ADVERTISEMENT
home / Party
कांस 2019 में सोनम कपूर के हर लुक की हो रही है तारीफ, उनकी बोल्डनेस के आगे पड़ा हर कोई फीका

कांस 2019 में सोनम कपूर के हर लुक की हो रही है तारीफ, उनकी बोल्डनेस के आगे पड़ा हर कोई फीका

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर का कांस 2019 में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। उनके नए लुक को देखने के लिए हर कोई बेचैन था और आखिरकार सोनम कपूर के कांस लुक्स सामने आ ही गए।  

कांस फिल्म फेस्टिवल में हिना खान, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, हुमा कुरैशी के बाद अब सोनम कपूर ने रेड कारपेट पर अपने जलवे बिखेरे। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 72 वें कांस फिल्म फेस्टिवल के चार लुक्स शेयर किए हैं, जिसमें उनका अंदाज बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।

sonam kapoor cannes 2019 all looks %283%29

कांस के रेड कारपेट पर सोनम कपूर का लुक काफी बोल्ड नजर आया। उनकी बोल्डनेस ने हॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ को भी पीछे छोड़ दिया। फेमस इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर रॉल्फ एंड रूसो का डिजाइन किया हुआ पावर व्हाइट सूट सोनम को सेक्सी और स्टनिंग लुक दे रहा था। डीप नेक के इस ड्रेस के साथ उन्होंने ग्रीन कुंदन का नेकलेस भी कैरी किया था, जो उन्हें एक कंप्लीट फैशनिस्टा लुक दे रहा था। रेड कारपेट लुक के अलावा उनके कांस 2019 के अन्य लुक्स की भी काफी चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENT

sonam kapoor cannes 2019 all looks %285%29 7322627

अपने पहले लुक में सोनम रेड एंजल लग रही हैं। इसमें उन्होंने हाई नेक शीयर रेड फ्रिल वाला घेरदार लॉन्ग गाउन कैरी किया है। मेकअप में आंखों को हाइलाइट किया गया है और बालों को पीछे की तरफ बांधते हुए उसमें सफेद फूल भी लगाया गया है। कुल मिलाकर सोनम के फैंस को उनका यह लुक काफी स्टनिंग लग रहा है।

sonam kapoor cannes 2019 all looks %284%29 6774916

अपने दूसरे लुक में सोनम ने पर्पल कलर का बो फॉल गाउन पहना हुआ है, जिसे फेमस डिजाइनर एली साब (Elie Saab) ने डिजाइन किया है। इस आउटफिट के साथ सोनम ने काफी लाइट मेकअप किया है, जिससे उनका ड्रेस काफी हाइटलाइट हो रहा है।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – कांस के रेड कारपेट पर छा गया कोमोलिका का शिमरी लुक, फैंस बोले एकदम अप्सरा लग रही हैं हिना खान

sonam kapoor cannes 2019 all looks %281%29 7438143

उनका तीसरा लुक इतना रॉयल था कि वे किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं। सोनम की बहन और स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने उनके इस लुक को मॉडर्न महारानी का नाम दिया है। आपको बता दें कि गोल्डन कलर के इस ऑफ शोल्डर गाउन के साथ सोनम ने मैचिंग चोकर पहन रखा था, जिससे उनका महारानी लुक और भी निखर कर सामने आ रहा था। उनका यह आउटफिट जाने- माने फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। सोनम का इंडो- वेर्स्टन लुक सभी को काफी पसंद आया।

sonam kapoor cannes 2019 all looks %282%29 997003

ADVERTISEMENT

बात करें सोनम के चौथे लुक की तो इस आउटफिट में वे किसी सनशाइन फ्लावर से कम नहीं लग रही थीं। सोनम का यह नया अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वे कांस के दूसरे दिन ब्राइट और पॉप कलर में नजर आईं। आशी स्टूडियो का यह येलो आउटफिट उन पर काफी सूट कर रहा था। ड्रेस के साथ उनका मेकअप और जूलरी सब कुछ एकदम परफेक्ट नजर आ रहा था।

ये भी पढ़ें – आनंद की कुंडली में है ये दोष, जानिए कैसी रहेगी सोनम कपूर की शादीशुदा जिंदगी

हर बार की तरह इस बार भी सोनम कपूर ने अपने कांस लुक्स से साबित कर दिया है कि वे बॉलीवुड की दीवा हैं।  वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर अभिषेक शर्मा की फिल्म, ‘द जोया फैक्टर’ में जल्द ही नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें – कांस में ऐश्वर्या ने अपने जलपरी लुक से सभी को किया क्रेजी, बेटी आराध्या का वायरल हुआ डांस वीडियो

ADVERTISEMENT
22 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT