ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए  8 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 8 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – तनाव या सिरदर्द से परेशान रहेंगे

अत्यधिक तनाव या सिरदर्द से परेशान रहेंगे। आपकी योजनाएं फेल हो सकती हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने के आसार हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारी के काम से लाभ होगा। कागजी कार्रवाई पूरी रखें। कार्यस्थल में माहौल अनुकूल रहेगा।

वृषभ – भाई- बहनों से कड़वाहट दूर होगी

ADVERTISEMENT

भाई- बहनों से कड़वाहट दूर होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। संतान प्राप्ति की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे। व्यावसायिक साझेदारी में व्यापार में फायदा हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। रुकी हुई योजना फिर शुरू कर सकते हैं।

मिथुन – रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी

आज छात्रों को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। यात्रा का योग है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अटका धन मिलने की संभावना है। प्रेम के मामले में स्थिति संतोषजनक रहेगी। छोटी- मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

कर्क – मेहनत का पूरा परिणाम न मिलने की आशंका

ADVERTISEMENT

व्यवसाय में मेहनत के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने की आशंका है। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी से बचें। संपत्ति के मामले में पारिवारिक लोग कुछ परेशानियां पैदा कर सकते हैं। जिद में आकर अपना नुकसान कर लेंगे। परिजनों के सहयोग से जटिल काम पूरे होंगे।

सिंह – सेहत में राहत महसूस करेंगे

आज आपको शुभ संकेत दिखेंगे, विशेषकर सेहत के मामले में राहत मिलेगी। व्यापार में विस्तार की संभावना है लेकिन आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर तारीफ होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जाएंगे।

कन्या – परिवार में तनाव की आशंका

ADVERTISEMENT

परिवार में छोटे- मोटे तनाव की आशंका है। आपसी बातचीत में सावधानी बरतें। दुविधा की स्थिति में जरूरी फैसले न लें। व्यावसायिक विस्तार संभव है। नौकरी में जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लेन- देन में सावधानी बरतें।

तुला – आय में वृद्धि होगी

नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि संभव है। व्यवसाय में किसी जरूरी योजना को अंजाम देकर लोकप्रिय होंगे। नये प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। रिश्तों में आयी कड़वाहट दूर होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक – मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे

ADVERTISEMENT

माता के घुटने या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। खान- पान में लापरवाही बिलकुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। किसी संस्था से सम्मान मिल सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। विरोधी परास्त होंगे।

धनु – नए प्रेम संबंधों को मिलेगी मंजिल

नए प्रेम संबंधों को मंजिल मिलेगी। बुजुर्गों के सहयोग से पैतृक संपत्ति के मामले सुलझने की संभावना है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी आ सकती है। व्यावसायिक साझेदारी से लाभ होगा। फिलहाल के लिए यात्रा टाल दें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

मकर – छात्रों का पढ़ाई से मन हटेगा

ADVERTISEMENT

आज छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में लक्ष्य प्राप्त करने में असफल रहेंगे। धैर्य ही सफलता दिला सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। पारिवारिक रिश्तों में परेशानियां आ सकती हैं।

कुंभ – रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है

आज का दिन लाभदायक है। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। मित्रों के साथ यात्रा का योग है। यात्रा पर अनावश्यक खर्च से बचें। पार्टनर से रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।

मीन- आर्थिक नुकसान की आशंका

ADVERTISEMENT

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मिल सकती हैं। कामकाज सावधानी से करें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। उतावलेपन पर नियंत्रण रखें। समस्या से मुक्ति मिलेगी। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। पारिवारिक माहौल भी सौहार्दपूर्ण रहेगा। संतान प्राप्ति की योजना बना सकते हैं।

जानिए 7 मई, 2019 का अपना राशिफल

इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

ADVERTISEMENT
05 May 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT