ADVERTISEMENT
home / Love

इन 10 खूबियों से बनाएं बॉयफ्रेंड को अपना दीवाना

अकसर लड़कियां अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के तरीके ढूंढती हैं। अच्छी पर्सनैलिटी, बेहतरीन ड्रेसेज़, महंगे गिफ्ट्स और रोमैंटिक बातों के अलावा और भी कई ऐसी खूबियां हैं, जिनसे आप अपने बॉयफ्रेंड को अपना दीवाना बना सकती हैं। पार्टनर का दिल जीतने के लिए खुद को ग्रूम करने की ज़रूरत होती है। ग्रूमिंग का मतलब यहां जिम या सलॉन जाने से नहीं है इसलिए ध्यान दें पार्टनर को इंप्रेस करने के इन 10 खास तरीकों पर।

कॉन्फिडेंस से बनेगा रिश्ता मज़बूत

ज़्यादातर लड़कों को खूबसूरत लड़कियों से ज़्यादा कॉन्फिडेंट लड़कियां पसंद आती हैं। वे नहीं चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड हर काम उनसे पूछ कर ही करे। माना कि उन्हें अच्छा लगता है कि उनकी गर्लफ्रेंड अपनी बातें, प्रॉब्लम्स आदि उनसे शेयर करे पर इसका यह मतलब नहीं है कि आप हर समय, हर चीज़ के लिए उनके जवाब का इंतज़ार करें। जब वे बिज़ी हों, तब तो बिल्कुल भी उम्मीद न करें।

थोड़ी मज़ाकिया हो जाएं

लड़कों को गुड सेंस ऑफ हयूमर वाली लड़कियां ज़्यादा पसंद आती हैं। अगर आपका बॉयफ्रेंड किसी पर्सनल या प्रोफेशनल टेंशन से डील कर रहा है तो आप अपने हल्के-फुल्के मज़ाकिया अंदाज़ से उसका मूड ठीक कर सकती हैं। अगर पूरे दिन के बाद उसे आपसे बात करना अच्छा लगता है तो अपने पार्टनर के मूड को ठीक रखना आपकी ज़िम्मेदारी है। आपकी मज़ाकिया बातों से गंभीर माहौल भी थोड़ा रोचक हो जाएगा। मगर ध्यान रखें कि फनी बनने के चक्कर में कहीं आप पार्टनर की सीरियस बातों को इग्नोर न कर दें।

इनर क्वॉलिटीज़ को तराशें

दुनिया में शायद ऐसा कोई लड़का नहीं होगा, जो आपकी सच्चाई से इंप्रेस न हो सके। अगर आप अपने बॉयफ्रेंड से हमेशा सच बोलती हैं और दूसरों के प्रति आपका स्वभाव विनम्र रहता है तो मान लीजिए कि आपका पार्टनर पहले से ही आप पर फिदा होगा। रिश्ते में छोटे-बड़े, किसी भी तरह के झूठ बोलने से बचना चाहिए। उस समय तो झूठ बोलकर आप बात को संभाल सकती हैं पर बाद में वही बात दोनों को लंबे समय तक कचोट सकती है।

ADVERTISEMENT

थोड़े राज़ भी ज़रूरी हैं

रिश्ता कितना भी पुराना हो चुका हो, अपने नज़रिये में थोड़ा बदलाव लाकर आप उसे रिफ्रेश कर सकती हैं। वीकेंड्स पर अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज़ करने का आइडिया हमेशा हिट होता है। लड़कों को मिस्टीरियस लड़कियां बहुत पसंद होती हैं। इसलिए अपने स्वभाव की कुछ बातों को खुद तक ही रखें। अपनी पर्सनैलिटी के कुछ ट्रेट्स को धीरे-धीरे अनफोल्ड करें। इससे रिश्ते में हमेशा नयापन बना रहेगा।

उसकी बातों को सुनें

अगर अभी तक अपने रिश्ते में सिर्फ आप बोलती रही हैं और आपका बॉयफ्रेंड सुनता रहा है तो अब स्वभाव को थोड़ा बदल लें। लड़कों को वे लड़कियां काफी पसंद होती हैं, जो उनकी बातों को ध्यान से सुनें। अगर आप अपने पार्टनर की हर तरह की बातों को सुनकर अपना फीडबैक भी देती हैं तो वह आपके साथ ज़्यादा से ज़्यादा टाइम स्पेंड करने के बहाने ढूंढना शुरू कर देगा।

बी हिज़ लिटिल गर्ल

लड़के कॉन्फिडेंट गर्लफ्रेंड तो चाहते हैं मगर उसके साथ ही उन्हें यह भी अच्छा लगता है कि उनकी पार्टनर में कुछ गर्लिश गुण भी हों। आपका लविंग और केयरिंग नेचर आसानी से उनके दिल को छू सकता है। आप उनकी ज़िम्मेदारियां उठाने को तैयार तो रहें पर कभी-कभी उनके सामने थोड़ा बचपना दिखाना भी ठीक होता है। बॉयफ्रेंड की सोलमेट बनने के लिए ज़रूरी है कि आप उसके सामने एलीगेंट भी रहें। वीकेंड आउटिंग/लंच/मूवी डेट पर जाते समय थोड़ा मेकअप और खुद को पैंपर ज़रूर करें।

इंडिपेंडेंस का है ज़माना

लड़कों को इंडिपेंडेंट लड़कियां अच्छी लगती हैं। इसलिए हर छोटे-बड़े काम के लिए अपने बॉयफ्रेंड पर डिपेंड होने के बजाय उन कामों को खुद करने की आदत डालें। अपने एक्सपेंस और बिल्स को खुद पे करने की आदत डेवलप करें। खुद को इस लेवल पर रखें कि हर काम में पार्टनर की मदद लेने की ज़रूरत न पड़े। अगर आप अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के बजाय बॉयफ्रेंड के प्यार और अपनेपन की वजह से उसके साथ हैं तो उसे ज़्यादा खुशी होगी।

ADVERTISEMENT

खुद का रखें ख्याल

लड़के उन लड़कियों से बहुत जल्दी इंप्रेस होते हैं, जो बखूबी अपना ख्याल रखना जानती हैं। इसलिए बॉयफ्रेंड से हर मीटिंग से पहले अपने लुक्स पर विशेष ध्यान दें। अपने नाखूनों से लेकर कपड़े और फुटवेयर तक, हर चीज़ को चेक करें, सब नीट एंड क्लीन होना चाहिए। इस बात का भी ख्याल रखें कि हल्की सी लिपस्टिक, काजल और कंसीलर में हमेशा वंडर्स करने के सीक्रेट गुण होते हैं।

रोमैंस का लगाएं तड़का

लड़कों को डरी-सहमी या संकोची लड़कियां खास पसंद नहीं होती हैं, बल्कि उन्हें कभी-कभी खुद पहल करने वाली लड़कियां भी काफी अट्रैक्ट करती हैं। इसलिए हमेशा शर्माने के बजाय कभी अचानक से पार्टनर को किस या हग कर लें। आपका यह सरप्राइज़ आपके बॉयफ्रेंड को ज़रूर पसंद आएगा। उसके अलावा अगर आपके मन में कोई बात हो या आप अपनी कोई फैंटसी को हकीकत में पूरा करना चाहती हों तो खुल कर उसे बताएं।

पॉज़िटिविटी है ज़रूरी

कभी कोई परेशानी होने पर मन में नेगेटिव ख्याल आना आम बात है पर नेगेटिविटी को अपनी पर्सनैलिटी का पर्मानेंट हिस्सा बनाने से बचें। अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को हमेशा स्माइल और पॉज़िटिव बातों से ग्रीट करेंगी तो यकीनन उसे बहुत खुशी होगी। हमेशा पॉज़िटिव रहने से आप भी अपनी लाइफ में खुशनुमा अंतर महसूस करेंगी। ध्यान रखें कि आप किसी को तभी खुश रख सकती हैं, जब खुद खुश रहेंगी।

GIFs :

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें- 

अपने पार्टनर को पुकारिये इन रोमांटिक निक नेम से

19 Jan 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT