ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
इन राशि के लोग होते हैं कुछ ज्यादा ही इंटेलिजेंट, कोई नहीं बना सकता इन्हें बेवकूफ

इन राशि के लोग होते हैं कुछ ज्यादा ही इंटेलिजेंट, कोई नहीं बना सकता इन्हें बेवकूफ

इंटेलिजेंट यानि कि बुद्धिमान होने का मतलब यह नहीं है कि वह व्यक्ति पढ़ाई में तेज हो। एक कहावत है, ‘पढ़ा नहीं बल्कि कढ़ा होना चाहिए’। कहने का मतलब है कि व्यक्ति को अपने दिमाग का इस्तेमाल सही जगह करना आना चाहिए। उसे अपने फैसले लेने में खुद सक्षम होना चाहिए। जो दुनिया के छल- कपट को समझता हो, उसे बुद्धिमान होना कहते हैं। हर इंसान के पास बराबर दिमाग होता है लेकिन कोई उसका कम तो कोई उसका ज्यादा इस्तेमाल करता है। जो अपने दिमाग का इस्तेमाल दूसरों से ज्यादा इस्तेमाल कर लेता है, उसे इंटेलिजेंट की श्रेणी में रखा जाता है। सभी के दिमाग समान न होने के पीछे राशियां भी जिम्मेदार हैं। जी हां, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की बुद्धिमान होने का पता उसकी राशि के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि कौन- सी हैं वे राशियां, जो बेहद इंटेलिजेंट होती हैं और आसानी से बेवकूफ भी नहीं बनती हैं —

वृश्चिक

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोग बेहद गंभीर और बुद्धिमान माने जाते हैं। इन लोगों को अधिक आकर्षक राशि वालों की श्रेणी मे रखा गया है। दिमाग के मामले में इनके आगे जल्दी कोई टिक नहीं पाता है। इनकी लर्निंग पावर गजब की होती है। अगर कोई शख्स इनके खिलाफ किसी तरह की कोई साजिश रचने के बारे में भी सोच रहा हो तो इन्हें कहीं न कहीं से भनक लग ही जाती है। इसीलिए तो इनकी बुद्धिमानी के चर्चे दूर- दूर तक होते हैं।

 

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/gap-between-front-teeth-according-to-astrology-in-hindi

कन्या

इनके आसपास के लोगों को लगता है कि ये बहुत शांत और रिजर्व रहते हैं, जबकि इनका यही नेचर लोगों को ऑब्जर्व करने के खूब काम आता है। इनका दिमाग शार्प होता है और इनके पास हर समस्या का हल होता है। इन्हें चलता- फिरता गूगल भी कह सकते हैं आप। हर कोई चाहता है कि इनके जैसा दिमाग उन्हें भी मिल जाए।

मेष

अग्नि तत्व की राशि, मेष जातकों का इंट्यूशन बहुत तेज होता है और इसी से इनका दिमाग चलता है। इनके अंदर गजब का कॉन्फिडेंस होता है। इन्हें बेवकूफ बनाना या फिर ठगना बहुत कठिन है। सामने वाला खुद बेवकूफ बन सकता है लेकिन ये नहीं। इनके दिमाग में हर समय कुछ न कुछ चलता ही रहता है। ये लोग ज्यादातर अपनी पॉजिटिव सोच के लिए जाने जाते हैं।

ADVERTISEMENT

सिंह

‘आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है’ यह बात सबने सुनी है, मगर इनकी खूबी है यही बात। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास कूट- कूटकर भरा हुआ है, जो इनको पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक, हर जगह स्टार बनाता है। लेकिन ये अपना दिमाग हर फालतू चीज में नहीं लगाते हैं, एक चीज को निशाना यानि कि टारगेट बनाते हैं और उसे पाने के लिए अपने दिमाग का भरपूर इस्तेमाल भी करते हैं। ये हर काम को अपने अंदाज़ में करना पसंद करते हैं, इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है कि कोई दूसरा व्यक्ति इनके काम में हस्तक्षेप करे।

मकर

इस राशि के लोगों का आई क्यू लेवल काफी अच्छा होता है। इन्हें मार्केट और ट्रेंड की काफी अच्छी समझ होती है। ये लोग मेहनत करके प्रसिद्धि पाने वाले लोगों में से हैं। ये बिना किसी की मदद लिए अपने दिमाग का इस्तेमाल कर आगे बढ़ते हैं। पढ़ाई- लिखाई में भी इनका दिमाग अन्य राशियों के तुलना में तेज दौड़ता है। जहां लोग सोचना बंद कर देते हैं, इनकी सोच वहीं से शुरू होती है।

ADVERTISEMENT

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

.. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

https://hindi.popxo.com/article/most-richest-zodiac-sign-in-hindi
14 Jun 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT