मेकअप किसी भी लड़की के लिए खूबसूरती का पैमाना नहीं होता है। मगर कई मौकों पर खूबसूरती में चार- चांद लगाने के लिए मेकअप की ज़रूरत पड़ती है। हमारे मेकअप का सबसे ज़रूरी हिस्सा होता है, आई मेकअप। हो भी क्यों न! आंखों की खूबसूरती पर इतनी कविताएं और शायरियां जो लिखी जा चुकी हैं। आंखें ही तो हैं, जो देखने वाले को सबसे पहले अपनी ओर आकर्षित करती हैं। ऐसे में आई मेकअप का खूबसूरत होना बहुत ज़रूरी है।
लाइट स्किन टोन के लिए ग्लिटर आई मेकअप - Light Skin Tone Glitter Eye Makeup in Hindi
सांवली रंगत पर निखर कर आते हैं ये ग्लिटर शेड्स - Wheatish Skin Tone Glitter Shades in Hindi
हर स्किन टोन पर सूट करने वाले ग्लिटर शेड्स - Glitter Shades for All Skin Type in Hindi
रात के समय कैसा होना चाहिए ग्लिटर आई मेकअप - Glitter Eye Makeup for Night Party in Hindi
बात करें ट्रेंड की तो आजकल ग्लिटर आई मेकअप छाया हुआ है। ग्लिटर मेकअप की मदद से आप अपनी आंखों को नया लुक दे सकती हैं। ग्लिटर मेकअप क्या होता है (glitter kya hota hai)? ग्लिटर आई मेकअप में ग्लिटर आईशैडो को बेहद सावधानीपूर्वक लगाना पड़ता है। अगर आप पार्टी या फंक्शन में अलग लुक पाना चाहती हैं तो ग्लिटर मेकअप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह सिंपल मेकअप से बिल्कुल अलग है।
आई लाइनर के ये 20 डिफरेंट स्टाइल्स आपकी आंखों को देंगे नया लुक
ब्राइट थीम का यह मेकअप ज्यादातर शादी, पार्टी और स्पेशल फंक्शन पर ही किया जाता है। इसे प्रॉपर तरीके से ही लगाया जाना चाहिए, नहीं तो यह मेकअप का लुक खराब भी कर सकता है। इसके लिए सही शेड के चुनाव के अलावा ब्रांड और प्रोडक्ट क्वॉलिटी की जांच भी जरूरी है ताकि आपकी आंखें सुरक्षित रहें और खूबसूरत भी दिखें।
यहां जानी- मानी कॉस्मेटोलॉजिस्ट भारती तनेजा बता रही हैं कुछ ऐसे ग्लिटर ऑय मेकअप टिप्स (eye makeup tips in hindi), जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों को बना सकती हैं किसी भी पार्टी का ‘सेंटर ऑफ अट्रैक्शन’।
लाइट स्किन टोन पर पिंक कलर काफी जंचता है। फिर चाहे वह आउटफिट हो या फिर आईशैडो। अच्छे आईज मेकअप के लिए मैट आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब लाइट पिंक कलर को लगाकर उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसके बाद आंखों की क्रीज को उभारने के लिए पिंक कलर का थोड़ा डार्क शेड अप्लाई करें। इससे आई मेकअप बिलकुल पैची नहीं लगता। इसके बाद एक शेड और डार्क आईशैडो को आईलिड पर एप्लाई करें, अब आईशेडो को ब्लेंड करें। इसके बाद पिंक का एक और डार्क शेड ब्रश में लेकर आई कॉर्नर पर एप्लाई करें।
अब बेस के लिए जेल लाइनर को ब्रश में लेकर आई लिड पर एप्लाई करें। आप चाहें तो काजल पेंसिल भी इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन यह थोड़ी क्रीमी होनी चाहिए ताकि वो अच्छी तरह लग जाए। स्मोकी लुक चाहती हैं तो बेस बनाने के लिए जेल लाइनर का इस्तेमाल करें। बेस को अच्छी तरह ब्लेंड करें, अब सबसे आउटर कॉर्नर पर एप्लाई किया गया डार्क पिंक शेड लेकर जेल लाइनर और क्रीज को ब्लेंड कर लें। इसके बाद सबसे ब्राइट पिंक शेड को एप्लाई करें। इसके ऊपर अपनी ड्रेस से मिलता- जुलता ग्लिटर लगाएं। ग्लिटर को अच्छी तरह से स्टिक करने के बाद आप काजल लगाएं। अब आईलैशेज पर मस्कारा यूज करें। आप आई मेकअप के दौरान आर्टिफिशियल आईलैशेज़ का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपकी पलकें और घनी दिखेंगी।
भूरी आंखों पर ग्रीन आईशैडो बहुत अच्छा लगता है। इसके इस्तेमाल से आप स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। पेस्टल ग्रीन आईशैडो के साथ ग्लिटर का कॉम्बिनेशन पार्टी लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ ब्लैक आईलाइनर, काजल और मस्कारा भी ट्राई कर सकती हैं। यंगस्टर्स के लिए यह पार्टी आईज मेकअप परफेक्ट है।
अगर आप थोड़ी सी भी डेयरिंग और मेकअप में ट्विस्ट को पसंद करने वाली हैं तो आप ब्राइट क्रिमसन आईशैडो ट्राई कर सकती हैं। ट्विस्ट देने के लिए इस पर गोल्डन ग्लिटर और भी गजब ढाएगा। बाद में क्रिमसन कलर की लिपस्टिक को होंठों पर लगाएं।
गुलाबी, डार्क पर्पल, ऑरेंज और येलो जैसे ब्राइट और पॉपी शेड्स के आईशैडो का इस्तेमाल रेनबो आई मेकअप में कर सकती हैं। रेनबो आई मेकअप लुक के लिए बारी- बारी से शेड्स को एप्लाई कर ब्लेंड करते जाएं। इन शेड्स को लगाएं और फिर आंखों पर व्हाइट आईलाइनर के साथ ऑरेंज और येलो आईशैडो को ब्लेंड करते हुए लगाएं। यह लुक आपके चेहरे के ग्लो को बढ़ाने में भी मदद करेगा।
नियॉन कलर के ग्लिटर का जादू हमेशा बरकरार रहा है, आंखों का मेकअप करते समय नियॉन ग्लिटर को सही अंदाज़ में लगाया जाए तो यह आपके आई मेकअप को एक स्टाइलिश लुक देता है। इस खूबसूरत लुक को पाने के लिए बस आपको अपनी आंखों पर न्यूड मेकअप लुक रखकर बेस लाइनर आउटलाइन की जगह नियॉन ग्लिटर एप्लाई करना है। ध्यान रखें कि इस ग्लिटर लेयर को थोड़ा मोटा ही रखें।
आंखें भी होती हैं दिल की ज़ुबां... जानें आई मेकअप से जुड़ी सभी जानकारियां
अगर आप सोचती हैं कि ग्लिटर आई मेकअप सिर्फ फेयर स्किन टोन के लिए बना है तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर आपका रंग सांवला है, तो भी आप उतनी ही ग्लैमरस दिख सकती हैं, जितना कि कोई और। इसके लिए आप मैट ब्लैक लिपस्टिक के साथ ब्लैक लिक्विड ग्लिटर लाइनर ट्राई करें। इसके अलावा आप चाहें तो ग्लिटर की पतली लाइन से आईब्रो को भी हाइलाइट कर सकती हैं। लाइनर के ऊपर व्हाइट स्टोन्स की लेयर भी ट्राई कर सकती हैं।
आपके लिए एमरैल्ड ग्रीन या पर्पल शेड भी एक अच्छा ऑप्शन है। इससे आंखों को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। पर्पल आईशैडो लगाने के लिए सबसे पहले अपनी आंखों पर प्राइमर लगाएं। अब अपनी आंखों पर पर्पल आईशैडो को एप्लाई करें। आईशैडो लगाते वक्त आउट लाइन पर इसे सावधानी से लगाएंं। आंखों के मिडिल एरिया पर डार्क कलर लगाएं। अपनी आंखों के कॉर्नर पर गोल्डन ग्लिटर का टच दें। अगर आप स्मोकी लुक पाना चाहती हैं तो पर्पल के साथ ब्लैक कलर का आईशैडो भी इस्तेमाल करें। अब अपनी आंखों पर आर्टिफिशियल आईलैशेज़ लगाकर विंग्ड आई लाइनर लगाएं और फिर मसकारा एप्लाई करें।
सांवली रंगत वाली लड़कियां डार्क ब्रोंज आईशैडो या बरगंडी के साथ भी अपनी आंखों को ब्राइट लुक दे सकती हैं। वहीं व्हाइट, येलो या किसी और तरह के नियाॅन शेड्स से दूर ही रहें। इस तरह के स्किन टोन वाली लड़कियों को कॉपर शेड लगाने से बिल्कुल भी झिझकना नहीं चाहिए। इसे आप ब्लैक या ब्राइट कलर के आउटफिट के साथ मैच करके लगा सकती हैं। नाइट मेकअप में यह शेड पूरी तरह से परफेक्ट है।
डार्क या व्हीटिश स्किन टोन वाली लड़कियों के लिए रोज गोल्ड आईशैडो भी बेहतर ऑप्शन है। यह आपकी आंखों को खूबसूरत और कूल लुक देगा। आंखों पर रोज गोल्ड आईशैडो खूबसूरत दिखता है। यकीन मानिए, आपकी आंखें बोल उठेंगी।
गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं : आई मेकअप हुआ बोल्ड, ट्रेंड में छाए ये ब्राइट शेड्स
कुछ शेड्स ऐसे भी होते हैं, जो हर तरह की स्किन टोन पर सूट करते हैं। उन्हीं में से एक है पर्ल ग्लिटर। आप अपनी पलकों पर मैट पिंक आइशैडो स्मज करें। बाद में आंखों के बाहरी कोनों पर आईशैडो को हल्के से स्मज करें। फिर आंखों के अंदरूनी कोनों पर हल्का सा पर्ल ग्लिटर लगाएं। इससे आपकी आंखों को एक नया लुक मिलेगा। साथ ही उनकी खूबसूरती में इजाफा भी करेगा।
आंखों का मेकअप डबल टोन में किया जाये तो आप आसानी से अपने लुक को बदल सकती हैं। इसके लिए आप दो रंगों के आईशेडो का चयन करें। पलकों पर शेड लगाने से पहले हल्का शेड इस्तेमाल करें और उसके बाद प्रॉपर डार्क कलर लगाएं। इसे लगाते समय हिलें नहीं और न ही पलकों को झपकाएं। अगर आप ग्लिटर आईशैडो को लगाने से पहले बेस कलर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे ग्लिटर में एक्सट्रा चमक आती है।
गुलाबी रंगों की छटा बिखेरता ‘स्वीट पीच’ आईशैडो आपकी आंखों को फ्रेश दिखाता है। इस कलर की खासियत इसी बात से पता लगती है कि यह मार्केट में आते ही ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हो जाता है। गर्मी के मौसम में भी आपको तरोताजा बनाए रखने के लिए यह शेड बेस्ट है।
थोड़े बोल्ड लुक के लिए ग्लिटर आई ब्रो सबसे अच्छा तरीका है। अगर पार्टी में सबसे डिफरेंट दिखना चाहती हैं तो यह लुक एक बार ज़रूर अपना कर देखिएगा। इस लुक को पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है, बस अपनी आई ब्रो की लोअर लाइन पर ग्लिटर लगाना है। यह लुक हर कॉम्प्लेक्शन पर सूट करता है।
नाइट पार्टी के लिए गोल्ड ग्लिटर आईशैडो की बात कुछ अलग ही है। ग्लिटर आईशैडो न केवल आपको हॉट बल्कि ग्लैमरस लुक भी देगा। आइलिड्स पर गोल्ड शेड का आइशैडो लगाकर शुरूआत करें। इसके बाद आप अपनी आंखों पर व्हाइट कलर का लिक्विड आईलाइनर लगाएं। बाद में इसे आगे बढ़ाते हुए निचली लैशलाइन पर लगाएं। फिर आप आईब्रोज को भी ब्रश करें और आईब्रो पेंसिल की मदद से परफेक्ट आकार दें। ऐसा करने से आपकी आंखें और भी खूबसूरत दिखेंगी।
ब्लू आइज के उपर गोल्ड ग्लिटर काफी सूट करता है। गोल्ड स्पार्कल का इस्तेमाल कर आप अपनी आंखों की चमक बढ़ा सकती हैं। हालांकि यह आपकी आंखों के लिए थोड़ा हेवी हो जाएगा। इसे बैलेंस करने के लिए आप अपने लिप्स को भी हेवी कलर देकर बैलेंस कर सकती हैं।
इस लुक के लिए सबसे पहले आई लिड पर सिल्वर आईशैडो लगा कर मर्ज करें। फिर उसके ऊपर ब्लैक आई लाइनर और मस्कारा लगते हुए आईलैश को ऊपर की ओर कर्व करें। अब फाइनल टच के लिए आईलिड के ऊपरी हिस्से पर सिल्वर ग्लिटर का टच दें।
लूज़ ग्लिटर हमेशा से ही एक सीरियस कंसर्न रहा है। कई लोगों को लगता है कि यह फैशन उन पर सूट नहीं करेगा लेकिन यकीन मानिये यह स्टाइल किसी भी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एकदम सही है। इसे लगाने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है और इसे अक्सर आंखों के कोने पर या आपकी चीकबोन के आखिर में लगाया जाता है। इसे एप्लाई करने के लिए बस थोड़ा सा मेकअप प्राइमर लगाएं और आंखों के कोने पर ग्लिटर लगा दें।
शादी हो या सगाई, ट्रेंड में है दुल्हन का ग्लिटरी आई मेकअप
फ्लैमिंगो प्रिटी ऑय मेकअप करने के लिए ब्लैक आई पेंसिल से आंखों को अच्छी तरह से हाईलाइट कर लें, फिर आईलिड पर फ्लैमिंगो ग्लिटर शेड लगाएं और पर्ल कलर को मिला कर आईलिड के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। ऊपर और नीचे दोनों पलकों पर गाढ़ा मस्कारा लगाएं। स्मोकी आई लुक देने के लिए आंखों में पहले ब्लैक कलर का काजल और आईलाइनर लगाकर आंखों को थोड़ा बड़ा आकार दें। फिर उसके बाद ब्लैक और ब्राउन आईशैडो को एक साथ मिलाकर आईलिड पर लगाएं। अब व्हाइट गोल्ड या कॉपर कलर से हाईलाइटिंग करें और ऊपर- नीचे की पलकों पर मस्कारा लगाएं।
आंखों को पीकॉक लुक देने के लिए आप सबसे पहले मोटा व डार्क काजल और ब्लैक या ब्लू आईलाइनर लगाएं। फिर पर्ल और ग्रीन कलर के आईशैडो को आपस में मिलाकर आईलिड पर लगाएं। शैडो को लगाने की शुरूआत कान की तरफ वाली आंखों के कोने से करें और फिर उसे ब्लेंड करते हुए दूसरे कोने तक ले जाएं। आईशैडो के ऊपर सिल्वर कलर का गिलटर इस्तेमाल करें। आईशैडो को आंखों के चारों तरफ लगाएं यानि काजल के नीचे भी हल्का सा लगाएं। अब ऊपर और नीचे की पलकों पर ब्लैक और ग्रीन शेड का मस्कारा एक- एक करके लगाएं। इस तरह के ऑय मेकअप के साथ ब्राउन कलर की लाइट शेड की लिपस्टिक ज्यादा अच्छी लगेगी।
अपनी आईलिड पर अच्छे प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी आंखों पर मेकअप लंबे समय तक रहेगा। पूरी पलक पर ब्राइट बेस लगाएं। इससे रंग और उभर कर बाहर आएंगे। मेकअप आपकी आंखों के दोनों कोनों तक किया जाता है। तो सबसे पहले पीले रंग के आईशैडो का इस्तमाल करें। इसके बाद नारंगी रंग लगाएं। मुलायम ब्रश से दोनों रंगों को अच्छी तरह से मिलाएं। इससे ओंब्रे कलर जैसा प्रभाव आ जाता है। अब आईलिड पर हल्का गोल्डन ग्लिटर लगाएं और आंखों के बाहरी हिस्से पर बरगंडी रंग लगाएं। फिर से नारंगी और लाल रंग के ब्लेंड होने वाली जगह को अच्छी तरह से ब्रश की मदद से मिलाएं। पलक के बिलकुल किनारे पर बैंगनी या मेजेंटा का डार्क शेड भी लगा सकते हैं। इससे आपके लुक में गहराई आएगी। आखिरी में काले लाइनर का इस्तेमाल करें और मस्कारा लगाकर आई मेकअप कंप्लीट करें।
इमेज सोर्सः Instagram & Shutter Stock
... अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में ... तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा - अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।