ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए  9 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 9 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – विद्यार्थी परीक्षा में लापरवाही न बरतें

विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में लापरवाही न बरतें। परिणाम बुरे हो सकते हैं। नौकरी में किसी अधिकारी के व्यवहार से परेशानियों की आशंका है। आत्मविश्वास के साथ काम करें। पार्टनर के साथ यात्रा का योग है। आकस्मिक धन लाभ होगा।

वृषभ – कमर या एड़ी में दर्द से रहेंगे परेशान

ADVERTISEMENT

आज कमर या एड़ी में दर्द से परेशान रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आत्मबल बनाए रखें। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मेहनत करेंगे तो मुश्किल काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझने की संभावना है। जरूरी काम आलस्यवश न टालें।

मिथुन – परिजनों के सहयोग से जटिल काम पूरे होंगे

परिजनों के सहयोग से जटिल काम पूरे होंगे। प्रेम के मामले में स्थिति संतोषजनक रहेगी। पार्टनर के साथ मांगलिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ने से उत्साह में वृद्धि होगी। यात्रा का योग है। रुके हुए काम बनेंगे।

कर्क – वर्तमान नौकरी फायदेमंद हो सकती है

ADVERTISEMENT

विद्यार्थी शिक्षा के साथ- साथ कुछ सामाजिक काम करें तो लाभ होगा। नौकरी में वरिष्ठों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार में कुछ नवीनता लाएं। भविष्य में फायदा होगा। दोस्तों के साथ विदेश यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

सिंह – आर्थिक घाटा हो सकता है

आज निवेश सोच- समझकर करें। आर्थिक घाटा हो सकता है। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव आपकी परेशानी को बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थियों की सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी। पार्टनर की भावनाओं को समझें। सेहत की तरफ से भी चिंता बन सकती है।

कन्या – पुरानी बीमारी में होगा सुधार

ADVERTISEMENT

पुरानी बीमारी में सुधार आने से राहत मिलेगी। किसी ओर से एक सुखद बदलाव का संकेत मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगी। पार्टनर से संबंधों में मजबूती आयेगी। पारिवारिक मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला – संबंधों में कड़वाहट की आशंका है

पारिवारिक जीवन में कुछ अनदेखी परेशानियों से सावधान रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। संबंधों में कड़वाहट की आशंका है। हर समस्या को प्यार व शांति से सुलझाएं। सेहत खराब हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मुनाफा और नौकरी में पदोन्नति संभव है।

वृश्चिक – पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना

ADVERTISEMENT

आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के संकेत हैं। कुछ खर्च भी संभव है। व्यवसाय की नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु – अपच की शिकायत रहेगी

आज अपच की शिकायत रहेगी। खान- पान में लापरवाही न करें। परिजनों के सुख- दुख के चलते मन परेशान रहेगा। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। काम को वक्त पर करने की आदत डालें। सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मकर – विवाह संबंधी परेशानियां दूर होंगी

ADVERTISEMENT

आज आपको बच्चों के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। परिवार में सुख- शांति रहेगी। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में जाने की संभावना है। लेन- देन के मामले सुलझेंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ – लापरवाही से खो सकते हैं अच्छे अवसर

लापरवाही से अच्छे अवसर गंवा सकते हैं। छात्र नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। पारिवारिक जीवन में कुछ अनदेखी परेशानियों से सावधान रहें। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। सुख- साधनों में वृद्धि होगी। प्रियजनों से मुलाकात सुखद रहेगी।

मीन- नये अनुबंध मिलेंगे

ADVERTISEMENT

व्यावसायिक विस्तार संभव है। कुछ नये अनुबंध मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। आपकी कार्यशैली से नौकरी में उन्नति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। जरूरी काम पहले करें। आत्मसम्मान बढ़ेगा। प्रेम में त्रिकोण की स्थिति भी बन सकती है।

जानिए 8 मई, 2019 का अपना राशिफल

इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

ADVERTISEMENT
05 May 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT