ADVERTISEMENT
home / Vastu
जानिए  5 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 5 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – (निगेटिव मनी) आर्थिक रूप से नुकसान की आशंका

आज आपका कोई आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। कोई ठग सकता है या जरूरी पेपर खो सकते हैं। खर्चे अधिक होंगे। बजट गड़बड़ हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में विवाद से दूर रहें। सेहत के प्रति उदासीन न रहें।

वृषभ – सेहत में होगा सुधार

ADVERTISEMENT

लंबी बीमारी में कष्ट के बाद अब सेहत में सुधार का समय है। खान- पान का विशेष ध्यान रखें। नियमित दिनचर्या अपनाएं। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। लेन- देन में सावधानी बरतें। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन – व्यावसायिक उलझन करेगी परेशान

पारिवारिक तनाव और व्यावसायिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। संबंधों में गलतफहमी की स्थिति आ सकती है। धन लाभ का संकेत है। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी संस्था द्वारा सम्मानित होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क – कहीं से आर्थिक मदद मिलेगी

ADVERTISEMENT

आज आपको कहीं से आर्थिक मदद मिलेगी ताकि आप नया काम शुरू कर सकें। अटके काम भी सहज ही पूरे होंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे। परिजनों के साथ यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी। जरूरी कामों में आलस्यवश लापरवाही न करें।

सिंह – पार्टनर की खराब सेहत से मन रहेगा परेशान

पार्टनर की खराब सेहत को लेकर मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के वाद- विवाद को टालें। यात्रा या किसी नये काम से बचें। नौकरी में सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। बिगड़े और रुके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

कन्या – पारिवारिक विवाद होगा समाप्त

ADVERTISEMENT

पारिवारिक विवाद के समाधान से राहत मिलेगी। प्रेमी से मुलाकात होगी। नये प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। अचानक कोई परेशानी आ सकती है। मन अशांत हो सकता है। व्यवसाय में विस्तार होगा। कार्यस्थल में पदोन्नति की संभावना है।

तुला – सफलता मिलनी मुश्किल है

दिन भर की भागदौड़ के बावजूद सफलता मिलनी मुश्किल है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। सहकर्मी आपकी योजना को नाकाम करने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। अपने रिश्ते पर भरोसा रखें। वाद- विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक – प्रॉपर्टी मिलने की संभावना

ADVERTISEMENT

आज पुराना अटका हुआ धन वसूलने में कामयाब होंगे। प्रॉपर्टी का हक भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों से बचें। मौसम संबंधी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी।

धनु – करियर व सेहत की रहेगी चिंता

लापरवाही से अच्छे अवसर गंवा सकते हैं। करियर व सेहत की चिंता रहेगी। निजी संबंध मजबूत होंगे। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी। उपहार और सम्मान में वृद्धि होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा।

मकर – सिर दर्द से रहेंगे बेचैन

ADVERTISEMENT

सिर दर्द से परेशान और बेचैन रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। मानसिक तनाव से बचें। मित्रों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। पार्टनर से नाराजगी दूर होगी। रोजगार के मामले में सफलता मिलेगी। मान- सम्मान बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

कुंभ – संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना

आज संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अपने विरोधियों पर भी विजय मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल में पदोन्नति की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

मीन – विद्यार्थियों की सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी

ADVERTISEMENT

विद्यार्थियों की सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी। वक्त पर काम करने की आदत डालें। सफलता मिलेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रिश्तों में आयी कड़वाहट दूर होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

जानिए 4 मई, 2019 का अपना राशिफल

हर रंग कुछ कहता है… जानिए क्या?!

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

ADVERTISEMENT
04 May 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT