ADVERTISEMENT
home / फैशन
How to Measure Bra Size in Hindi

How to Measure Bra Size in Hindi | जानिए ब्रा कप साइज चार्ट और Types of Bra के बारे में

ब्रा जैसी चीज़ खरीदते वक्त हम कई बार संकोच महसूस करते हैं। कभी शर्म की वजह से तो कभी लापरवाही की वजह से हम अपनी ब्रा का सही साइज़ (how to check bra size) पता करने की कोशिश ही नहीं करते और मानकर चलते हैं कि जो खरीद लिया, वही सही है। एक रिसर्च के अनुसार अमूमन 10 में से 8 महिलाएं गलत साइज़ की ब्रा पहनती हैं, जिससे शरीर की शेप खराब होती है। हर कंपनी का ब्रा साइज़ (How to Measure Bra Size) अलग होता है और हमारा ब्रेस्ट साइज़ भी बदलता रहता है, इसलिए जरूरी है कि हम समय-समय पर सही तरीके से बैकलेस Bras और खासतौर से अपनी ब्रा के कप साइज़ को नापें। हम आपको बता रहे हैं कैसे आप अपनी ब्रा का सही साइज जानें, ताकि अगली बार  ब्रा खरीदते वक्त आपको साइज़ के बारे में न सोचना पड़े। अगर आपको अपनी ब्रा का सही साइज़, ब्रा का कप साइज (how to measure cup size), ब्रा का बैंड साइज और साथ ही ब्रा के टाइप (10 types of bra every women must have in hindi) के बारे जानने में कंफ्यूजन हो रहा है या आप तय नहीं कर पा रही हैं कि आपके लिए परफेक्ट ब्रा साइज़ (how to check bra size) कौन-सी है? तो परेशान न हों। इसका सल्यूशन हमारे पास है। आइए इस बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

सही ब्रा साइज जानना क्यों जरुरी है?

सही साइज की ब्रा पहनना उतना ही जरूरी है जितना कि सही मर्ज में सही दवाई खाना। जी हां यदि आप सही साइज की ब्रा नहीं पहनती हैं तो ये आपके लुक को तो खराब करेगी ही साथ ही आपकी हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव डालेगी। ब्रा सिर्फ एक इनरवियर ही नहीं है, ये स्तनों को ढंकने और उन्हें सपोर्ट देने का भी काम करती है। अगर कोई महिला ब्रा नहीं पहनती है तो ये लिगामेंट ढीले पड़ने शुरू हो जाते हैं और स्तन लटकने शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा स्तनों में दर्द भी शुरू हो जाता है। ब्रा, स्तनों को सपोर्ट देती है और कई तरह की दिक्कतों से भी बचाती है। लेकिन शर्त ये है कि आप अपना सही ब्रा साइज (how to check bra size) जानती हों। क्योंकि अगर आ सही साइज की ब्रा पहनेगी तो इससे कई फायदे मिलेंगे तो आइए जानते हैं उन्हीं के बारे में –
How to Measure Bra Size in Hindi

Boost Confidence | आत्मविश्वास बढ़ाए 

महिलाओं के ऊपर हुए कई अध्ययनों में ये साबित हुआ कि जो महिलाएं सही साइज की ब्रा पहनती है वो गलत साइज की ब्रा पहनने वाली महिलाओं की तुलना में खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस करती हैं। क्योंकि ब्रा पहनने के बाद आप किसी भी तरह का डर और शर्म नहीं महसूस करती हैं।

Easy and Comfortable | सहज और आरामदायक

अगर आप सही साइज की ब्रा पहन रहे हैं तो इससे आपको काफी आराम और सहजता महसूस होगी। आप आसानी से किसी भी तरह की एक्सरसाइज और काम कर पाएंगे। पसीने को भी सोखने में ये आपकी मदद करेगी।

ADVERTISEMENT

Breast Support | ब्रेस्ट का सपोर्ट मिलता है

दरअसल महिलाओं का ब्रेस्ट जिसे हिन्दी भाषा में स्तन कहते हैं वो वसा युक्त ऊतकों से बना होता है, जिनमें मांसपेशियां नहीं होती है। ऐसे में ब्रा पहनने से स्तनों को एक तरह का सपोर्ट मिलता है। साथ ही इससे स्तनों के नीचे की त्वचा न ही खिंचती है और न ही ढीली पड़ती है।

Look Attractive | अट्रेक्टिव दिखें

बहुत से महिलाओं का मानना है कि ब्रा उनके बूब्स को सही शेप देती है जिसके कारण उनके ऊपर हर ड्रेस का परफेक्ट लुक आता है और वो ज्यादा अट्रेक्टिव भी दिखती हैं। इसके अलावा अगर आप सही साइज की ब्रा पहनती हैं तो आपके बूब्स और भी ज्यादा सुडौल और आकर्षक दिखते हैं।

For Correct Body Posture | सही बॉडी पोस्चर के लिए

सही ब्रा पहनने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि ये आपके बॉडी पोस्चर को भी सही रखती है। क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए बॉडी पोस्चर का सही होना बेहद जरूरी होता है। खराब पोस्चर शरीर में कई तरह की दिक्कतें पैदा करने लगता है। इसीलिए किशोरावस्था से ही लड़कियों को सही ब्रा पहनने की सलाह दी जाती है।

How to Measure Bra Size in Hindi | ब्रा साइज नापने का सबसे सही तरीका 

भारत में 100 में 80 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं और इसकी वजह ये है कि उन्हें पता ही नहीं होता कि उनके ब्रेस्ट का साइज (how to measure your bra size)क्या है। ब्रा के साइज़ की माप करना कोई रॉकेट साइंस नहीं होता, यानि बहुत कठिन कार्य नहीं होता। आपको जरूरत है एक इंची टेप और मिरर की। साथ ही, मापते समय यह ध्यान रखें कि आप ने फिटेड नॉन-पैडेड ब्रा पहनी हो। टेप को अपने ब्रेस्ट के चारों तरफ घुमाएं, टेप वहां से गुज़रे जहां उनकी साइज़ मैक्सिमम हो, फिर से ध्यान रखें कि टेप कहीं भी ढीला या मुड़ा हुआ न हो। अगर आपको जो संख्या प्राप्त होती है, वह दशमलव में है तो अगले होल नंबर तक राउंड ऑफ करें। ये आपकी ब्रेस्ट-साइज़ है। जैसे अगर इसका माप 34.5 है तो आपका ब्रेस्ट साइज़ 35 है। ब्रा का नाप (how to calculate bra size) लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी सामान्य दिन ही अपना साइज़ लें, अगर आप मेंस्ट्रुअल फेज में हैं या बीमार हैं तो नापतोल न करें। ब्रेस्ट का नाप लेने के लिए हॉरिज़ॉन्टली बेंड हो जाएं ताकि आपको अपना परफेक्ट साइज़ मिल सके। सीधे खड़े होकर सही साइज़ नहीं मिल सकता।

ADVERTISEMENT

How to Measure Bra Size in Hindi

साथ ही अपनी ब्रा का साइज पता करने से पहले ये जानना जरूरी है कि ये 32B, 28C, 34A साइज का क्या मतलब होता है? तो आपको बता दें कि 28, 30, 32, 34 ये आपके ब्रेस्ट के नीचे की पसलियों का साइज होता है और इसे बैंड साइज कहते हैं। उसके बाद ये A,B,C,D ब्रेस्ट साइज होता है इसे कप साइज भी कहा जाता है। इसमें A छोटा और  D बड़ा साइज होता है। सही ब्रा साइज मापने के लिए आपको अपने ब्रा बैंड साइज और कप साइज सही पता होना चाहिए, जिसके बारे में हम आपको यहां विस्तारपूर्वक बता रहे हैं।

How to Measure Bra Band Size in Hindi | ब्रा का बैंड साइज कैसे नापें

How to Measure Bra Size in Hindi

आप जिस नंबर की ब्रा अक्सर खरीदते हैं वो आपके बूब्स का नहीं बल्कि पसलियों का साइज होता है। जी हां, 28, 30, 32, 34 ये ब्रेस्ट के नीचे के एरिया यानी पसलियों का साइज होता है. इसे बैंड साइज (Band size) कहा जाता है। आइए जानते हैं इसे कैसे मापते हैं –

ADVERTISEMENT

सबसे पहले एक इंची टेप लें और मिरर के सामने सीधे खड़े हो जाये। ब्रेस्ट का माप लें और जो नंबर आए, उसमें 1 और जोड़ें। अगर ऑड नंबर आता है तो उसका अगला इवन नंबर आपका बैंड साइज होगा। अगर आपका नंबर 31 आता है तो आपका बैंड साइज 32 होगा।

उदाहरण के तौर पर – अगर आपका नंबर 29 आता है तो आपका बैंड साइज 30 होगा। देखिए ये ब्रा का बैंड साइज चार्ट –

How to Measure Bra Size in Hindi

How to Measure Bra Cup Size in Hindi  | ब्रा का कप साइज कैसे नापें

A,B,C,D ब्रेस्ट साइज होता है इसे कप साइज भी कहा जाता है। इसमें A छोटा और D बड़ा साइज होता है। एक सही कप साइज़ (how to measure cup size), कपड़े की सिकुड़न के बिना या कप्स में कोई जगह न बचने के साथ पूरी तरह से भरे हुए होना चाहिए। अपनी ब्रा का बैंड साइज नापने के बाद अब आप इसी मैजरिंग टेप की मदद से ब्रा का कप साइज नापें। कप साइज नापने के लिए पहले तो टेप अपने ब्रेस्ट के ऊपर रखें और फिर के चारों तरफ की नाप लें। इस दौरान ध्यान रखें कि टेप को ज्यादा कसा करके न नाप लें। टेप को सीधे पकड़े और ब्रेस्ट के उभरे हुई जगह से नाप लें। अपना ब्रेस्ट कप साइज (how to calculate bra size) जानने के लिए आपको अपने ब्रेस्ट-साइज़ और बैंड-साइज को अलग करना होगा।

ADVERTISEMENT

उदाहरण के तौर पर – अगर आपकी ब्रेस्ट साइज 32 है और बैंड साइज़ 31 है तो दोनों का डिफरेंस 1 इंच है जिसका मतलब आपके कप का साइज A है। इसी तरह अगर अंतर 2 इंच है तो आपका कप साइज B है, 3 इंच है तो C है और यह अंतर 4 इंच है तो आपका कप साइज D है। अपना कप साइज जानने के लिए देखें ये चार्ट –

How to Measure Bra Size in Hindi

Types of Bra in Hindi | ब्रा के टाइप 

आजकल मार्केट में ब्रा कई तरह के शेप और टाइप में आती हैं, जो अलग-अलग उद्देश्यों की पूर्ति करती हैं। साथ ही ये हर तरह के ब्रेस्ट शेप में भी बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। आप ब्रा साइज चार्ट की मदद से अपने बूब्स साइज और ड्रेस के हिसाब से अपने लिए परफेक्ट ब्रा चुन सकती हैं –

How to Measure Bra Size in Hindi

ADVERTISEMENT

Full Cup Bra | फुल कप ब्रा

इस तरह की ब्रा आपके ब्रेस्ट को फुल कवरेज देती हैं। भारी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए ये ब्रा बेहतरीन ऑप्शन है। ये मैक्सिमम सपोर्ट प्रदान करती है।

Built-In Bra | बिल्ट-इन ब्रा 

इस तरह की ब्रा सिंगल ब्रा की तरह नहीं होती है। ऐसी ब्रा के कप किसी बनियान या फिर स्पैगटी में लगे हुए होते हैं। आजकल ज्यादतर लोग इसे टॉप की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

Nursing Bra | नर्सिंग ब्रा 

यह ब्रा विशेष रूप से स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए डिज़ाइन की गई है। अतिरिक्त सहायता और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सहूलियत के अलावा, इस ब्रा में फ्लैप या ओपनिंग लेस भी हैं जो स्तनपान कराने में आसान बनाते हैं। इनका कपड़ा भी बहुत लचीला होता है, ताकि प्रेंगनेसी के बाद स्तन के आकार में आने वाले बदलाव का इसपर किसी तरह का फर्क न पड़े।

Bandeau Bra | बैंडो ब्रा 

ये ब्रा स्पेशली हेवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए होती है। ये मार्केट में पैडेड और नॉन पैडेट दोनों ही वैराइटी में उपलब्ध है।

ADVERTISEMENT

Balconette Bra | बालकोनेट ब्रा 

इस तरह की ब्रा आपके ब्रेस्ट को पूरा कवर नहीं करती है ये उन्हें ऊपर की ओर लिफ्ट करती है, जिससे ये काफी उभरे हुए नजर आएं और आप सेक्सी दिखें।

Convertible Bra | कंवर्टिबल ब्रा

इस तरह की ब्रा को आप मल्टीपल ब्रा भी कह सकते हैं क्योंकि इसका इस्तेमाल काफी तरीके से किया जा सकता है। इस ब्रा के स्ट्रैप्स निकाले भी जा सकते हैं और इसमें आप अपनी पसंद के जैसे ट्रांसपैरेट, लेसदार स्ट्रैप्स लगा भी सकती हैं।

Sports Bra | स्पोर्ट्स ब्रा 

ये ब्रा खासतौर पर स्पोर्ट्स खेलने वाली महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है। ये जिम व एक्सरसाइज के लिए भी एकदम परफेक्ट ब्रा है।

Push-Up Bra | पुश- अप ब्रा

इस तरह की ब्रा साधारण ब्रा से अलग दिखती है। दरअसल इस तरह की ब्रा आपके फिगर को सुडौल दिखाने का काम करती हैं। ये आपके ब्रेस्ट को ऊपर की तरफ उठाते हुए क्लीवेज को दर्शाती हैं। जिन महिलाओं का ब्रेस्ट साइज छोटा होता है उनके लिए पुश- अप ब्रा एकदम परफेक्ट है।

ADVERTISEMENT

Plunge Bra | प्लंज ब्रा

ये बिल्कुल पुश- अप ब्रा की तरह ही होती हैं बस इनमें बीच में एक गहरा कट होता है ताकि इससे आपके क्लीवेज साफ- साफ दिखाई दें। ये ब्रा ज्यादातर लो कट ड्रेस के साथ पहनी जाती है।

Stick-On Bra | स्टिक ऑन ब्रा 

जैसा इसका नाम है ठीक उसी तरह ही इसे पहना जाता है। इस तरह की ब्रा उन महिलाओं के लिए सही है जिनके ब्रेस्ट छोटे या फिर साधारण हैं। ये ब्रा दो कप के साथ आती है जिसे चिपकाया या स्किन से कसा जाता है।

Bra Shopping Tips in Hindi | ब्रा शॉपिग टिप्स

बाजार में कई तरह की ब्रा वैराइटी, टाइप (types of bra in hindi) और साइज मिलते हैं। ऐसे में ब्रा खरीदते समय कंफ्यूजन होना आम बात है। लेकिन यहां हम आपको जो ब्रा शॉपिंग टिप्स के बारे में बता रहे हैं आप उसकी मदद से अपने लिए परफेक्ट साइज की सही ब्रा खरीद सकती हैं। तो आइए जानते हैं –

Bra Shopping Tips in Hindi

ADVERTISEMENT
  • ब्रा खरीदते समय ढीली ब्रा लेते हैं तो आगे जाकर आपको दिक्कत हो सकती है। इसीलिए ब्रा के आखिरी हुक में डालकर जरूर चेक कर लें कि ब्रा ठीक बैठ रही है कि नहीं। इससे आप ब्रा ढीली हो जाने पर भी काफी समय तक उसे यूज कर सकते हैं।
  • ब्रा अच्छी कंपनी और क्वालिटी की ही खरीदें।
  • ब्रा ऐसी जगह से खरीदें जहां आप उसे पहनकर ट्राई भी कर सकें।
  • ऐसी ब्रा बिल्कुल भी न खरीदें जिसके कप से आपके स्तन ज्यादा बाहर निकल रहे हों।
  • ऐसी ब्रा खरीदें जिसे पहनकर आप आराम से सांस ले पा रहे हों। अगर आप सांस सही से नहीं ले पा रहे हैं तो आपकी ब्रा टाइट है।
  • रोजाना इस्तेमाल के लिए कभी भी सिंथेटिक फ्रैब्रिक वाली ब्रा न खरीदें।
  • ब्रा का स्ट्रैप जरूर चेक कर लें। ऐसा स्ट्रैप नहीं होनी चाहिए जो आपके शोल्डर को तकलीफ पहुंचाए।
  • आप जब ब्रा की शॉपिंग पर गये हैं तो उसे ट्राई करते समय देख लें कि ब्रा बैंड और शोल्डर स्टैप्स के नीचे से आपकी 2 उंगलियां आसानी से अंदर जा रही हैं कि नहीं।
  • ब्रा ट्राई करते समय आगे की ओर झुक कर देंखे कि क्या आपके ब्रेस्ट बाहर की ओर निकल तो नहीं रहे। अगर ऐसा है तो ये ब्रा आपके लिए फिट नहीं है।

हम में से ज्यादातर महिलाएं अपने लिए सही और परफेक्ट साइज की ब्रा खरीद न पाते हैं। क्योंकि एक हिचक के साथ-साथ हमें ब्रा को लेकर आधी अधूरी जानकारी होती है। लेकिन हमें यकीन है कि हमने आपको यहां जो ब्रा कप साइज चार्ट (how to measure cup size), ब्रा साइज चार्ट (how to measure your bra size), ब्रा के टाइप (types of bra in hindi), और ब्रा खरीदने के टिप्स (How to Measure Bra Size) के बारे में बताया है, उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आयेगी।
ये भी पढ़ें –
ये 7 बातें (Signs) बताती हैं कि आप अब तक पहन रही हैं गलत साइज की Bra
अगर आपके पास भी है इस तरह की ब्रा तो आज से ही उसे पहनना बंद कर दें नहीं हो सकते हैं ये नुकसान
ब्रा पहन कर हो गई हैं परेशान? तो जानें बिना ब्रा के ड्रेस पहनने के कमाल के टिप्स
नागिन’ फेम सायंतनी घोष से यूजर ने पूछा उनके ब्रा का साइज, एक्ट्रेस ने दिया कुछ ऐसा जवाब

10 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT