ADVERTISEMENT
home / DIY लाइफ हैक्स
इन टिप्स से बनाइए अपनी होम लाइब्रेरी को स्टायलिश और सुरक्षित

इन टिप्स से बनाइए अपनी होम लाइब्रेरी को स्टायलिश और सुरक्षित

अगर आप चाहते हैं कि दुनिया-जहान की दौलत आपके घर में समा जाए तो बस इतना कीजिए कि अपने घर के एक कोने में होम लाइब्रेरी बना लीजिए। यकीन मानिए, इस दौलत के सामने ज़माने की दौलत फीकी पड़ जाएी। अगर आप पहले से ही किताबों के शौकीन हैं, तब फिर आपको इसकी अहमियत या ख़ासियत क्या बताना! हम आपके इस शौक की कद्र करते हैं और आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आप किताबों के इस ख़ज़ाने की देखभाल और अच्छी तरह से कर सकेंगे।

होम लाइब्रेरी केयर के लिए स्पेशल 10 टिप्स Home Library Care Tips In Hindi

घर में लाइब्रेरी बना लेना आसान होता है, लेकिन अपनी फेवरिट किताबों की देखभाल करना आसान नहीं। जानेंं कुछ स्पेशल टिप्स इसी बारे में – 

1 – सारी किताबें कर लें इकट्ठी

सबसे पहला काम जो आपको करना है, वह ये है कि अपने घर में मौजूद सारी किताबों को एक जगह इकट्ठा कर लीजिए। अब अब अपने इस ख़ज़ाने को जी भरकर निहार लेने के बाद आप ये तय कीजिए कि क्या आप ये सारी किताबें रखना चाहते हैं या फिर कुछ पुस्तकें इनमें ऐसी भी हैं, जिन्हें आप कई बार पढ़ चुके हैं या जो आपको कम पसंद हैं। ऐसी किताबें आप किसी भी लाइब्रेरी या ज़रूरतमंद व्यक्ति को दे सकते हैं। यकीन कीजिए, यही वे दो जगहें हैं, जहां आपके अलावा आपकी इन किताबों को पूरी अहमियत मिल सकती है।

ADVERTISEMENT

2 – किताबों को छूने से पहले हाथ साफ करना न भूलें

आपको थोड़ी अजीब लग सकती है ये बात कि चाहे आप किताबों को इकट्ठा करने वाले हों या फिर  इनकी साफ-सफाई ही क्यों न करने वाले हों, पहले अपने हाथ साफ करना न भूलें। इसके पीछे कारण ये है कि गंदे हाथों से छूने पर आपकी किताब के कवर और उसके पेजों पर भी दाग-धब्बे लग सकते हैं और आपकी किताब की सुंदरता पर दाग लग जाएगा। यहां तक कि जब आप इनकी साफ-सफाई करें तो ध्यान रखें कि धूल न उड़े। उसके लिए किताबों पर पड़ी धूल को झाड़ें नहीं, बल्कि साफ-सूखे कपड़े से आहिस्ता-आहिस्ता पोछें।

3 -दो डस्टर का करें इस्तेमाल 

दो कपड़े के डस्टर एक साथ इस्तेमाल करें। एक से सारी धूल-मिट्टी को आहिस्ता से पोंछ कर सारी किताबों को एक तरफ रख लीजिए। उसके बाद दूसरे साफ डस्टर से इन किताबों को साफ कर लीजिए। अब इन साफ किताबों को छूने से पहले एक बार फिर से हाथ धो लीजिए, ताकि अब दोबारा किताबें छूने पर इनके पेज गंदे न हों।

4 – किताबों को कवर्ड शेल्फ में ही रखें

हालांकि जो किताबों के शौकीन होते हैं, वे अपनी किताबों को शो करना भी बहुत पसंद करते हैं और इसके लिए वे कई बार किताबों को खुला ही रख देते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी किताबों की उम्र और खूबसूरती लंबी हो तो उन्हें कवर्ड शेल्फ में ही रखें। चाहें तो इसके लिए शीशे की अल्मारी या शेल्फ चुन सकते हैं, जिससे वे दिखती भी रहेंगी और सुरक्षित भी रहेंगी। खुली किताबों पर जमने वाली धूल से किताबें बहुत जल्दी-जल्दी गंदी हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें  –  इन 13 होम डेकोर DIY आइडियाज से दें अपने घर को नया लुक

ADVERTISEMENT

5 – वेंटिलेशन का रखें ध्यान

किताबों की अल्मारी को दीवार से थोड़ी सी दूरी पर ही रखें। अगर बुक शेल्फ बिल्कुल दीवार से लगकर या दीवार में ही बना हुआ है तो यह सुनिश्चित कर लें कि दीवार पर किसी भी तरह की नमी न हो, वर्ना आपकी किताबें खराब होना तय है। अगर सीलन है तो दीमक लगते भी देर नहीं लगेगी, इसलिए इस समस्या का समाधान तुरंत करें।

6 – किताबों को धूप दिखाते रहें

जब भी समय मिले और आप अपनी लाइब्रेरी को साफ करने की प्लानिंग करें तो कुछ देर के लिए उन्हें धूप में रखना न भूलें। इससे किताबों में आई नमी दूर हो जाती है, जिससे वे ज्यादा सुरक्षित हो जाती हैं।

7 – तेज़ धूप और हवा के सीधे संपर्क से बचाएं

ये ठीक है कि किताबों को धूप दिखाते रहना ज़रूरी होता है, लेकिन ये कभी-कभी और कुछ देर के लिए ही किया जाता है। बाकी का सारा समय किताबों को तेज़ धूप और हवा के सीधे संपर्क से बचाना ज़रूरी होता है, क्योंकि इससे पुस्तकें प्रभावित होती हैं।

ये भी पढ़ें – इन डेकोर टिप्स से दें अपने घर को स्टाइलिश लुक

ADVERTISEMENT

8 – किताबों को सही क्रम दें

अपनी किताबों को सही क्रम देने के लिए उन्हें शेल्फ में कुछ इस तरह से रखें कि किताबों की विषय-वस्तु या विधा मिलती-जुलती हो,जैसेकि किताबों को उपन्यास, कहानी संग्रह, यात्रा वृतांत, जीवनियां, कविता संग्रह वगैरह के रूप में बांटकर उन्हें एक जगह रखें। इससे आपको उन्हें तलाश करने में आसानी होगी।

9 – कवर के रंगों के अनुसार रखें

जी हां, किताब को उसके कवर के रंगों के अनुसार विविधता देते हुए रखने से सबसे बड़ा लाभ ये होगा कि आप उनके शीर्षक दूर से देखकर भी पढ़-समझ सकते हैं। याद कीजिए, लाइब्रेरी के शेल्फ में एक जैसी बाइंडिंग में लगी किताबें, जिन्हें जब तक आप पास जाकर या बाकायदा उठा कर नहीं देखते थे, उनके नाम समझ में ही नहीं आते थे। सो आप अपने बुक शेल्फ के साथ ऐसा न करें। किताबों को उनके कवर के कलर्स की विविधता के आधार पर लगाएं, ताकि वे दूर से ही दिख जाएं।

10 – फ्लैग स्टिक लगाएं स्टिकर की जगह

अपने शेल्फ पर अलग-अलग विधा की किताब को क्रम और नाम देने के लिए स्टिकर लेबलिंग की जगह फ्लैग स्टिक लगाएं। इन पर आप किताबों की विधा के नाम भी थोड़े रचनात्मक ढंग से लिख दें तो ये ज्यादा स्टायलिश भी लगेंगे, खूबसूरत भी और साथ ही दूसरे स्टिकर की तरह किताबों या शेल्फ पर इनके चिपक जाने का डर भी नहीं होता।

https://hindi.popxo.com/article/small-bedroom-decorating-ideas-in-hindi

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

23 Aug 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT