ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए  6 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 6 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – छात्र मकसद में होंगे कामयाब

छात्र सकारात्मक सोच से मकसद में कामयाब होंगे। अपने विशेष गुणों को तराशने का प्रयास करें। व्यवसाय में तेजी आएगी। नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। रोजगार संबंधी यात्रा की संभावना है। कानूनी मामले सुलझेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ – किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें

ADVERTISEMENT

आज के दिन किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आ सकती हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है। छोटी- मोटी बीमारियां परेशान करेंगी। शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझ जाएंगी। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन – पुरानी बीमारी में मिलेगा आराम

पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। सेहत में लापरवाही न करें। खान- पान का खास ध्यान रखें। सोचे हुए काम पूरे होंगे। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में परेशान हो सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें।

कर्क – रिश्तों में होगी अनबन

ADVERTISEMENT

अधिक भाग- दौड़ से पारिवारिक रिश्तों में अनबन रहेगी। विरोधियों के चलते काम में परेशानी होगी। सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए काम मित्रों की मदद से पूरे होंगे। व्यावसायिक महिलाओं को धन प्राप्ति हो सकती है।

सिंह – आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

जायदाद संबंधी कानूनी मामले सुलझेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। व्यावसायिक योजना सफल होगी। नया काम शुरू करने से बचें। पारिवारिक मित्रों के साथ यात्रा यादगार हो सकती है।

कन्या – माता की सेहत से परेशान रहेंगे

ADVERTISEMENT

माता की शारीरिक समस्या से परेशान रहेंगे। मन में निराशा और असंतोष के भाव आएंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में वृद्धि की संभावना है। जरूरी काम पूरे होने का समय है।

तुला – बनेंगे नए प्रेम संबंध

नए प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। विवाह योग्य लोगों की पार्टनर से मुलाकात संभव है। किसी आदर्श से मन की बातें शेयर कर सकते हैं। मित्र का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से मिले खुशी के समाचार से मनोबल बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक – व्यवसाय में उतार- चढ़ाव बना रहेगा

ADVERTISEMENT

मनचाही नौकरी के लिए भागदौड़ रहेगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को निभाने में कठिनाई आ सकती है। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव बना रहेगा। आत्मविश्वास कम हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

धनु – आय में वृद्धि संभव

नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि संभव है। व्यापार में उन्नति और लाभ के अवसर आएंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पार्टनर का खास ख्याल रखें। संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें। शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम की जरूरत है।

मकर – आर्थिक नुकसान की आशंका

ADVERTISEMENT

नौकरी में आपकी कार्यशैली से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। आर्थिक नुकसान की आशंका है। नई जिम्मेदारी से व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय की धीमी गति से तनाव बढ़ेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। सम्मान मिलेगा और पद- प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

कुंभ – बुजुर्गों की सेहत से परेशान रहेंगे

बुजुर्गों के सेहत की चिंता बनी रहेगी। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी के व्यवहार से परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। दिन खत्म होते- होते कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। फिलहाल यात्रा टाल दें।

मीन – रिश्ते मधुर होंगे

ADVERTISEMENT

भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। निजी संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होने से रिश्ते मधुर होंगे। आलोचना से बचें। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में कार्यभार कम रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। बिगड़े हुए कामों का पूरा करने में कामयाब होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

जानिए 5 मई, 2019 का अपना राशिफल

हर रंग कुछ कहता है… जानिए क्या?!

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

ADVERTISEMENT
05 May 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT