ADVERTISEMENT
home / Vastu
अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख- शांति बनी रहे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख- शांति बनी रहे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

इस संसार में सुख- शांति ही ऐसी चीज है, जिसे हर व्यक्ति पाना चाहता है। लेकिन वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास पैसा, परिवार सब कुछ है लेकिन घर में सुख- शांति नहीं है। इसका कारण है उनके द्वारा ही की गईं कुछ ऐसी गलतियां, जिनका असर निगेटिव होता है। हम जाने- अनजाने अपनी जीवनशैली में कुछ ऐसी आदतें शामिल कर लेते हैं, जो हमारे लिए नुकसानदेह साबित होती हैं। यहां पर कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स बताये जा रहे हैं, जिनकी मदद से घर की छोटी- छोटी समस्याओं का भी निपटारा किया जा सकता है। आइए जानते हैं घर में खुशहाली और समृद्धि के वास्तु उपायों के बारे में – वास्तु शास्त्र के अनुसार शौचालय

जानिए घर की सुख-शांति के लिए कुछ वास्तु टिप्स – Vastu Tips For Home

  • अगर आपके घर में अशांति का माहौल है, हर समय झगड़े होते रहते हैं तो गेंदे के फूल पर रोजाना (रविवार का दिन छोड़कर) कुमकुम लगाकर तुलसी पर चढ़ाएं। ऐसा करने से तनाव कम होगा।
  • अपने घर की पश्चिम और दक्षिण- पश्चिम दिशा में अपने बुजुर्गों की तस्वीरें लगाएं। ये एक तरह से घर के लिए रक्षा कवच का काम करती हैं।
  • घर में ऐसी कोई तस्वीर न लगाएं, जो शोक, दुख और लाचारी दर्शाती हो। हमेशा उन तस्वीरों को ही लगाएं, जिनमें खुशी, सफलता और पॉजिटिव सोच झलकती हो।
  • टूटी हुई कंघी रखने से भी घर में अशांति छाई रहती है। अगर आपके घर में कोई टूटी हुई कंघी है तो उसे तुरंत घर से बाहर कर दें।
  • अपने घर के मुख्य द्वार पर हमेशा रोशनी बनाए रखें क्योंकि दरवाजे पर अंधेरा रहने से घर के अंदर दुख और द्रविता प्रवेश करती है।
  • अगर आपके परिवार में पैसों को लेकर तनाव है तो कैश बॉक्स में एक शीशा रख दें। इससे घर की आर्थिक तंगी दूर होगी और आपसी मन- मुटाव भी।

happy-home-622x415

  • इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपके घर के पूर्व- उत्तर कोने में कभी गंदगी नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से परिवार के सदस्यों में मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।
  • पुराने घरों में अक्सर दीवारों पर दरारें आ जाती हैं, जिन्हें वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है। इन्हें नजरअंदाज न करें। कोई अनहोनी होने से पहले उन्हें रिपेयर करवाएं।
  • घर में घड़ी के सेल पर विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। सेल धीरे होने पर घड़ी भी धीरे चलती है और घर का भाग्य भी।
  • घर में किसी देवी या देवता की एक से ज्यादा मूर्ति नहीं होनी चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि दो तस्वीरें आमने- सामने न लगी हों। इससे घर में विवाद पनपता है।

ये भी पढ़ें –

घर में इन 7 चीजों को रखने से होता है नुकसान ही नुकसान
सास- बहू में बना रहे मां- बेटी जैसा रिश्ता तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
इंटरव्यू में सफल होने के लिए जरूर ट्राई करें ये वास्तु टिप्स 

ADVERTISEMENT
24 Apr 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT