश लाइन के पास रखते हुए उसे अपनी आंखों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। अब किसी भी सामान्य आईलाइनर की तरह आप उसे जो भी शेप देना चाहें, दे सकती हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/35-wedding-dresses-in-hindi

4. कॉन्टूर – अगर आप चेहरे पर कॉन्टूर का प्रयोग करती हैं तो अपनी रेड लिपस्टिक के डार्क शेड को चेहरे पर ट्राई करके देखिए। इससे आपके चेहरे को खास शेप और डेफिनिशन मिलेगी।

अपनी नाक के किनारों, चीक बोन्स के नीचे, हेयर लाइन के पास, होंठों के नीचे और जॉलाइन पर रेड लिपस्टिक अप्लाई करें। अब हल्के गीले स्पंज या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से उसे ब्लेंड कर लें।

https://hindi.popxo.com/article/cocktail-party-blouse-designs-in-hindi

5. करेक्टर – रेड लिपस्टिक को एक करेक्टर के तौर पर इस्तेमाल करना थोड़ा ट्रिकी हो सकता है, मगर नामुमकिन नहीं है। अपनी आंखों के नीचे रेड लिपस्टिक लगाएं और एक मिनट तक उसे सेट होने दें।

ADVERTISEMENT

उसके बाद स्पॉन्ज की मदद से लिपस्टिक वाले हिस्से पर कंसीलर लगाएं। इसमें महारत हासिल करने में कुछ समय ज़रूर लग सकता है, मगर एक बार लगाना आ जाएगा तो कोई दिक्कत नहीं होगी।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-choose-high-length-boots-for-winter-dresses-in-hindi

लिपस्टिक लगाने के तरीके

अगर आप चाहते हैं कि आपकी रेड लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहे और खूबसूरत भी लगे तो आप ये हैक्स अपना सकती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/facts-about-primer-benefits-how-to-use-primer-in-hindi

1. बेस के तौर पर होंठों पर फाउंडेशन लगाएं और फिर उस पर लिपस्टिक लगाएं। इससे लिपस्टिक देर तक होंठों पर टिकी रहती है।

ADVERTISEMENT

2. अगर आपके होंठ गुलाबी हैं या उनकी रंगत गहरी हो गई है तो लिपस्टिक लगाने से पहले उन पर कंसीलर लगाएं। इससे आपके होंठों को न्यूड इफेक्ट मिलेगा और फिर उन पर अपना फेवरिट लिप शेड लगाया जा सकता है।

अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि POPxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
05 Dec 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT