ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
टीवी की ये बहुएं हैं सोप क्वीन एकता कपूर की फेवरिट, हर मौके पर रहती हैं साथ

टीवी की ये बहुएं हैं सोप क्वीन एकता कपूर की फेवरिट, हर मौके पर रहती हैं साथ

सोप क्वीन एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। सालों से अपने टीवी सीरियल्स के ज़रिए एकता कपूर ने छोटे पर्दे पर अपनी धाक जमा कर रखी है। एकता को इंडस्ट्री में दोस्तों की दोस्त और दुश्मनों की दुश्मन कहा जाता है। उन्होंने कई एक्टर्स को रातों- रात सुपरस्टार बना दिया है। फिर चाहे रोल सीधी- सादी बहू का हो या फिर तेज़- तर्रार वैम्प का। अपने किरदार के ज़रिए ये सुपरस्टार्स न सिर्फ दर्शकों के चहेते बन गए हैं, बल्कि एकता कपूर की फेवरिट लिस्ट में भी इनका नाम शामिल है। हम आपको बता रहे हैं टीवी की उन बहुओं के बारे में, जो एकता कपूर की फेवरिट हैं और हर छोटे- बड़े मौके पर उनके साथ नज़र आती हैं।

एकता कपूर 43 साल की उम्र में बनीं मां, नाना बने जितेंद्र के घर गूंजी किलकारी

अनीता हसनंदानी

Ekta kapoor Favrouit Bahu on TV- Anita Hasnandani

अनीता हसनंदानी सोप क्वीन एकता कपूर के साथ तब से हैं, जब साल 2001 में डीडी मेट्रो पर उनका सीरियल “कभी सौतन कभी सहेली” आता था। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी है कि शुरुआत में सब यही कयास लगाते थे कि अनीता हसनंदानी, एकता कपूर की होने वाली भाभी यानि तुषार कपूर की होने वाली पत्नी हैं। बाद में ये सभी खबरें महज़ अफवाह निकलीं लेकिन एकता कपूर और अनीता हसनंदानी का साथ अभी तक बना हुआ है। अनीता हसनंदानी ने एकता कपूर की कुछ फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस भी काम किया है। दोनों अक्सर साथ में पार्टी करते हुए स्पॉट की जाती हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो दोनों साथ में फैमिली वेकेशन पर भी निकल जाती हैं।  

ADVERTISEMENT

दिव्यांका त्रिपाठी

Ekta kapoor Favrouit Bahu on TV- Divyanka

सीरियल “ये है मोहब्बतें” को छोटे पर्दे पर टेलीकास्ट होते हुए 5 साल हो चुके हैं। एकता कपूर और दिव्यांका त्रिपाठी की दोस्ती भी कुछ इतनी ही पुरानी है। इतने सालों में दोनों का रिश्ता काफी मजबूत हो चुका है। दिव्यांका  त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया हर छोटे- बड़े मौके पर एकता कपूर के साथ खड़े नज़र आते हैं।

एकता कपूर के इन सुपर फ्लॉप सीरियल्स में कोई आपका फेवरेट तो नहीं

मौनी रॉय

Ekta kapoor Favrouit Bahu on TV- Mouny Roy

ADVERTISEMENT

नागिन फेम मौनी रॉय, एकता कपूर के लिए हमेशा ही लकी रही हैं। दोनों ने साथ में जितने भी सीरियल किए, वे सभी जबर्दस्त हिट रहे। दोनों की पहचान सालों पुरानी है। एकता कपूर ने मौनी रॉय को सबसे पहला ब्रेक सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में दिया था। इसके बाद मौनी सीरियल “नागिन” में भी नज़र आईं। एकता और मौनी को अक्सर साथ में पार्टी करते देखा जाता है। यहां तक कि अपने हर फंक्शन में एकता कपूर कभी मौनी रॉय को बुलाना नहीं भूलती हैं।   

साक्षी तंवर

Ekta kapoor Favrouit Bahu on TV- Sakshi Tanvar

साक्षी तंवर और एकता कपूर की दोस्ती भी सालों पुरानी है। साक्षी ने एकता कपूर के सीरियल “कहानी घर- घर की” से अपने करियर की शुरुआत की थी। खबरें तो ये भी थीं कि एकता, साक्षी तंवर को अपनी फिल्मों में भी कास्ट करना चाहती थीं लेकिन शायद साक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं। फिलहाल साक्षी तंवर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ “कर ले तू भी मोहब्बत” में नज़र आ रही हैं।

18 साल पहले इस दिन ने बदल दी थी एकता कपूर और स्मृति ईरानी की ज़िन्दगी

ADVERTISEMENT

स्मृति ईरानी

Ekta kapoor Favrouit Bahu on TV- Smriti Irani

ठीक साक्षी तंवर की तरह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और एकता कपूर भी सालों पुराने दोस्त हैं। सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” से शुरू हुई यह दोस्ती आज तक कायम है। स्मृति भले ही अब टीवी सीरियल्स में काम न कर रही हों लेकिन एकता कपूर की ज़िंदगी के हर छोटे- बड़े मौके पर वे उनका साथ देने ज़रूर आ जाती हैं। टीवी इंडस्ट्री में तो इन दोनों की दोस्ती की मिसालें भी दी जाती हैं।  

हिना खान

Ekta kapoor Favrouit Bahu on TV- Hina Khan 1958343

हिना खान से भले ही एकता कपूर की दोस्ती ज्यादा पुरानी नहीं है लेकिन कम समय में ही इनके बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग बन चुकी है। हिना खान इन दिनों एकता कपूर के सीरियल “कसौटी ज़िंदगी की” में कोमोलिका के किरदार में नज़र आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, हिना खान जल्द ही इस सीरियल को अलविदा कहने वाली हैं। मगर एकता कपूर को शायद ये मंज़ूर नही है। तभी तो वे नहीं चाहतीं कि हिना खान यह सीरियल छोड़कर जाएं। यहां तक कि एकता कपूर हिना खान का रिप्लेसमेंट ढूंढने तक का मन नहीं बना पा रही हैं।  

ADVERTISEMENT

कसौटी ज़िंदगी कीः कोमोलिका के बाद इस अहम किरदार ने भी कहा शो को अलविदा

क्रिस्टल डिसूजा

Ekta kapoor Favrouit Bahu on TV- Krystle D'suza

क्रिस्टल डिसूजा ने कुछ साल पहले एकता कपूर के सीरियल “ब्रह्मराक्षस- जाग उठा शैतान” में काम किया था। तबसे ही एकता कपूर और क्रिस्टल डिसूजा काफी अच्छे दोस्त हैं। पार्टी हो या इवेंट, घर का फंक्शन हो या फिर कोई और खुशी का मौका, एकता कपूर कभी भी अपनी गेस्ट लिस्ट में क्रिस्टल डिसूजा का नाम शामिल करना नही भूलती हैं।

मोना सिंह

Ekta kapoor Favrouit Bahu on TV- Mona Singh

ADVERTISEMENT

सीरियल “जस्सी जैसी कोई नहीं” से अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह ने साल 2012 में सबसे पहले एकता कपूर के साथ ही काम किया था। तबसे ही मोना सिंह, एकता कपूर की फेवरिट लिस्ट में शामिल हैं। मोना ने उसके बाद एकता कपूर के सीरियल “कवच” में भी काम किया था। फिलहाल वे एकता कपूर की वेब सीरीज़ “कहने को हमसफर हैं” में नज़र आ रही हैं। एकता कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नज़र डालें तो मोना सिंह के साथ उनकी कई पार्टी पिक्चर्स देखने को मिल जाएंगी।

“कसौटी” में भाई- बहन का रोल कर रहे अनुराग और निवेदिता का लिप- लाॅक वीडियो हुआ वायरल

इमेज सोर्स: Instagram Ekta Kapoor

19 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT