ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
राशि के अनुसार जानिए, हफ्ते में कौन- सा दिन है आपके लिए शुभ

राशि के अनुसार जानिए, हफ्ते में कौन- सा दिन है आपके लिए शुभ

एक हफ्ते में सात दिन होते हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार। एक तरफ जहां कोई दिन किसी के लिए लकी साबित होता है तो वहीं किसी के लिए वही दिन अनलकी। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हर राशि के लोगों के लिए इन सात दिनों में से कोई एक या दो ही दिन उनके लिए अति शुभ दिन यानि अनुकूल होते हैं, जिनमें कोई शुभ कार्य करने से उन्हें सफलता ज़रूर प्राप्त होती है। 

राशि अनुसार जानिए अपना लकी डे Lucky Days For Zodiac Signs In Hindi

अगर आपके विचार अच्छे हैं, आपकी नियत साफ है तो आपका हर दिन शुभ ही जाता है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार हर दिन एक- सा नहीं होता है। इसीलिए ये जानना जरूरी है कि कौन- सा दिन या वार आपके लिए शुभ  और सौभाग्यशाली है। तो आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए कौन- सा दिन लकी होता है –

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस राशि के लोग काफी एनर्जेटिक और जोशीले होते हैं। इनकी ऊर्जा ही इनकी ताकत होती है। मेष राशि का ग्रह मंगल होने के कारण इनका शुभ दिन मंगलवार माना जाता है।

वृषभ ( अप्रैल – 20 मई)

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। ये लोग जन्म से ही जिद्दी और जुनूनी स्वभाव के होते हैं। अगर कोई चीज ठान लेते हैं तो उसे किसी भी हाल में पूरा करते हैं। इनके लकी डे हैं बुधवार और शुक्रवार। इन्हें इस दिन कोई न कोई खुशखबरी सुनने को जरूर मिलती है।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी

मिथुन (21 मई – 21 जून) 

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इनका ऑब्जर्वेशन और कंसन्ट्रेशन भी जबर्दस्त होता है। ये लोग पल भर में किसी को भी अपना दीवाना बनाने की क्षमता रखते हैं। पूरे सप्ताह में इनके लिए बुधवार अति शुभ माना जाता है। इनके ज्यादातर काम इसी दिन पूरे होते हैं।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। ये लोग अपने उत्तम विचारों और कमाल की कल्पना शक्ति के लिए जाने जाते हैं। इन लोगों का लकी डे सोमवार माना जाता है। हालांकि वीकेंड के बाद पहला दिन सोमवार होने की वजह से बहुत से लोग इस दिन को खास पसंद नहीं करते हैं लेकिन यदि कर्क राशि वाले चाहें तो अपने सभी ज़रूरी कार्यों को इस दिन सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है और इनका शुभ दिन रविवार। सामान्य तौर पर इसे छुट्टी का दिन माना जाता है लेकिन सूर्य देव के अधिपति होने के कारण ये दिन काफी प्रभावशाली और महत्वपूर्ण होता है। ये दिन सिंह राशि के लोगों की लीडरशिप भावना को जाग्रत करने और उनकी प्रतिभा दुनिया के सामने लाने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। ये लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि अपनी एनर्जी कहां लगानी है। इनके परफेक्शन का हर कोई कायल होता है। इनके लिए बुधवार काफी हद तक लकी साबित होता है।

ये भी पढ़ें – जानिए कैसे होते हैं अगस्त महीने में पैदा होने वाले लोग

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। काम और परिवार को एक साथ मैनेज करने का हुनर इनमें कूट- कूट कर भरा होता है। शुक्रवार के दिन ये खुद को अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा खुश और सहज अनुभव करते हैं। रोमांस, प्यार और रोमांच का प्रतिनिधित्व करते शुक्र ग्रह से इसका गहरा संबंध है।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। ये लोग हर क्षेत्र में खुद को बेस्ट साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मंगलवार से बेहतर दिन हो ही नहीं सकता है। इस दिन इनके सितारों की चाल इनके मन के मुताबिक ही रहती है।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है। इसके मुताबिक इस राशि के लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन शुभ माना जाता है। यह दिन बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित होता है, जो विस्तार, उदारता और व्यक्तिगत विकास का प्रतीक है। इसीलिए इस दिन होने वाले इनके कार्य सफल भी होंगे और उनकी प्रशंसा भी होगी।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। इन्हें ऐसे काम करना ज्यादा पसंद होता है जो इन्हें भीड़ से अलग दिखाएं। इसीलिए इनका शुभ दिन भी शनिवार होता है। इस दिन का शासन शनि ग्रह द्वारा होता है, जो एक संरचित ऊर्जा को नियंत्रित करने वाला है। इस दिन घर- गृहस्थी से जुड़े कार्य करने के लिए उत्तम माना गया है। 

ADVERTISEMENT

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। इन्हें हर दशा में खुद को ढालना आता है। कोई भी बदलाव इनको बेचैन नहीं करता। इस राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली दिन शनिवार होता है। इस दिन ये काफी प्रसन्न रहते हैं।

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है। इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन गुरुवार होता है। ये दिन पॉजिटिविटी से भरपूर होता है जोकि किसी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने की प्रेरणा देता है। इस दिन मीन राशि के लोगों की बुद्धिमता और विवेकशीलता अपने चरम पर होती है।

ये भी पढ़ें – इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT
01 Aug 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT