ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
इन राशियों के लोग होते हैं बेहद अट्रैक्टिव, पल भर में बना लेते हैं किसी को भी अपना दीवाना

इन राशियों के लोग होते हैं बेहद अट्रैक्टिव, पल भर में बना लेते हैं किसी को भी अपना दीवाना

कुछ लोग बचपन से ही काफी अट्रैक्टिव होते हैं। उन्हें न तो अपना लुक बदलना पड़ता है और न ही किसी तरह के मेकअप की जरूरत पड़ती है। उनका इनर ग्लो उनकी पर्सनैलिटी पर साफ-साफ झलकता है। इसकी वजह है उनकी राशियों का प्रभाव, जिसकी वजह से लोग पल भर में उनके मुरीद बना जाते हैं। हर कोई उनकी स्मार्टनेस और नेचर का कायल हो जाता है।

इन 5 राशियों के लोग होते हैं बेहद अट्रैक्टिव Most Attractive Smart Zodiac Signs In Hindi

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर इंसान की एक राशि होती है और हर राशि का अपना एक अलग स्वभाव होता है। यहां पर हम बात कर रहे हैं उन राशियों के लोगों की, जिनमें एक तरह का चुंबकीय आकर्षण होता है। वे अपनी बातों, नैन-नक्श, स्टाइल, स्वभाव और अंदाज़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं और उन्हें अपना दीवाना भी बना देते हैं। तो आइए जानते हैं उन खुशनसीब राशियां के बारे में, जिनके जातकों में होती है लोगों को अपनी ओर खींचने की खास क्षमता –

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

ये लोग प्यार के मामले में नटखट और शरारती होते हैं। इनकी यही क्यूट हरकतें लोगों को इनका दीवाना बना देती हैं। ये लोग बहुत छुपे रूस्तम होते हैं। कभी भी किसी से अपना गम नहीं बांटते हैं और दुनिया इन्हें खुशमिजाज और हंसमुख इंसान के रूप में जानती है। इनके तीखे नैन-नक्श और फ्रेंडली नेचर लोगों को इनकी तरफ काफी अट्रैक्ट करता है। यही कारण है कि इनकी फैन फॉलोइंग की फ़ेहरिस्त काफी लंबी होती है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/zodiac-signs-who-love-to-travel-in-hindi

मिथुन (21 मई – 21 जून) 

इस राशि के लोग मीठी-मीठी बातें करने में माहिर होते हैं। इनकी बातों को लोग गौर से सुनते हैं और उनके फैन बन जाते हैं। ये चाहें तो सिर्फ अपनी बातों से ही लोगों को अट्रैक्ट कर सकते हैं। छोटी से छोटी बात को भी रोचक तरीके से कहना ये बखूबी जानते हैं। अगर इस राशि के लोग चाहें तो एक अच्छे वक्ता या स्टोरीटेलर बन सकते हैं। यकीनन ये इस फील्ड में अपना नाम ज़रूर रौशन करेंगे।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि के लोग बेहद संस्कारी और आदर्श छवि के होते हैं और इसी कारण इनके चाहने वालों की संख्या भी ज्यादा होती है। अपने फ्रेंडली नेचर की वजह से ये रिजर्व और बोरिंग लोगों को भी अपना दोस्त बना लेते हैं। सबको साथ लेकर चलने में ही इनकी खुशी होती है, बिखराव इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। दूसरी तरफ ये देखने में भी काफी सुंदर होते हैं। ये बड़ी ही आसानी से सामने वाले को इम्प्रेस करने की ताकत रखते हैं। कुल मिलाकर मकर राशि के लोगों की हर बात बड़ी निराली होती है, इनके अंदाज़ पर लोग फिदा रहते हैं।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इस राशि के लोगों की तो बात ही कुछ और है। इनका नेचर, चटपटी बातें, फैशन सेंस, पॉजिटिव नज़रिया और मैग्नेटिक पर्सनैलिटी हर किसी को इनका दीवाना बना देती है। खासतौर पर इस राशि की लड़कियां तीखे नैन-नक्श वाली होती हैं। भले ही वे ज्‍यादा सुंदर न हों, लेकिन आकर्षण का केंद्र हर जगह बन जाती हैं। आपको इनके दुश्मन कम और दोस्त ज्यादा मिलेंगे।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि के लोगों का दिल से जवां रहने वाला नेचर इन्हें हमेशा कुछ नया करने के लिए उकसाता रहता है और ये भी अपनी सीमा से बाहर निकलने के लिए बेताब रहते हैं। इन्हें हंसी- मज़ाक बहुत पसंद होता है। ये हर छोटी से छोटी बात में भी खुशी ढूंढ लेते हैं। अगर आप इनके साथ हैं तो कभी बोर नहीं हो सकते, इस बात की तो पक्की गारंटी है। लोग इनकी यही अदा देखकर इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। इनके अंदर कूट- कूट कर टैलेंट भरा होता है, जो इन्हें बाकी सबसे अलग बनाता है।

https://hindi.popxo.com/article/most-intelligent-zodiacs-according-to-astrology-in-hindi

.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी..  क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है। 

06 Nov 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT