शाहजहां की मोब्बत की निशानी ताजमहल के लिए मशहूर आगरा शहर का हर अंदाज़ निराला है। प्राचीन भारत की सभ्यता-संस्कृति के साक्षी इस शहर ने मुगलों के ठाठ-बाट, शाही चाल-चलन को जिया है तो दिल्ली से सटे होने के कारण यहां मिली-जुली संस्कृति का असर भी देखने को मिलता है। एक ओर जहां आगरा में कई ऐतिहासिक इमारतों की खूबसूरती आपको अपनी ओर खींचेगी तो वहीं यहां मिलने वाले तरह-तरह के ज़ायकेदार व्यंजनों को चखे बिना आप रह नहीं पाएंगे। अगर आप आगरा के ही रहने वाले हैं तो फिर यहां के ज़ायकों से ज़रूर वाकिफ होंगे, लेकिन अगर आप यहां घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं या यहां आए हुए हैं तो आगरा के इन रेस्टोरेंट्स के ज़ायकों को चखना मत भूलिएगा।
खूबसूरत ताजमहल के अलावा आगरा की पहचान यहां के लज़ीज़ व्यंजनों से होती है। वैसे तो आप आगरा के कई रेस्त्रां और होटल्स में लज़ीज़-ज़ायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं, लेकिन हम आपके लिए लाए हैं आगरा के बेस्ट रेस्टोरेंट्स, जहां का खाना न सिर्फ लज़ीज हैं, बल्कि टेस्ट के मामले में इनका कोई मुकाबला ही नहीं है।
यह आगरा का एक ऐसा रेस्टोरेंट् है, जहां आपको लखनवी नवाबी फूड का लुत्फ बिल्कुल अलग अंदाज़ में मिलेगा। वेजिटेबल बिरयानी, बटर चिकन, मटन बोटी, कलमी चिकन, चिकन जहांपनाह, पोटली चिकन, फिरनी आदि इन तमाम डिशेज़ के नाम ही मुंह में पानी लाने का काम करते हैं, लेकिन पूरे मेन्यू पर मगर भारी पड़ते हैं यहां के गुलाब तवां परांठे के साथ गलावत कबाब, काकोरी कबाब और तंदूरी कबाब। एक से बढ़कर एक लज़ीज़ खाने के साथ-साथ यहां की सर्विस भी इतनी काबिले-तारीफ़ है कि जो आपके खुद ही जहांपनाह होने के एहसास से भर देगी। इसके अलावा यहां का खूबसूरत ऐंबिएंस खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। नॉन वेजिटेरिएन्स के लिए भी जहांपनाह किसी जन्नत से कम नहीं है। वेजिटेरिएन्स भी यहां के ज़ायके को भुला नहीं पाएंगे। तरह-तरह की लस्सी, शर्बत और डेज़र्ट आपके मील को कई ऑप्शन से भर देते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ जाने के लिए यह जगह बेस्ट है।
पता: ई-23, शॉपिंग आर्केड, सदर बाज़ार, आगरा- 282006
फोन न.- 09917999170
अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं और डोसा, इडसी, सांभर आदि का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है तो आगरा का दासाप्रकाश रेस्टोरेंट आपके लिए सबसे बेहतर जगह है। दासाप्रकाश देश भर में दक्षिण भारतीय व्यंजन के लिए मशहूर है। लगभग 95 सालों से दासाप्रकाश दक्षिण भारतीय थीम पर खाने के शौकीन हर वर्ग को लुभाता आ रहा है। यहां इडली और डोसे की कई वरायटी मिलेगी। मैसूर डोसे का स्वाद बेहद ज़बर्दस्त है। इसके अलावा साउथ इंडियन थाली यहां कि विशेषता है, जिसमें चालव, रसम, सांभर, सब्ज़ी, मिठाई आदि के लज़ीज़ स्वाद शामिल हैं।
पता: ग्वालियर रोड, बालूगंज, रकाबगंज, आगरा- 282001
फोन नं.-915622463535
यह आगरा के पारंपरिक ओबरॉय अमरविलास होटल के अंदर स्थित बेहतरीन रेस्टोरेंट है, जो उत्तर भारतीय तंदूरी व्यंजनों के लिए जाना जाता है। रेस्टोरेंट एक समृद्ध माहौल, लाइव भारतीय शास्त्रीय संगीत, खूबसूरत सजावट और फाइन डायनिंग के चलते स्थानीय और आगरा घूमने आए लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यह रेस्टोरेंट सिर्फ रात के खाने के लिए दो सिटिंग में खुलता है। करीब 6:30 बजे और 9:30 बजे। नट्स, मसाले,पुदीना और धनिये से भरा आलू-कबाब यानी भरवा आलू, आलूबुखारा भरा हुआ मुगलई गोश्त कबाब, यानी आलूबुखारा माज़ आदि के अलावा केरल झींगा करी के साथ चावल यहां के सबसे ज़ायकेदार व्यंजनों में से एक है। चांद की रोशनी में दूर से ताजमहल के निर्मल दर्शन के साथ यहां खाना खास अनुभव देता है।
पता: ताज ईस्ट गेट रोड, पकतोला, ताजगंज, आगरा
फोन न.- 5622231515
अगर आप पारंपरिक भारतीय भोजन के साथ कॉन्टिनेंटल, चाइनीज़ और इटेलियन फूड का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो पिंच ऑफ स्पाइस आपके लिए बेस्ट है। यहां आपको खाने के हर स्वाद को चखने का मौका मिलेगा। देश-भर में इसके सिर्फ तीन आउटलेट्स हैं, जिनमें से दो आगरा में हैं और एक दिल्ली में। फिश टिक्का, बर्रा कबाब, मुर्ग पोटली, पनीर लबाबदार और मोमोज़ यहां की सबसे उम्दा डिशेज़ हैं।
पता: - 23/453, वज़ीरपुरा रोड, संजय प्लेस, संजय सिनेमा के सामने, आगरा - 282002
फोन न.- 0562-4009004
यह आगरा का सबसे लोकप्रिय रेस्टोरेंट है। सुंदर लाल रंग के दरवाज़े से प्रवेश करते हुए इस रेस्टोरेंट का अद्भुत इंटीरियर आपका मन मोह लेता है। नक्काशीदार लकड़ी की कुर्सियां और फूलों जड़ी काले संगमरमर की टेबल मुगल स्मारकों की याद दिलाती है। इसके अलावा यहां का ग्रामीण इंटीरियर खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। भारतीय खाने के साथ-साथ मुगलई व्यंजन यहां की खासियत है। किंग थाली, चिकन टिक्का करी, बटर चिकन विद राइस, चिकन सिज़लर, दाल मखनी यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों में से हैं। फाइन डाइन के साथ-साथ रेस्टोरेंट का बार यहां आने वाले को खास-अनोखा अनुभव देता है। दोस्तों के साथ आने के लिए यह जगह बेस्ट है।
पता: 18-ए / 7-बी, फतेहाबाद रोड, फतेहाबाद रोड, आगरा - 282001
फोन नं.- 9927010786
नॉर्थ इंडियन मेन्यू के साथ-साथ आप यहां लाइव म्यूज़िक और डांस का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों की बात करें तो सबसे पहली डिश आती है आलू दम चटनीवाले, जो पुदीने, हरा धनिये, मेवे और आलू आदि से बनी होती है। बता दें कि यहां इस्तेमाल में लाई जाने वाली सब्ज़ियां आदि रेस्टोरेंट के किचन गार्डन से आती हैं। ताजगंज में मानसिंह पैलेस के पास स्थित झंकार आगरा वालों के लिए पसंदीदा प्लेस बनता जा रहा है। फ्रेंड्स के साथ आना हो या फैमिली गेट टू गेदर हो, आउटिंग के लिए यहां जाया जा सकता है।
पता: गेटवे होटल, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा
फोन न.- 0562 6602000
गर्लफ्रेंड को डेट पर ले जाना हो या खुद के साथ समय बिताना हो, यह रूफ टॉप रेस्टोरेंट एक शानदार विकल्प है। यहां आने वाला व्यक्ति यहां के माहौल और मेहमाननवाज़ी का कायल हो जाता है। ताजमहल के नज़दीक होटल एम हाउस की छत पर बने इस रेस्टोरेंट से दिखता ताजमहल का खूबसूरत नज़ारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। टी'ज़ मी की खासियत है कि यहां इंडियन फूट की वेरायटी के अलावा वीगंस के लिए भी बहुत ऑप्शंस हैं। अगर आप चाय के शौकीन हैं तो यहां चाय की 25 से अधिक वेरायटी पीने को मिल जाएगी। लाइव म्यूज़िक के साथ बार और हुक्का का भी लुत्फ़ उठाया जा सकता है।
पता: फतेहाबाद रोड, होटल एम हाउस की छत, आगरा- 282001
फोन न.- 9979 86867
सादगी के साथ स्वाद का मज़ा लेना चाहते हैं तो लक्ष्मी विलास रेस्टोरेंट जा सकते हैं। साउथ इंडियन कुज़िन इसकी खासियत है। यहां इडली, सांभर, उत्तपम, वड़ा, डोसा से लेकर केरला स्पेशल का हर स्वाद निराला है। लक्ष्मी विलास मेन्यू में 9 तरह के उत्तपम और डोसे की लगभग 20 से अधिक वरायटी हैं। ज़ोरों की भूख लगी हो और पेट भर खाना है तो यहां की साउथ इंडियन थाली ऑर्डर कर सकते हैं। इस थाली में सब्जी, सांभर, दाल, रसम, पापड़, दही, पूरी, चावल, मिठाई आदि शामिल है।
पता: 50 / ए, ताज रोड, नंद टॉकीज़ के पास, सदर बाजार, आगरा कैंट, ईदगाह कॉलोनी, आगरा
फोन.- 081717 22844
आगरा की ताजगंज कॉलोनी में ताजमहल के साउथ डोर के पास स्थित इस रेस्टोरेंट तक कार या टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं। लज़ीज़ खाने के साथ-साथ इंटीरियर, सर्विस, स्टाफ का व्यवहार वाकई लाजवाब है। बेहद अनुकूल और खुशनुमा माहौल खाने का मज़ा कई गुना बढ़ा देता है। वाजिब दाम में वेजिटेरियन फूट की वेरायटी, बनाना लस्सी, दम आलू, तरह-तरह के परांठे, नान, पनीर की कई वरायटी और सबसे मज़ेदार कई आइटम से भरी एक बड़ी सी वेज थाली। इतना ही नहीं, अगर आप वीगंस है तो आपके लिए भी यहां बहुत कुछ है। रूफ टॉप से ताजमहल के साथ-साथ ढलते सूरज की खूबसूरती को देखना आपकी इस ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देगा।
पता: 3/100 ताज पूर्वी गेट रोड, ताजमहल के पास, किनारी बाजार, साउथ गेट, ताजगंज, आगरा
फोन नं.- 9917639035
वाजिब दामों में बेहतरीन स्वाद चखना चाहते हैं तो जॉनीज़ प्लेस आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। छोटा और कोज़ी होने के बावजूद यहां की भीड़ देखकर आप इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा आसानी से लगा सकते हैं। साथ ही यहां के स्टाफ का दोस्ताना व्यवहार भी जॉनीज़ प्लेस को औरों से खास बनाता है। इसके अलावा यहां के ज़ायकेदार व्यंजन आपके सामने ही बनाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां मिलने वाली क्रीमी लस्सी का स्वाद आपको पूरे आगरा शहर में कहीं और नहीं मिलेगा। अगर आप आगरा आए हुए हैं तो जॉनीज़ प्लेस की बनाना लस्सी और मलाई कोफ्ता ज़रूर ट्राई कीजिएगा।
पता: मियां नजीर रोड, ताज महल के पास ,साउथ गेट, ताजगंज, आगरा
फोन न.- 098373 39686
ये भी पढ़ें-फैमिली डिनर हो या पार्टनर के साथ डेट का प्लान, कानपुर के ये 10 रेस्टोरेंट हैं बेहद खास
आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।
... अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में ... तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा - अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।