भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...
मेष - सेहत की रिपोर्ट सही आएगी
आपकी सेहत की रिपोर्ट सही आएगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में नई योजनाएं लागू करने में कामयाब होंगे। कार्यस्थल में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी।
वृषभ - पिता से मतभेद बढ़ सकते हैं
पिता से मतभेद बढ़ सकते हैं। गुस्से में किसी को अपशब्द न बोलें। बात बिगड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी दूसरों के मामले में बीच में न पड़े। जिस काम को लेकर परेशान थे, उसके पूरे होने के आसार हैं। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
मिथुन - शरीर में सुस्ती और आलस बना रहेगा
आज दिन भर शरीर में सुस्ती और आलस बना रहेगा। किसी पर भरोसा न करें। विरोधी अपनी चालों में नाकाम रहेंगे। परिवारिक सुख- सुविधाओं में खर्च की संभावना है। वाहन नियमों का उल्लंघन न करें। किसी सामाजिक समारोह में मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।
कर्क - प्रॉपर्टी से फायदा होगा
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा। कार्यस्थल में पदोन्नति और आय में वृद्धि की संभावना है। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिल सकती है। मित्रों से संबंधों में सुधार आएगा। चल या अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।
सिंह - विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी
आज किसी खास से मुलाकात होगी। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। व्यावसायिक साझेदारी में फायदा होगा। विरोधी परास्त होंगे। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। छात्रों को अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ें - हाथों की रेखा से जानिए कैसी होगी आपकी मैरिड लाइफ
कन्या - कार्यस्थल में अचानक परेशानी आ सकती है
काम के प्रति लापरवाही से आज कार्यस्थल में अचानक परेशानी आ सकती है। काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कानूनी फैसला आपके हक में होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
तुला - आयात- निर्यात के व्यवसाय में अच्छा लाभ मिल सकता है
नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग है। आयात- निर्यात से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। अटके काम पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी।
वृश्चिक - व्यवसाय में परेशानी आ सकती है
रोज- रोज के तनाव से नौकरी छोड़ने का मन बन सकता है। व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति में व्यस्तता बनी रहेगी।
धनु - पिता की खराब सेहत से परेशान रहेंगे
पिता की खराब सेहत से परेशान रहेंगे। खर्च की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। पार्टनर का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल में माहौल अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
मकर- मतभेद दूर होगा
भावनात्मक संबंधों में चल रहा मतभेद दूर होगा। जरूरी काम पहले करें। संपर्कों का लाभ मिलेगा। विवादास्पद मामले सुलझेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
कुंभ - राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी
लोहे के कलपुर्जे, स्टील फर्नीचर और हार्डवेयर का काम करने वाले व्यवसायियों को फायदा मिलेगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। कार्यस्थल में आपकी बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
मीन- आर्थिक नुकसान हो सकता है
आज किसी को भुगतान करते समय सावधानी बरतें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। दिखावे के चक्कर में कर्ज चढ़ सकता है। व्यापार में मेहनत का पूरा लाभ न मिलने से परेशान होंगे। विरोधी परास्त होंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें - सास- बहू में बना रहे मां- बेटी जैसा रिश्ता तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में ... तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा - अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।