ADVERTISEMENT
home / Make Up Products
ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल - How to Use Beauty Blender in Hindi

ऐसे करें ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल – How to Use Beauty Blender in Hindi

मेकअप एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसे हर उम्र की महिला को अपने तरीके से करना पसंद है। लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि अच्छा मेकअप करना हर किसी के बस की बात नहीं है। मेकअप करने और सुंदर दिखने के लिए यह ध्यान में रखना चाहिए कि आप कर क्या रही हैं क्योंकि अगर आपने अच्छी तरह से मेकअप नहीं किया तो उसका कोई मतलब नहीं रह जाएगा। अगर आप गलत तरीके से मेकअप करेंगी तो आपके चेहरे पर उसका साइड इफेक्ट साफ नज़र जाएगा।

आजकल लोग मेकअप करने के लिए मेकअप ब्लेंडर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें पता नहीं है कि अच्छे परिणाम के लिए इसका सही तरीका क्या है (beauty blender use karne ka tarika)। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से आप किस तरह अपना मेकअप कर सकती हैं और दोबारा इसे इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। इससे आप ज्यादा वक्त बर्बाद किए हर बार घर से निकलने से पहले परफेक्ट मेकअप कर पाएंगी और आपकी सुंदरता में कोई कमी भी नहीं रहेगी।

ब्यूटी ब्लेंडर की क्यों जरूरत है? – Why is Beauty Blender Important in Hindi

अंडाकार या ओवल आकार का यह स्पंज, आपके आम मेकअप एप्लिकेटर से अलग नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि जो महिलाएं ब्रश से मेकअप करती हैं, उनका मेकअप अलग से नजर आता है। ब्लेंडर मेकअप ब्रश से बेहतर है क्योंकि जब आप फाउंडेशन लगाते हैं तो कभी- कभी ब्रश के स्ट्रोक का निशान बन सकता है और आपका मेकअप किसी पेंटिंग जैसा दिखने लगता है।

यही नहीं, कई बार मेकअप प्रोडक्ट्स अच्छी तरह ब्लेंड नहीं होते हैं और उसका नतीजा होता है कि आपका चेहरा थोड़ी देर बाद ही ऐसा लगने लगता है जैसे कई तरह की क्रीम एक साथ थोप ली हो। लेकिन ब्यूटी ब्लेंडर आपकी इस परेशानी को दूर करने के साथ ही मेकअप को परफेक्ट लुक भी देता है। इससे चेहरे पर एकदम नेचुरल लुक आता है और पता भी नहीं चलता कि मेकअप किया हुआ है।

ADVERTISEMENT

ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से आप फाउंडेशन, कंसीलर, क्रीम, हाईलाइटर, पाउडर और ब्लश जैसे सभी प्रोडक्ट्स को अच्छी तरह अप्लाई कर सकती हैं। आप इसके पतले हिस्से से आईशैडो भी अप्लाई कर सकती हैं। मेकअप प्रोफेशनल्स भी ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करते हैं और उसी से वे अपने ग्राहकों को परफेक्ट रिजल्ट दे पाते हैं।

ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कैसे करें – Beauty Blender Kaise Use Kiya Jata Hai

Girl using beauty blender

अच्छा दिखने और स्मूद फाउंडेशन बेस पाने के लिए आपको ब्यूटी ब्लेंडर का सही इस्तेमाल पता होना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि अच्छा मेकअप करने के लिए अपने ब्यूटी ब्लेंडर का सही इस्तेमाल कैसे करें (beauty blender kaise use karen)।

ADVERTISEMENT

स्टेप 1 –  ब्यूटी ब्लेंडर को लेकर अच्छी तरह से साफ करने के बाद उस पर गर्म पानी डालें और जितना संभव हो, उतना पानी सूखने दें। ध्यान रखें, वह जितना पानी सोखता है, उतना ही अच्छा रिजल्ट देता है। अगर आप कहीं बाहर हैं और ज्यादा पानी नहीं है तो आप इसे बोतलबंद पानी या अपने पसंदीदा सेटिंग स्प्रे से भी गीला कर सकती हैं।

स्टेप 2 –  पानी में भिगोने के बाद स्पंज को झटकें ताकि वह हल्का गीला रहे और आप इसका इस्तेमाल कर सकें। कुछ देर पानी सोखने से आपका फाउंडेशन या मॉश्चराइज़र स्पंज के ऊपर बैठ जाता है। इस तरह आपका फाउंडेशन बीच में नहीं बैठता और आप उसका सही फायदा पा सकती हैं। यही नहीं, इसके बाद जब आप अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाएंगी तो वह अलग- थलग नहीं बल्कि एक जैसा नजर आएगा।

स्टेप 3 – जब भी फाउंडेशन लगाना हो, उसे अपने हाथ या किसी साफ प्लेट पर रखें। इससे उसकी क्वॉलिटी खराब नहीं होगी। फाउंडेशन को स्पंज में डुबोकर चेहरे पर लगाएं। नाक और मुंह के आसपास और आंखों के नीचे वाली जगह पर फाउंडेशन लगाने के लिए स्पंज के कोनों का इस्तेमाल करें। अपने माथे, गाल और चिन जैसे चेहरे के बड़े हिस्सों पर फाउंडेशन लगाने के लिए गोल हिस्से का प्रयोग करें और अपने चेहरे को अच्छा लुक दें।

स्टेप 4 – हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप ब्यूटी ब्लेंडर का प्रयोग करें तो इसे प्रेस करके और थपथपा कर अप्लाई करें, न कि रगड़ कर। इससे आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

ADVERTISEMENT

जानिए, सीरम और मॉइश्चराइजर (क्रीम) के बीच क्या है अंतर

प्रयोग के पहले गीला करना जरूरी

अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर को गीला नहीं करेंगी तो फाउंडेशन या क्रीम, जो भी आप इस्तेमाल करती हैं, वह उसे अंदर नहीं सोख पाएगा। ऐसे में मेकअप करने पर आपके चेहरे को परफेक्ट लुक नहीं मिलेगा। जब भी ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करना हो तो पहले उसे पानी में डालकर गीला कर दें। इस्तेमाल करने के बाद हर दिन ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करना चाहिए ताकि दोबारा आप एक साफ- सुथरे स्पंज का इस्तेमाल कर सकें। इसके लिए ब्लेंडर क्लींज़र की कुछ बूंदें अपने ब्लेंडर पर रखें, फिर धीरे- धीरे अपनी उंगलियों से ब्लेंडर की मालिश करें। अब इसे गर्म पानी से साफ करें और हवा में सूखने दें।

विभिन्न चीजों के लिए विभिन्न हिस्सों का प्रयोग

विभिन्न चीजों के लिए ब्लेंडर के विभिन्न हिस्सों का प्रयोग किया जाता है। आंखों के नीचे, होंठों और नाक के पास ब्लेंडर को किनारे से दबाया जाता है। पूरे चेहरे पर मेकअप करने के लिए उसके गोल किनारों को जोर से दबाना पड़ता है।

थपथपाकर करें प्रयोग

चेहरे पर ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह से चेक कर लें। उसके बाद फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए उसे थपथपाएं, न कि मॉइस्चराइज़िंग क्रीम की तरह त्वचा पर स्प्रेड करें। ध्यान रखें कि ब्लेंडर को पूरे चेहरे पर फैलाना या खींचकर नहीं लगाना है, इससे आपका मेकअप बिगड़ सकता है और चेहरे पर मेकअप के निशान भी नजर आ सकते हैं।

ADVERTISEMENT

अगर आप ब्लेंडर को थपथपा कर लगाएंगी तो लुक अच्छा आएगा और सारा मेकअप भी चुटकियों में हो जाएगा। इसलिए ब्यूटी ब्लेंडर लगाते वक़्त जल्दबाज़ी न करें। फाउंडेशन के हर डॉट को अच्छी तरह से ब्लेंडर से थपथपाकर ब्लेंड करें। अगर ब्यूटी ब्लेंडर का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो स्किन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए मेकअप को परफेक्ट दिखाने और बेस को चेहरे पर सही तरीके से ब्लेंड करने के लिए उसे हमेशा थपथपाकर लगायें।

How to Use Beauty Blender in Hindi

इलास्टिक बैंड का इस्तेमाल – Use of Elastic Band

इलास्टिक ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने के कई फायदे होते हैं। एक तो जब आप इसे इस्तेमाल करने के लिए गीला करते हैं तो वह पानी सोखकर और भी बड़ा हो जाता है और पूरी स्किन पर अच्छे से फैलता है। दूसरा, ये बहुत ही मुलायम होते हैं और स्किन पर अंदर तक जाकर मेकअप की कोटिंग करते हैं। इससे मेकअप थोपा हुआ नहीं बल्कि नेचुरल लगता है। यह​ साधारण ब्यूटी ब्लेंडर से थोड़ा महंगा आता है लेकिन इसकी क्वॉलिटी बहुत अच्छी होती है। स्किन पर इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता क्योंकि ये हर तरह की स्किन के लिए बने होते हैं। सेंसिटिव स्किन वाले भी बेफिक्र होकर इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

रंगों का इस्तेमाल सोचकर

ज्यादातर लोगों को लगता है कि ब्यूटी ब्लेंडर के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्लेंडर के रंग कुछ खास मायने नहीं रखते होंगे लेकिन ऐसा नहीं है। ब्लेंडर के रंगों के अनुसार ही उनका इस्तेमाल किया जाता है। जैसे अगर आप गुलाबी ब्लेंडर खरीद रहे हैं तो वह फाउंडशेन, प्राइमर और क्रीम जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अप्लाई करने के लिए होता है। सबसे ज्यादा खरीदा जाने वाला ब्यूटी ब्लेंटर गुलाबी रंग का ही होता है। अगर आप सफेद ले रहे हैं तो वह स्किनकेयर प्रोडक्ट के लिए होता है। सफेद रंग सेंसिटिव स्किन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं काले ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल आमतौर पर मेकअप आर्टिस्ट करते हैं। इसलिए ब्यूटी ब्लेंडर को अपनी जरूरत के हिसाब से ही खरीदें।

ADVERTISEMENT

साफ रखना जरूरी – Keep it Clean

इस्तेमाल के बाद ब्लेंडर को ऐसे ही रखने की गलती न करें, उसे हमेशा साफ करें। जैसा कि हमने बताया, यह एक तरह का स्पंज होता है, इसलिए अगर इसकी सफाई नहीं की जाएगी तो इससे बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन हो सकते हैं। ये इन्फेक्शन स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसलिए इस्तेमाल करने के बाद ब्लेंडर को हमेशा माइल्ड सोप से धोकर रखें।

तीन महीने तक ही करें प्रयोग – Do it for Three Months Only

ब्यूटी ब्लेंडर को हर तीन महीने के बाद बदल लेना चाहिए क्योंकि अगर आपने इसे नहीं बदला तो इससे चेहरे पर एलर्जी और पिंपल्स होने लगते हैं। यही नहीं, इससे पहले भी जब आपका ब्यूटी ब्लेंडर टूटने लगे या उसका अंडाकार शेप खराब हो जाए, तो समझ जाएं कि उसे बदलने का वक्त आ गया है।

ब्यूटी ब्लेंडर के अन्य प्रयोग – Other Uses of Beauty Blender in Hindi

Other Uses Of Beauty Blender in Hindi

ADVERTISEMENT

अगर आप सोचते हैं कि आपके पास मौजूद ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल आप सिर्फ फाउंडेशन लगाने के लिए कर सकती हैं तो आप गलत है। इस छोटे से ब्लेंडर की कई खूबियां हैं और इसे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका प्रयोग आप मॉइश्चराइज़र, आई क्रीम, फेशियल मास्क्स जैसे प्रोडक्ट्स लगाने के लिए भी कर सकती हैं। यहां तक कि इसकी मदद से ऑयल और सीरम भी लगा सकती हैं।

यही नहीं, अगर आपके कपड़े पर डियो/ परफ्यूम के दाग लग गए हैं तो ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इस दाग से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आप नेंट पेंट लगाने की शौकीन हैं तो भी ब्यूटी ब्लेंडर आपकी मदद कर सकता है। बस इसके लिए तीन- चार नेल पेंट लें, फिर ब्लेंडिंग स्पंज की मदद से इन कलर्स को ब्लेंड कर लें। इससे आपको मिलेगी एक ऑम्ब्रे डिज़ाइन वाली नेल पेंट डिज़ाइन।

ब्यूटी ब्लेंडर कैसे साफ करें – Beauty Blender ko Kaise Saaf Kare

Beauty Blender ko Kaise Saaf Kare

ADVERTISEMENT

स्टेप 1 – ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में गरम पानी लें। फिर उसमें स्पंज डालकर 2 मिनट तक रहने दें। ब्यूटी ब्लेंडर को गरम पानी में डाला जाता है ताकि उसमें मौजूद सारे बै​क्टीरिया मर जाएं।

स्टेप 2 – अब उसे बाहर निकालें और कोई भी शैम्पू लें। उस शैम्पू से ब्लेंडर को अच्छी तरह से रगड़- रगड़ कर साफ करें। ब्लेंडर पर से फाउंडेशन हट जाने तक उसे साफ करते रहें। जब सब निकल जाएगा तो ब्लेंडर खुद ही चमकने लगेगा।

 स्टेप 3 – अब तक पानी गंदा और झाग वाला हो गया होगा। तो हम अलग से साफ पानी लेंगे और फिर उसमें ब्लेंडर डाल देंगे। जब तक झाग आना बंद न हो जाए, तब तक पानी बदलते रहें।

स्टेप 4 – अब ब्लेंडर को एक साफ कपड़े पर रख दें और अच्छी तरह से सूखने दें। ब्यूटी ब्लेंडर दोबारा इस्तेमाल करने के लिए परफेक्ट है।

ADVERTISEMENT

ब्यूटी ब्लेंडर को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब – FAQ’s

1. आंखों के मेकअप के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का कौन सा हिस्सा इस्तेमाल करना चाहिए?

जवाब- आंखों के मेकअप के लिए हमेशा ब्लेंडर के पतले हिस्से का इस्तेमाल करें। उससे आप आईशैडो भी अप्लाई कर सकती हैं।

2. मेकअप करने में मेरा बहुत वक्त बर्बाद होता है। क्या करूं कि मेरा मेकअप भी हो जाए और समय भी बचे?

ADVERTISEMENT

जवाब- समय बचाने के लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से हल्का मेकअप लगा सकती हैं। इसके लिए बस फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए थपथपाएं। अगर आप फाउंडेशन अच्छी तरह से लगाएंगी, तो सारा मेकअप चुटकियों में हो जाएगा।

3. चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए फाउंडेशन या कंसीलर को डायरेक्ट ब्लेंडर पर लगा सकते हैं?

जवाब- नहीं, फाउंडेशन या कंसीलर को डायरेक्टली ब्लेंडर पर न लगाएं। इससे अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। इन्हें पहले अपने हाथ के बैक साइड पर लें और फिर ब्लेंडर से चेहरे पर अप्लाई करें।

4. क्या समय बचाने के लिए ब्लेंडर को एक साथ पूरे चेहरे पर प्रयोग कर सकते हैं?

ADVERTISEMENT

जवाब- नहीं, पूरे चेहरे के बजाय चेहरे के बीचोंबीच से ब्लेंडिंग शुरू करें और हेयरलाइन तक ले जाएं। नाक के आसपास और माथे पर फाउंडेशन लगाएं और फिर इसे ब्लेंड करें। इससे लुक अच्छा आएगा।

अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

09 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT