ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए  10 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 10 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – मिल सकता है रुका हुआ धन

आज रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में नये सहयोगियों से फायदा होगा। मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक तौर पर आपको सक्रिय रहने की जरूरत है। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

वृषभ – टालमटोल की आदत से परेशान होंगे

ADVERTISEMENT

टालमटोल की आदत करियर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद बढ़ने से परेशानी होगी। वाद- विवाद से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन – शरीर में कहीं चोट लग सकती है

पार्टनर को शरीर में कहीं चोट लग सकती है। संभल कर चलें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल में मस्ती रहेगी। नौकरी में बदलाव का मन होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बढ़ते खर्चों की वजह से नया काम शुरू कर सकते हैं।

कर्क – भाई- बहनों से संबंध सुधरेंगे

ADVERTISEMENT

भाग्य आपके साथ है। परिजनों से आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं, विशेषकर छोटे भाई- बहनों के साथ। सेहत के मामले में यह समय आपके लिये अनुकूल है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लेन- देन में सावधानी बरतें।

सिंह – विद्यार्थियों के प्रयत्न सार्थक होंगे

शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे छात्रों के प्रयत्न सार्थक होंगे। व्यवसाय में राजनीति का सहयोग मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी में आपके साथी भी सहयोग करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है।

कन्या – हो सकता है आर्थिक नुकसान

ADVERTISEMENT

आपको कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है या आपका वाहन खराब हो सकता है। पारिवारिक खर्चों को नियंत्रित करें। बजट बिगड़ सकता है। कार्यस्थल में जिम्मेदारियों को निभाने में कठिनाई आ सकती है। धैर्य से काम लें। प्रेमी से मुलाकात सुखद रहेगी।

तुला – खराब सेहत में होगा सुधार

खराब सेहत में सुधार होगा। खान- पान में लापरवाही न करें। नियमित दिनचर्या अपनाएं। व्यवसाय में नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। धन के लेन- देन में सावधानी बरतें। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक – प्रेम में मिलेगी निराशा

ADVERTISEMENT

प्रेम में निराशा के संकती है। पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है। आपको संतान की चिंता सताएगी। कार्यस्थल पर स्थान परिवर्तन से फायदा होगा। आय में वृद्धि होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कानूनी विवाद सुलझने की संभावना है।

धनु – मिल सकता है रुका हुआ धन

आज का दिन लाभदायक है। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने का योग है। अनावश्यक खर्च से बचें। पर्सनल लाइफ में रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। संपर्कों का लाभ मिलेगा।

मकर – कान में रहेगी तकलीफ

ADVERTISEMENT

कान में दर्द हो सकता है। धर्म – अध्यात्म में मन लगेगा। प्रेम संबंधों को सहेज कर रखें। आर्थिक मामलों में परेशानियां दूर होंगी। कार्यस्थल में आपकी योग्यता और कुशलता से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ – संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है

आज संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अपने विरोधियों पर भी विजय मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी।बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

मीन – कोई नया काम शुरू न करें

ADVERTISEMENT

आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अपने सहायकों पर ध्यान दें। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

जानिए 9 मई, 2019 का अपना राशिफल

इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

ADVERTISEMENT
05 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT